खबर है..
नई दिल्ली
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को रेलवे के ‘वॉर रूम’ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
दौरे के दौरान श्री वैष्णव ने बताया कि लाइव स्टेशन फीड, एआई आधारित सिस्टम और परिचालन संबंधी डेटा के माध्यम से रेलवे गतिविधियों की निगरानी की जाती है और जरूरत पड़ने पर समयबद्ध कार्रवाई में मदद मिलती है।
प्रमुख बिंदु:
रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट-ओवर ब्रिज और स्टेशन के बाहर के क्षेत्रों की लाइव फीड की निगरानी।
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जैसे प्रमुख स्टेशनों की गतिविधियों पर केंद्रीय स्तर से नजर।
जरूरत पड़ने पर किसी विशेष कैमरा फीड को जूम करके विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।
एआई आधारित सिस्टम किसी स्थान पर हुई घटना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर अधिकारियों को त्वरित विश्लेषण में सहायता करता है।
त्योहारों और अधिक भीड़ वाले अवसरों पर यात्रियों की आवाजाही और स्टेशन की स्थिति पर लगातार नजर।
ट्रेनों की आवाजाही और देरी की निगरानी कर देरी के कारणों की पहचान।
प्राप्त जानकारी के आधार पर रेलवे अधिकारी स्थिति का आकलन कर आगे की आवश्यक कार्रवाई तय कर सकते हैं।
रेलवे का यह वॉर रूम आधुनिक तकनीक, एआई और लाइव डेटा के माध्यम से रेल परिचालन की निगरानी एवं यात्री प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रेलवे के ‘वॉर रूम’ में रेल परिचालन की लाइव निगरानी से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री
