दिल्ली की नई ईवी नीति का AIMTC और DCBA ने किया विरोध

मौजूदा वाहनों को वैध आयु तक चलाने की मांग खबर है..नई दिल्लीऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) और दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन (DCBA) ने दिल्ली सरकार की प्रस्तावित ईवी पॉलिसी 2026 का कड़ा विरोध करते हुए मांग की है कि वर्तमान में चल रहे BS-VI, सीएनजी, डीजल और पेट्रोल वाहनों को उनकी वैधानिक आयु पूरी होने तक परिचालन की अनुमति दी जाए।दोनों संगठनों का कहना है कि सरकार की पूर्व नीतियों के अनुरूप परिवहन ऑपरेटरों ने BS-VI और सीएनजी वाहनों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऐसे में उन्हें समय से पहले इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए बाध्य करना आर्थिक रूप से अनुचित और व्यावहारिक नहीं है।AIMTC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल ने कहा कि परिवहन उद्योग को बार-बार नीतिगत बदलावों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पष्ट चार्जिंग नीति के अभाव में अनिवार्य ईवी परिवर्तन लागू करना परिवहन क्षेत्र के लिए गंभीर आर्थिक संकट पैदा कर सकता है।संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मौजूदा BS-VI और सीएनजी वाहनों को समय से पहले हटाने का निर्णय लिया गया, तो हजारों परिवहन ऑपरेटर दिवालियापन की स्थिति में पहुंच सकते हैं, बैंकों के ऋण प्रभावित होंगे, स्कूल एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बाधित होगी तथा लाखों परिवारों की आजीविका पर असर पड़ेगा।AIMTC और DCBA ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीति स्वैच्छिक और प्रोत्साहन आधारित होनी चाहिए, न कि अनिवार्य और दंडात्मक। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले सभी हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करने की मांग की।ट्रकों से प्रदूषण संबंधी दावों पर भी उठाए सवाल :AIMTC ने हाल में सामने आए उन दावों पर भी आपत्ति जताई, जिनमें दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी ट्रकों को प्रदूषण का प्रमुख स्रोत बताया गया है। संगठन का कहना है कि अध्ययन की कार्यप्रणाली, नमूना आकार और वैज्ञानिक आधार सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।AIMTC के परिवहन विशेषज्ञ सलाहकार एवं दिल्ली सरकार के पूर्व उप-परिवहन आयुक्त अनिल छिकारा ने कहा कि ट्रकिंग उद्योग के खिलाफ लंबे समय से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उनके अनुसार, प्रदूषण का आकलन केवल वैज्ञानिक रूप से मापे गए टेल पाइप उत्सर्जन के आधार पर ही किया जाना चाहिए।डॉ. हरीश सभरवाल ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही नियामकीय प्रतिबंधों के कारण मुख्य रूप से रात और सुबह के समय होती है, इसलिए केवल उसी अवधि के आंकड़ों के आधार पर ट्रकों को प्रदूषण का प्रमुख कारण बताना उचित नहीं है।दोनों संगठनों ने सरकार से परिवहन क्षेत्र से जुड़े निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों, व्यापक अध्ययन और सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि परिवहन उद्योग की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में व्यापक आंदोलन और परिचालन प्रभावित होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Read More

तीन ज्योतिर्लिंग के साथ करें शिरडी दर्शन

लखनऊ। भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लखनऊ कार्यालय ने श्रद्धालुओं की अधिक मांग को देखते हुए एक बार फिर “तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन” का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है। इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को शिर्डी के साथ-साथ छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) का भ्रमण कराया जाएगा । यह टूर 16 से 21 जुलाई के बीच होगा। यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक जाने एवं नासिक से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर एवं नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जायेगा | शिरडी में शिर्डी साई बाबा और शनि शिगनापुर मंदिर के दर्शन के साथ ही छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में घृष्णेश्वर मंदिर और एल्लोरा की गुफाओं आदि का भी भ्रमण कराया जायेगा |श्री सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में रू. 57,000/-, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति,रू. 46,500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 45,400/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 40,500 /- माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू. 37,600 /- बिना बेड के होगा। उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ -पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। जानकारी और बुकिंग के लिए श्रद्धालु मोबाइल नम्बरों 8287930911/ 9236391909 / 8287930912 /8287930902 पर सम्पर्क कर सकते है ।

Read More

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, ग्लोबल स्किल्स चैलेंज 2026 में 3 स्वर्ण समेत 5 पदक जीते

खबर है..नई दिल्लीटीम इंडिया ने ग्लोबल स्किल्स चैलेंज ऑस्ट्रेलिया 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। 23 से 29 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम का यह प्रदर्शन इस वर्ष के अंत में शंघाई में आयोजित होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के लिए मजबूत तैयारी का संकेत माना जा रहा है।पदक विजेता भारतीय प्रतिभागीपवन भद्रावती सुरेश (कर्नाटक) – एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में स्वर्ण पदकमौसम कुमार गिरि (बिहार) – क्लाउड कंप्यूटिंग में स्वर्ण पदकविष्णुप्रिया सुनील (दिल्ली) – हेल्थ एंड सोशल केयर में स्वर्ण पदकहर्ष रमेश पवार (महाराष्ट्र) – 3डी डिजिटल गेम आर्ट में रजत पदकमुस्कान (हरियाणा) – पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग में कांस्य पदकभारतीय प्रतियोगियों ने अन्य कई कौशल श्रेणियों में भी सराहनीय प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया।केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के कौशल चैंपियनों, विशेषज्ञों और उद्योग भागीदारों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से शंघाई में होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के लिए भारत की तैयारियों को नई मजबूती मिली है।भारतीय दल ने 15 कौशल श्रेणियों में 15 प्रतियोगियों और 15 विशेषज्ञों के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्डस्किल्स के मानकों के अनुरूप किया गया, जिससे भारतीय प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन प्रणाली, आधुनिक उपकरणों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।यह सफलता स्किल इंडिया मिशन की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है और दर्शाती है कि भारतीय युवा उन्नत विनिर्माण, डिजिटल तकनीक, रचनात्मक उद्योगों और सेवा क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Read More

बच्चों के लिए 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

खबर है..लखनऊभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में विद्यालयों में संचालित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक में यू-डाइस (UDISE) पोर्टल पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय अपने यहां अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की पहचान कर सकते हैं, जिनका आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभी लंबित है।अभिभावकों एवं बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई ने 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि आधार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बच्चे को 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। यू-डाइस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय विद्यार्थियों का विवरण और उनके बायोमेट्रिक अपडेट की स्थिति भी देख सकते हैं।यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होने से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा विभिन्न शैक्षिक सुविधाओं का उपयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।बैठक के दौरान यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के सहायक महानिदेशक कर्नल (डॉ.) प्रवीण कुमार सिंह और तेजु लर्निंग प्लेटफॉर्म के निदेशक वेंकटेश श्रीवास्तव के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत तेजु लर्निंग प्लेटफॉर्म विद्यालयों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा।यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग करें।कार्यक्रम के अंत में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक आदित्य प्रकाश वाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

उत्तर प्रदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर रखी इलेक्ट्रॉनिक निर्माण संयंत्रों की आधारशिला खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथतथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र जेवर में एम्बर एंटरप्राइजेज और असेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्रों की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को नई गति देंगी।जेवर बन रहा है इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का नया केंद्र : इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग के बाद अब जेवर तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इससे उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी हाई-टेक विनिर्माण और निवेश गंतव्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को मिलेगा बड़ा बल : उन्होंने बताया कि लगभग 40,000 करोड़ रुपये मूल्य के उन्नत प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), जिनका अब तक आयात किया जाता था, अब भारत में ही निर्मित किए जाएंगे। इससे देश की इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी।उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक विनिर्माण केंद्र :केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में अनेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाएं स्थापित होंगी। इससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वैष्णव ने दिल्ली–लखनऊ–वाराणसी–पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी तथा औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।‘विकसित भारत’ के संकल्प को मिलेगा बल : उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अत्याधुनिक तकनीक, आधुनिक आधारभूत संरचना और औद्योगिक निवेश के समन्वय से विश्वस्तरीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रही है। उत्तर प्रदेश इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनकर भारत को वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read More

इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च

खबर है..नई दिल्लीनागरिक उड्डयन मंत्रालय और Delhi International Airport Limited (डीआईएएल) ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच एवं निगरानी को सुदृढ़ बनाने के लिए एयर सुविधा 2.0 नामक उन्नत संपर्क रहित स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल लॉन्च किया है।यह कदम World Health Organization (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 17 मई 2026 को Democratic Republic of the Congo और Uganda में इबोला/बुंडीबुग्यो वायरस रोग के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किए जाने के बाद उठाया गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के सहयोग से विकसित इस पोर्टल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आगमन से पूर्व ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration Form-SDF) भरना होगा। इसमें पिछले 21 दिनों का यात्रा विवरण, संपर्क इतिहास तथा बीमारी के लक्षणों संबंधी जानकारी देनी होगी।प्रमुख विशेषताएंआगमन से 24 घंटे पहले ऑनलाइन एसडीएफ भरने की सुविधा।आव्रजन मंजूरी से पूर्व स्वास्थ्य जानकारी का डिजिटल सत्यापन।हवाई अड्डा स्वास्थ्य अधिकारियों, आव्रजन ब्यूरो, आईडीएसपी एवं राज्य निगरानी अधिकारियों के साथ रियल-टाइम डेटा साझाकरण।जोखिम वाले यात्रियों की त्वरित पहचान एवं आवश्यक स्वास्थ्य रेफरल।आगमन पर कागजी फॉर्म भरने की आवश्यकता समाप्त।पूरी प्रक्रिया संपर्क रहित एवं अधिक सुविधाजनक।यात्रियों के लिए सलाहसभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उड़ान में सवार होने से पहले अथवा वेब चेक-इन के दौरान अपना स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र भर लें और उसका डाउनलोड किया गया संस्करण अपने पास रखें। आगमन पर इसे स्वास्थ्य डेस्क या आव्रजन काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा।सरकार ने कहा है कि यात्रियों द्वारा सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराने से सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने और संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

Read More

वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत पर ₹1 लाख का जुर्माना

लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कारण बताओ नोटिस खबर है..नई दिल्लीट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (ADI–MMCT Tejas Express) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कॉम्बो मील में परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होते ही ट्रेन कैप्टन एवं ऑनबोर्ड कैटरिंग मैनेजर ने तत्काल यात्री से मुलाकात कर हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। यात्री को भोजन का प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) भी उपलब्ध कराया गया, जिसे यात्री ने स्वीकार नहीं किया।मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटरिंग सेवा प्रदाता पर ₹1 लाख का आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया गया है तथा लाइसेंस समाप्ति (Termination of License) के लिए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है। साथ ही, विक्रेता को निर्देशित किया गया है कि वह पर्याप्त शेल्फ लाइफ वाले ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की ही खरीद सुनिश्चित करे तथा उपयोग से पूर्व सभी सामग्री की गुणवत्ता की जांच करे। इसके अतिरिक्त चावल, दाल, आटा, मसाले आदि के भंडारण हेतु प्रयुक्त एयर-टाइट कंटेनरों की स्थिति एवं सीलबंदी की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा खाद्य गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More

हाईवे पर अब मिलेगी तुरंत मदद, NHAI बनाएगा वाहन मरम्मत और पंचर सेवा केंद्र

खबर है..नई दिल्लीराष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) ने देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर वाहन मरम्मत एवं पंचर ठीक करने की सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं।इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और मालवाहक वाहनों को सड़क पर वाहन खराब होने या टायर पंचर जैसी समस्याओं के दौरान त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। इससे यात्रा में होने वाली देरी कम होगी, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और हाईवे पर सफर अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा।एनएचएलएमएल ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देशित किया है कि वे वेसाइड एमिनिटीज (WSA) केंद्रों पर वाहन मरम्मत की दुकानें और पंचर सेवा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज करें। वर्तमान में कई राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ऐसी सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।एनएचएलएमएल सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत आधुनिक सड़क किनारे सुविधाओं का नेटवर्क विकसित कर रहा है। इन केंद्रों पर पहले से उपलब्ध सुविधाओं के अलावा अब वाहन मरम्मत और पंचर सेवाएं भी शामिल की जाएंगी।ये वेसाइड एमिनिटीज केंद्र यात्रियों और वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए एकीकृत सेवा केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जहां आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने और निर्बाध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। NHAI का यह कदम देशभर में सुरक्षित, सुविधाजनक और उपयोगकर्ता-केंद्रित राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Read More

प्रधानमंत्री के साथ रेलवे परिवार ने किया योग, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

खबर है..लखनऊ12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेलवे के विभिन्न संस्थानों में बड़े उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला संगठनों के पदाधिकारियों और उनके परिवारजनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं योग सत्र का सजीव प्रसारण भी देखा गया।आरडीएसओ परिसर के लेक पार्क (पक्षी विहार) में आयोजित ‘योग संगम’ कार्यक्रम में महानिदेशक प्रभास दनसाना, आरडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्षा ज्योति दनसाना सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया गया।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा तथा रेलवे कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने योगाभ्यास किया। डीआरएम वर्मा ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है। कार्यक्रम के साथ मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में भी विभिन्न स्टेशनों, रनिंग रूम, चिकित्सालयों और रेलवे संस्थानों में योग दिवस मनाया गया। बंदरियाबाग स्थित रेलवे अधिकारी क्लब ‘संस्कृति’ में डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम नीतू एवं अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। डीआरएम अग्रवाल ने रेलकर्मियों से प्रतिदिन योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम प्राकृतिक माध्यम है।योग प्रशिक्षकों ने त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया और हृदय रोग जैसी समस्याओं में योग के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रमों के अंत में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।रेलवे परिवार ने एक स्वर में संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और बेहतर भविष्य के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है

Read More

खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात

सुंदरपुरा स्टेशन निर्माण को मिली स्वीकृति खबर है..नई दिल्लीखाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 21 जून 2026 को बीकानेर-जयपुर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।सीकर स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ हुई चर्चा में रेल मंत्री ने बताया कि खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।इसके बाद रेल मंत्री और सुमेधानंद सरस्वती प्रस्तावित स्टेशन स्थल तक पहुंचे, जहां श्री वैष्णव ने स्टेशन के मानचित्र का अवलोकन कराते हुए परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्टेशन निर्माण का कार्य आगामी कुछ महीनों में शुरू कर दिया जाएगा।सुंदरपुरा स्टेशन बनने से खाटूश्यामजी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुविधाजनक और समयबद्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होने से स्थानीय लोगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Read More