कैब किराए का कारोबार करना होगा आसान, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सरकार के प्रस्तावित सुधारो से व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे और यात्री सेवाएं होंगी बेहतर खबर है..नई दिल्लीसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कैब को किराए पर देने के कारोबार को आसान करने, शुरुआत एवं संचालन करने, किराए पर देने के विकल्प बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु सुधारों का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित फ्रेमवर्क आसान प्रक्रिया के साथ बेहतर ग्राहक मदद को शामिल करता है।प्रमुख प्रावधान : आसान प्रवेश और अधिक विकल्प: ऑपरेटर ड्राइवर सहित या बिना ड्राइवर के कैब उपलब्ध करा सकते हैं। न्यूनतम बेड़ा 50 से घटकर 5 हो गया है, जिसमें प्रत्येक परिचालन स्थान पर कम से कम 2 कैब होनी चाहिए। पांच पर्यटन शहरों में शाखाएं खोलने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।एक इलेक्ट्रॉनिक लाइसेंस: एक ही लाइसेंस, जो राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में एक समान शुल्क पर मान्य होगा, अलग-अलग मुख्य और शाखा लाइसेंसों की जगह लेगा। मंजूर किए गए परिचालन स्थानों में हवाई अड्डे, स्टेशन और बस टर्मिनल शामिल हो सकते हैं।समय पर मंजूरी: लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के लिए 60 दिनों की प्रस्तावित समयसीमा है। कैब या परिचालन स्थानों को जोड़ने या हटाने के लिए 30 दिनों की स्वतः-अनुमोदन प्रक्रिया लागू है। कम कागजी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक वाहन रजिस्टर और स्वचालित डेटा पुनर्प्राप्ति से अनुपालन आसान हो जाता है।सुरक्षित यात्राएं: कैब में लोकेशन ट्रैक करना, चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम (वैकल्पिक) और प्राथमिक चिकित्सा किट होना अनिवार्य है। ऑपरेटरों को वेबसाइट, 24 घंटे शिकायत निवारण सहायता, आपातकालीन मरम्मत और टोइंग सुविधा प्रदान करनी होगी।चालक कुशलता और जवाबदेही: ऑपरेटर की ओर से नियुक्त चालकों के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। टैक्सी या ऑपरेटर की ओर से नियुक्त चालक से जुड़े कुछ गंभीर अपराधों के लिए ऑपरेटर के लाइसेंस की वैधता कम कर दी जाएगी।निष्पक्ष प्रवर्तन और आसान अपील: निलंबन या लाइसेंस रद्द करने पर विचार करने से पहले ऑपरेटरों को मामूली उल्लंघनों को सुधारने का समय दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक सुनवाई के साथ एक अपीलीय तंत्र भी शुरू किया गया है।इससे क्या असर होगा : जीवन की सुगमता: किराए के अधिक विकल्प, सुरक्षा उपकरण और चौबीसों घंटे शिकायत निवारण सहायता से किराए पर देने वालों को लाभ होगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: प्रवेश में कम बाधाएं और सरल लाइसेंसिंग प्रक्रियाएं छोटे व्यवसायों और रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन देंगी।प्रभावित हितधारक : किराएदार, संचालक, चालक और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के परिवहन प्राधिकरण। कार्यान्वयन संबंधी आवश्यकताएं : राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक लाइसेंसिंग और वीएएचएएन रिकॉर्ड कार्यान्वयन में सहायक होंगे।

Read More

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में आरडब्ल्यूए की भागीदारी जरूरी : रोजी एम. जॉन

चेन्नई में ज्ञान सिंह का सम्मान : चेन्नई में आज आयोजित एक कार्यक्रम में केरल के उच्च शिक्षा मंत्री श्री रोजी एम. जॉन ने श्री ज्ञान सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्री हिबी ईडन और विधायक श्री विनोद भी उपस्थित रहे। 13वें राष्ट्रीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सम्मेलन का एर्नाकुलम में शुभारंभ, विकास बोर्डों में आरडब्ल्यूए को प्रतिनिधित्व देने और निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने के लिए नियामक निकाय बनाने की मांग खबर है..एर्नाकुलमकेरल के उच्च शिक्षा मंत्री श्री रोजी एम. जॉन ने शनिवार को एर्नाकुलम के टाउन हॉल में 13वें राष्ट्रीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सम्मेलन (NCRWA) का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के राष्ट्रीय संगठन कन्फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (CoRWA) ने किया। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-2047 में आरडब्ल्यूए की भूमिका’ रखा गया है।उद्घाटन समारोह में सांसद श्री हिबी ईडन, विधायक श्री टी.जे. विनोद, जिला कलेक्टर श्रीमती जी. प्रियंका (आईएएस) और कोच्चि नगर निगम की महापौर एडवोकेट वी.के. मिनिमोल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।CoRWA के राष्ट्रीय महासचिव श्री अजितकुमार पी.सी. ने स्वागत भाषण में कहा कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी बिना किसी वेतन या सुविधाओं के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर नागरिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उन्हें उचित मान्यता और प्राथमिकता मिलनी चाहिए।सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए CoRWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने उच्च शिक्षा मंत्री से विकास बोर्डों में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को शामिल करने तथा निजी अस्पतालों में मरीजों के शोषण को रोकने के लिए नियामक निकाय गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जमीनी स्तर पर नागरिक संगठनों की भागीदारी अनिवार्य है।CoRWA के राष्ट्रीय सचिव जनरल श्री बी.टी. श्रीनिवासन ने संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए को विभिन्न मंत्रालयों की परामर्श समितियों में शामिल कराने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर तथा पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की गई है।इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय मेजर शिव किरण की स्मृति में ‘राष्ट्रीय स्वच्छता सेवा पुरस्कार’ प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में श्रीमती मेधा नानिवाडेकर, डॉ. रूबी मखीजा, श्री दिलीप चौहान और श्री दुर्गा प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। सम्मेलन स्मारिका का विमोचन मंत्री श्री रोजी एम. जॉन ने किया।मंत्री ने कहा कि केरल सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग बनाया है तथा श्रमिकों के लिए विश्राम केंद्रों की व्यवस्था की है। उन्होंने आरडब्ल्यूए की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास समावेशी होना चाहिए और इसमें आरडब्ल्यूए की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता।शहरी विकास में आरडब्ल्यूए की भूमिका पर मंथन :सम्मेलन के दूसरे सत्र में विकसित भारत-2047 के निर्माण में आरडब्ल्यूए की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री श्री के.एम. शाजी, पूर्व कानून मंत्री श्री पी. राजीव, पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.जी. अरुण, श्री एस.एम. विजयानंद, श्री वेणु राजामणि, पूर्व आईएएस अधिकारी श्री यू.वी. जोस और डॉ. डी. धनुराज सहित कई विशेषज्ञों ने विचार रखे।चर्चा में नगर निगमों में सड़क मरम्मत, सीवर की सफाई और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) बनाने, ऊंची इमारतों में लिफ्ट लगाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को देने तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह आरडब्ल्यूए के साथ अनिवार्य बैठक करने जैसे सुझाव दिए गए।इसके अलावा नगर निगमों के 20 प्रतिशत प्रदर्शन अनुदान का उपयोग आरडब्ल्यूए की प्राथमिकताओं के आधार पर करने, आपदा प्रबंधन समितियों में आरडब्ल्यूए को प्रतिनिधित्व देने तथा श्रमिकों के लिए अस्थायी आश्रय, मोबाइल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई।सम्मेलन में CoRWA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक, दिल्ली की सचिव श्रीमती उर्वशी वालिया, उपाध्यक्ष श्रीमती रंजू मिन्हास, डॉ. रूबी मखीजा, श्री बी.टी. श्रीनिवासन, श्री बद्रीनाथ और केरल सहित देशभर से आए हजारों आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का आयोजन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में किया गया। इसमें आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

Read More

बेंगलुरु को मिली 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास; बोले- बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग के अवसर खबर है..बेंगलुरुप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से तरक्की, रोजगार और उद्योग के नए अवसर पैदा होते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु देश की सिलिकॉन वैली है और नवाचार तथा आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र है। नम्मा मेट्रो का नेटवर्क वर्ष 2014 में 17 किलोमीटर से बढ़कर अब 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसके साथ ही बेंगलुरु दिल्ली-एनसीआर और मुंबई महानगर क्षेत्र के बाद 100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो की नई पिंक लाइन से आईआईएम बेंगलुरु सहित प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्रों तक आवागमन आसान होगा।प्रधानमंत्री ने रेलवे विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्नाटक को चार अमृत भारत स्टेशन और दो दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण परियोजनाओं की सौगात मिली है। राज्य को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने के कुछ ही दिनों बाद अब गोवा को जोड़ने वाली नई वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की गई है।ऊर्जा सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने मंगलुरु एलपीजी परियोजना, देवणगोंठी मार्केटिंग टर्मिनल और बेंगलुरु सीबीजी संयंत्र का उल्लेख किया। इन परियोजनाओं से ईंधन आपूर्ति, भंडारण और कचरा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत चिप से लेकर शिप, एआई, डेटा सेंटर और क्वांटम कंप्यूटिंग तक नई तकनीकों में नेतृत्व हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हो चुकी है।उन्होंने कहा कि विकास के अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचने से गरीबी के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है और हाल के वर्षों में लगभग 50 करोड़ नागरिक अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं। ये परियोजनाएं विकसित कर्नाटक और विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगी।

Read More

गेल (इंडिया) लिमिटेड और कृभको के बीच गैस आधारित उर्वरक परियोजना के लिए समझौता

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 12.7 लाख टन सालाना यूरिया उत्पादन क्षमता का संयंत्र स्थापित करने की योजना खबर है..विशाखापत्तनमसार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड और कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने आंध्र प्रदेश में गैस आधारित उर्वरक परियोजना स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य देश में यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ प्राकृतिक गैस और उर्वरक क्षेत्र के बीच समन्वय को मजबूत करना है।इस एमओयू पर गेल के कार्यकारी निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट, स्टार्टअप एवं अनुसंधान एवं विकास) संजय अग्रवाल तथा कृभको के कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) सी.एस. आजाद ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कृभको के अध्यक्ष वी. सुधाकर चौधरी, प्रबंध निदेशक एस.एस. यादव और गेल के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) आर.के. सिंघल उपस्थित रहे।प्रस्तावित यूरिया उत्पादन संयंत्र की क्षमता 1.27 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (12.7 लाख टन सालाना) निर्धारित की गई है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मुलापेटा में स्थापित करने की परिकल्पना है। यह संयंत्र गेल की श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (एसएपीएल) के निकट स्थापित किया जाएगा। दोनों कंपनियां इस परियोजना को संयुक्त उद्यम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से आगे बढ़ाने पर सहमत हुई हैं।इस अवसर पर कृभको के अध्यक्ष वी. सुधाकर चौधरी ने कहा कि एमओयू गेल और कृभको के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राकृतिक गैस क्षेत्र में गेल की अग्रणी भूमिका और कृभको के अनुभव से प्रस्तावित परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। वहीं, गेल के निदेशक आर.के. सिंघल ने कहा कि यह पहल देश की गैस और उर्वरक मूल्य श्रृंखला के रणनीतिक एकीकरण का उदाहरण है। इससे औद्योगिक विकास और कृषि क्षेत्र की सतत प्रगति को समर्थन मिलेगा।

Read More

कैबिनेट के पांच बड़े फैसले: नोएडा मेट्रो विस्तार, किसानों को उर्वरक सब्सिडी और मुद्रा योजना को बढ़ावा

खबर है..नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों, छोटे कारोबारियों, उद्यमियों, शहरी परिवहन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने पांच प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन फैसलों की जानकारी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 नवंबर को यहां संवाददाताओं को दी।स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक जारी रहेगी :कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कम से कम 2.5 लाख नए उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत 10 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जा सकेगा। इसके लिए 4,111 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कॉर्पस स्वीकृत किया गया है।मुद्रा योजना के लिए 5,000 करोड़ का कोष :मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि (CGFMU) को भी 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी। इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का कोष स्वीकृत किया गया है। इससे अगले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 12.6 लाख करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।रबी फसलों के लिए 62,370 करोड़ की सब्सिडी :किसानों को राहत देते हुए सरकार ने रबी 2026-27 के लिए फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी की दरों को मंजूरी दी। इसके लिए लगभग 62,370 करोड़ रुपये की आवश्यकता का अनुमान है। इससे डीएपी और एनपीके सहित उर्वरकों की उपलब्धता और किफायती कीमत सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।नोएडा मेट्रो का होगा विस्तार :नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी गई है। इस मार्ग पर पांच एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। परियोजना पूरी होने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा का सक्रिय मेट्रो नेटवर्क 71.878 किलोमीटर हो जाएगा।3,230 करोड़ से बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय :कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3,230 करोड़ रुपये की लागत से युगे युगीन भारत संग्रहालय विकसित करने को मंजूरी दी। परियोजना 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। इन फैसलों से सरकार ने कृषि, उद्यमिता, शहरी परिवहन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Read More

यमुना पर शुरू हुई दिल्ली की पहली मनोरंजक क्रूज़ सेवा, नदी पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, 30 सीटों वाला इलेक्ट्रिक क्रूज़ पर्यटकों को कराएगा यमुना की सैर खबर है..नई दिल्ली।दिल्ली में नदी पर्यटन (रिवर टूरिज्म) को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में सोनिया विहार में यमुना की पहली मनोरंजक क्रूज़ सेवा का उद्घाटन किया। सोनिया विहार-जगतपुर मार्ग पर शुरू की गई इस सेवा के तहत 30 सीटों वाला इलेक्ट्रिक क्रूज़ जहाज पर्यटकों को लगभग छह किलोमीटर की यमुना यात्रा का अनुभव कराएगा।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नदियों और अंतर्देशीय जलमार्गों को पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। यमुना क्रूज़ सेवा दिल्ली में नदी पर्यटन की नई लहर का संकेत है। इससे लोगों का नदियों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा और पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। यह क्रूज़ सेवा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को नदी से जुड़ने का नया अवसर देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना के रिवरफ्रंट को आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस परियोजना को पर्यावरण अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां संगीतमय फव्वारे के साथ आकर्षक लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें यमुना की पौराणिक कथाओं, सूर्य देव, यमराज और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, विशेषकर कालिया दमन का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, बच्चों के लिए प्ले जोन तथा स्केटिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी मनोरंजक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।पर्यटकों की सुविधा के लिए फ्लोटिंग जेटी, टिकट काउंटर, ऑनलाइन बुकिंग, प्रतीक्षालय, रेस्ट रूम और रोशनी से जगमगाते रास्ते बनाए गए हैं।यमुना को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 घोषित किया गया है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से इस परियोजना को विकसित किया है। यह पहल दिल्ली में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read More

कबाड़ निस्तारण से रेलवे ने कमाएं 628.49 करोड़ रुपये

रेलवे का विशेष अभियान-6 पूरा, एक लाख से अधिक चलाए स्वच्छता अभियान खबर है.. नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान-6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अभियान के तहत देशभर के रेलवे जोन, मंडलों, उत्पादन इकाइयों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में व्यापक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं और अन्य परिसरों में एक लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए। वहीं, कबाड़ के निस्तारण से रेलवे को 628.49 करोड़ रुपये की आय हुई, जो निर्धारित 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है। कबाड़, अनुपयोगी सामग्री और अन्य अनावश्यक वस्तुओं को हटाकर 6,20,121 वर्ग फुट जगह भी खाली कराई गई। इस वर्ष विशेष अभियान का प्रमुख केंद्र ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण रहा। इसके तहत 1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान किया गया, जिससे रेलवे को 10.43 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। इससे पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को भी बढ़ावा मिला। अभियान के दौरान पुरानी भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा, जन शिकायतों और अपीलों का निस्तारण, संसदीय आश्वासनों, वीआईपी संदर्भों तथा अन्य लंबित मामलों के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसका उद्देश्य कार्यालयी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाना रहा। 5,884 स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद : नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 22 अक्टूबर को देशभर के 5,884 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ रेल जन संवाद आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों और रेल यात्रियों के बीच सीधा संवाद हुआ। यात्रियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। रेलवे के अनुसार, विशेष अभियान-6 की उपलब्धियां स्वच्छता, संसाधनों के कुशल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Read More

त्योहारी सीजन में इस बार चलेंगी 18,000 स्पेशल ट्रेनें : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

खबर है..नई दिल्लीत्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे इस बार देशभर में 18,000 विशेष ट्रेनें चलाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।रेल मंत्री ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर यात्रा करते हैं। विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। इसे देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को टिकट और यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना कम करना पड़े।उन्होंने बताया कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।रेलवे प्रशासन को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा अन्य रेलकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है।रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन और बेहतर स्टेशन प्रबंधन के माध्यम से यात्रियों की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

IRCTC ने अनधिकृत ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई तेज की

यात्रियों को केवल अधिकृत माध्यमों से भोजन बुक करने की सलाह खबर है..नई दिल्लीरेल यात्रियों की खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, निजता और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने रेलवे नेटवर्क में संचालित अनधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। निगम ने चेतावनी जारी करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी तेज कर दी है।IRCTC के अनुसार, अनधिकृत प्लेटफॉर्म अक्सर ऐसे खाद्य प्रतिष्ठानों से भोजन उपलब्ध कराते हैं, जिनके पास FSSAI का अनिवार्य लाइसेंस नहीं होता। ऐसे प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों की अनदेखी, अप्रशिक्षित खाद्यकर्मियों और बिना अनिवार्य स्वास्थ्य जांच वाले डिलीवरी कर्मचारियों के कारण यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।इसके अलावा, इन प्लेटफॉर्म पर PNR, मोबाइल नंबर, ई-मेल और बैंकिंग एवं UPI संबंधी जानकारी साझा करने से यात्रियों को साइबर धोखाधड़ी, पहचान के दुरुपयोग और वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। भोजन की डिलीवरी में देरी, ऑर्डर रद्द होने और शिकायतों के समाधान की व्यवस्था नहीं होना भी बड़ी समस्या है।IRCTC ने कुछ अनधिकृत प्लेटफॉर्म के नाम जारी किए हैं, जिनमें RailRestro, RailMitra, TravelKhana, TrainsCafe, DibRail, RailFood, TravelerFood, FoodOnTrack, eCatering, KhanaOnline, Trainway, RailMeal और TrainMenu शामिल हैं।निगम ने यात्रियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in, Food on Track मोबाइल ऐप, अधिकृत ई-कैटरिंग साझेदारों अथवा 1323 हेल्पलाइन के माध्यम से भोजन बुक करने की अपील की है। रेलवे परिसर या ट्रेन में अवैध खाद्य आपूर्ति की सूचना RPF हेल्पलाइन नंबर 182 पर दी जा सकती है।IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से यात्रियों को क्षेत्रीय व्यंजनों, पारंपरिक भोजन, पिज्जा, बर्गर और केक सहित विभिन्न खाद्य विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत माध्यमों से भोजन बुक करना सुरक्षित, स्वच्छ और भरोसेमंद रेल यात्रा के लिए जरूरी है।

Read More

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

त्योहारों में दिल्ली के स्टेशनों पर प्रतिदिन 8 लाख तक पहुंचे यात्री, सुरक्षा के लिए लगाए गए 700 अतिरिक्त एआई कैमरे खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 अक्टूबर शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और दिवाली एवं छठ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।रेल मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एवं निगरानी मजबूत करने के लिए 700 अतिरिक्त एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों के साथ अब आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए भी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। सामान की जांच की व्यवस्था स्टेशन भवन के बाहर स्थानांतरित की गई है, जिससे अंदर अतिरिक्त प्रतीक्षालय की सुविधा उपलब्ध हुई है।रेलवे के अनुसार, दिल्ली के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक करीब 2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही हुई। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 5 लाख यात्रियों के मुकाबले त्योहारों में यह संख्या बढ़कर 8 लाख तक पहुंच गई।इसी अवधि में मुंबई में 1.5 करोड़, हैदराबाद में 90 लाख, बेंगलुरु में 1 करोड़ तथा सूरत-उधना में 50 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, सामान जांच और विशेष प्रतीक्षालय की व्यवस्था की है। इनका उद्देश्य त्योहारों में यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

Read More