लखनऊ से करें “जन्नत-ए-कश्मीर” की सैर

  • आईआरसीटीसी ने लांच किया नया हवाई टूर पैकेज
  • तीन अक्टूबर से पांच रात और छह दिन का होगा सफर
  • लखनऊ से श्रीनगर का आवागमन हवाई जहाज से होगा

खबर है..
लखनऊ
भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी ने सैलानियों की अत्यधिक मांग पर एक बार फिर लखनऊ से जन्नत-ए-कश्मीर का सैर कराने का निर्णय लिया है। आईआरसीटीसी लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को नया हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया। यह पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है। इस दौरान सैलानियों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा । यह टूर पैकेज तीन से आठ अक्टूबर के बीच होगा।
यह जानकारी शुक्रवार को आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खानपान एवं ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल एवं हाउस बोट में किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जाएगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 43000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 41500/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 33100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 30500/-, बिना बेड के होगा।
उन्होंने बताया कि इस पैकेज की ‘बुकिंग पहले-आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *