Headlines

गोमतीनगर-मालतीपाटपुर होली स्पेशल आज से

खबर है.. लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत दिलाने के लिए गोमती नगर से मालतीपाटपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों मुसाफिरों की राह आसान होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर का संचालन गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जाएगा। वापसी में मालतीपाटपुर से 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इसमें जनरल, स्लीपर सहित एसी के कोच होंगे। उन्होंने बताया कि 05064 गोमतीनगर से 18.55 बजे चलेगी। तीसरे दिन कटक से 01.02 बजे, भुवनेश्वर से 01.45 बजे, खोरधा रोड से 02.05 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 03.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर से 11.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोमतीनगर 20.00 बजे पहुंचेगी। *जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन* : 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन जोधपुर से 01 से 29 मार्च को प्रत्येक रविवार को जाएगा। वापसी में मऊ से 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। 04823 जोधपुर से 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04824 मऊ से 04.00 बजे चलेगी। लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन जोधपुर 08.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी के कोच होंगे। *4 मार्च को निरस्त रहेगी तेजस एक्सप्रेस :* देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस होली वाले दिन 4 मार्च को निरस्त रहेगी। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन 82501/82502 लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलती है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ जं0-नई दिल्ली-लखनऊ जं0 तेजस एक्सप्रेस का संचलन 04 मार्च को निरस्त रहेगी ।

Read More

लखनऊ से करें अमेजिंग केरल की सैर

खबर है..लखनऊ । भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मुसाफिरों की मांग पर लखनऊ से केरल के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने अमेजिंग केरल का हवाई टूर पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है जिसमें सैलानियों को कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण कराया जाएगा ।आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हवाई टूर पैकेज 22 से 28 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।उन्होंने बताया कि टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 55200/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 45900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39500/- बिना बेड के होगा।श्री सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबरों 8287930911/ 9236391911/8287930902पर सम्पर्क कर सकते है।

Read More

साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें रेलवे पेंशनभोगी

खबर है..नई दिल्ली यह बात सामने आई है कि कुछ साइबर जालसाज रेलवे अधिकारियों के नाम पर फर्जी फोन कॉल कर रहे हैं और एसएमएस/व्हाट्सएप संदेश भेज रहे हैं, जिसमें पीपीओ अपडेट, केवाईसी सत्यापन, अतिरिक्त पेंशन लाभ आदि के बहाने व्यक्तिगत और वित्तीय विवरण मांगे जा रहे हैं।पेंशनभोगियों को सूचित किया जाता है कि रेलवे पीपीओ या सेवा रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए कोई लिंक या संदेश नहीं भेजता है। किसी भी रेलवे अधिकारी को फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या कोई भी गोपनीय जानकारी मांगने का अधिकार नहीं है।पेंशनभोगियों को सतर्क रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इस संबंध में जागरूक करने की सलाह दी जाती है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दी जानी चाहिए।

Read More

सोमन्ना ने “कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन: एक हजार तीर्थों की यात्रा” कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

खबर है..नई दिल्ली केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने 23 फरवरी 2026 को रेल भवन में “कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन: एक हजार तीर्थों की यात्रा” नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।श्री सोमन्ना ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय रेलवे की सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन पहलों में से एक समृद्ध दृश्य और कथात्मक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पुस्तक उस अग्रणी मॉडल के पीछे की भावना, दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयास को खूबसूरती से दर्शाती है जो आस्था, संस्कृति, विरासत और आधुनिक रेल अवसंरचना को सहजता से एकीकृत करता है। इस उल्लेखनीय पहल की परिकल्पना और संचालन डॉ. अनुप दयानंद, आईआरटीएस (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया था।सोमन्ना ने कहा कि यह ऐतिहासिक है कि भारत गौरव योजना के तहत कर्नाटक के 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किफायती लागत पर काशी और अन्य पवित्र स्थलों की यात्रा करने के अपने जीवन भर के सपने को पूरा किया है।

Read More

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने महाप्रबंधक के समक्ष उठाया कर्मचारी हितों का मुद्दा

खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे के लखनऊ प्रथम आगमन पर डीआरएम कार्यालय में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया । कर्मचारी पक्ष का प्रतिनिधित्व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने की। यूनियन के नेताओं ने महाप्रबंधक के समक्ष कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आवास संबंधी समस्याओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की । महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण ही संगठन की प्रगति और कार्यक्षमता की आधारशिला है।

Read More

स्टेशन विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : पांडे

खबर है..लखनऊ उत्तर रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने मंगलवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रहे नये रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक का बागडोर संभालने के बाद श्री पांडे का लखनऊ मंडल में प्रथम आगमन हुआ। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि स्टेशन विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो सके। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा एवं आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक पावस यादव ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। श्री पांडे ने लखनऊ स्टेशन (चारबाग) द्वितीय प्रवेश द्वार (2nd एंट्री) पर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्टेशन विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो सके।इसके बाद महाप्रबंधक श्री पांडे ने मंडल कार्यालय स्थित कंट्रोल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालन व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुचारु एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं परिचालन प्रदर्शन की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Read More

सीपी वर्मा मंडल अध्यक्ष तो संजय यादव बने मंडल मंत्री

खबर है..लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ मंडल का मंगलवार को द्विवार्षिक अधिवेशन महामंत्री रामाश्रय यादव की अध्यक्षता एवं ज़ोनल पर्यवेक्षक बीएन यादव की मौजूदगी में हुई। लखनऊ मण्डल के सभी पंजीकृत व आजीवन सदस्यों एवं शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों की उपस्थित में मंडल कार्यकारिणी के 20 पदाधिकारीयो को निर्विरोध और सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।चुनाव में सीपी वर्मा मंडल अध्यक्ष, संजय यादव मंडल मंत्री, विजय प्रताप यादव मंडल कोषाध्यक्ष, प्रभात मौर्या मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, आरके यादव वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार, अनुराग वर्मा, राजाराम यादव को मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश चन्द्र, रंजीत कुमार , रामसमुझ यादव , अशोक कुमार को संयुक्त मंडल मंत्री,विनय कुमार मंडल संगठन मंत्री अवधेश कुमार यादव, बलवंत प्रजापति, हरिओम सिंह, ओम नारायण मौर्य, मनोज कुमार को सहायक मंडल मंत्री , आरसी यादव मंडल कार्यालय मंत्री, राधे श्याम मौर्य को मंडल ऑडिटर के पद पर नवनिर्वाचित किया गया।नवनिर्वाचित मंडल मंत्री संजय यादव ने अपने संबोधन में सभी ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों द्वारा पुनः मंडल मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया साथ ही सभी ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को साथ लेकर चलने एवं उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया I

Read More

होली पर बसों के संचालन में बेहतर व्यवस्था करें : प्रबंध निदेशक

खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। प्रबंध निदेशक ने बैठक में बसों के संचालन व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ-साथ आगामी होली पर्व के अवसर पर विशेष परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने होली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त बसों का संचालन, सुचारु यातायात व्यवस्था, चालक-परिचालकों की सतर्कता एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने कहा कि सभी वाहनों की नियमानुसार 13 एवं 31 बिंदुओं पर नियमित एवं अनिवार्य जाँच सुनिश्चित की जाए, जिससे बसों की तकनीकी स्थिति सुदृढ़ रहे और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, सभी चालकों एवं परिचालकों को प्रत्येक निर्धारित स्टॉप पर बस को अनिवार्य रूप से रोककर ,यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाए, जिससे यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सबकों नागरिकों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक बसों की यात्रा कराया जाना सुनिश्चित करना होगा।

Read More

होली : यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन 28 से

खबर है..लखनऊरंगो का पर्व होली 4 मार्च को है। त्योहार पर मुसाफिरों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने अतिरिक्त बसों का संचालन का निर्णय लिया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने होली के पर्व पर बसों की व्यवस्था कराने एवं प्रोत्साहन योजना के संबंध में निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि होली पर्व से कुछ दिन पूर्व एवं इसके बाद तक देश एवं प्रदेश के अन्य हिस्सों से अपने घर लोग पर्व मनाने जाते हैं। 28 फरवरी से 09 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।परिवहन मंत्री ने कहा कि गाजियाबाद/दिल्ली एवं पश्चिमी क्षेत्रों से लोग ज्यादा यात्रा करते हैं, जिसके दृष्टिगत इन क्षेत्रों में बसों एवं कर्मचारियों की संख्या आवश्यकतानुसार निर्धारित करते हुए पहले से ही तैयारी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलता है तो सभी पूर्वी क्षेत्र के अधिकारी होली पर्व अवधि में अतिरिक्त सेवाओं के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत निगम बसों को आनरोड किया जाए व निरन्तर चलाये जाने की व्यवस्था यथा आवश्यतानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि पर्व अवधि में अनुबंधित बसों को अवकाश न दिया जाए। वाहन स्वामी अपने वाहनों की मरम्मत कार्य कराकर संचालन के लिए अपनी बसें उपलब्ध करायें।परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि जाम/दुर्घटना के फलस्वरूप अवरूद्ध संचालन को क्षेत्रीय प्रबंधक सुचारू बनाये रखने की तैयारी कर लें और तत्काल यात्रा सुनिश्चित करायें, जिससे कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। प्रवर्तन दल निरन्तर क्षेत्र में ड्यूटी पर उपलब्ध रहें और चालकों/परिचालकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट किया जाए, जिससे कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध हो। बसों के कल-पुर्जे, खिड़कियों के शीशे इत्यादि लगे होने के साथ सीटों की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण भी बसों में मौजूद हो। उन्होंने बस एवं बस स्टेशनों पर साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था रखने के विशेष निर्देश दिये, जिससे कि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर एवं सुखद यात्रा मिले।परिवहन मंत्री ने कहा कि पर्व अवधि में ऐसे चालक/परिचालक जिसमें संविदा तथा आउटसोर्सिंग के चालक/परिचालक शामिल होंगे, को निर्धारित औसत कि0मी0 का संचालन करने पर रू0 360 प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3600 रूपये विशेष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। इन्हें प्रोत्साहन अवधि में औसतन 300 कि0मी0 प्रतिदिन संचालन करना होगा। यदि ऐसे कार्मिक 10 दिन की सम्पूर्ण प्रोत्साहन अवधि तक कुल डयूटी करते है और निर्धारित कि0मी0 के उपरोक्त मानक को पूर्ण करते हैं तो रू0 450 प्रतिदिन की दर से 4500 रूपये प्रोत्साहन देय होगी। इसके अतिरिक्त संविदा/वाह्य स्रोत चालकों/परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में उपरोक्त निर्धारित मानक से अधिक कि0मी0 अर्जित करने पर अतिरिक्त कि0मी0 पर प्रति कि0मी0 55 पैसे का अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्व अवधि में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकां जिसमें आउटसोर्स कर्मी भी शामिल हैं को एक मुश्त 2100 रू0 प्रदान किया जायेगा तथा इस अवधि में 09 दिन की ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एक मुश्त 1800 रूपया प्रदान किया जायेगा।प्रोत्साहन अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों/उपाधिकारियां को क्षेत्रीय समिति की संस्तुति के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10,000 हजार रूपये एवं सेवा प्रबंधकों को 5000 रूपये की राशि भी दी जायेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो को रू0 50 प्रति निगम एवं अनुबंधित बस के आधार पर आगणित धनराशि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों/उपाधिकारियों में वितरित करेंगे। क्षेत्रीय एवं डिपो स्तर पर प्रोत्साहन अवधि में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक आय प्रति बस प्राप्त करने वाले तीन क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक तथा 10 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को परिवहन निगम द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जायेगा।

Read More

अब जम्मू से माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के लिए वंदेभारत ट्रेन

जम्मू से श्रीनगर की दूरी पांच घंटे से भी कम समय में होगी पूरी खबर है..नई दिल्ली जम्मू और कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार जम्मू तक कर दिया है। इस इलाके के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है, जिससे हज़ारों यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और ज़्यादा भरोसेमंद यात्रा का विकल्प मिल गया हैं। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – श्रीनगर वंदे भारत ट्रेनों का जम्मू तक विस्तार कर दिया है, जिससे जम्मू व कश्मीर घाटी के बीच यात्रियों का आवागमन सुगम होगा । श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – श्रीनगर – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार एक मार्च 2026 से प्रभावी होगा ।इस विस्तार के साथ, यात्री अब जम्मू और श्रीनगर के बीच पांच घंटे से भी कम समय में यात्रा कर सकते हैं, जो सड़क मार्ग से यात्रा की तुलना में काफी कम है। इस क्षेत्र में सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रियों को अक्सर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से रुकावटों का सामना करना पड़ता है । वंदे भारत सेवाओं का विस्तार एक भरोसेमंद, हर मौसम का विकल्प देता है जो सुरक्षा, आराम और समय की पाबंदी सुनिश्चित करता है। सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, जिससे यात्रा न केवल तेज़ बल्कि अधिक सुविधाजनक भी हो जाती है। इस विस्तार से स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ होने, पर्यटन को बढ़ावा देने, व्यापार को आसान बनाने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने की उम्मीद है।

Read More