
विद्यालय के प्राचार्य श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की
चारों सदनों सुभाष, टैगोर, अशोक और रमन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर किया सम्मानित
खबर है..
लखनऊ
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में गुरुवार को छात्र अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल थे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों का सैस एवं बैज पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
अलंकरण समारोह-2026 के मुख्य अतिथि राजेश कुमार शुक्ल एवं वन्दना चौहान, पीजीटी. रसायन शास्त्र ने मास्टर तेजस मिश्र, विद्यालय कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा 12-ए) और सुश्री समिधा अग्रहरि विद्यालय कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12-सी) को सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में उप प्राचार्य महेंद्र कुमार एवं मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने अजस्रमेधा, उप कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा-11 ए) तथा मास्टर युग्म शर्मा, उपकप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 11-ए) को सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया। सुश्री रिया कुशवाहा क्रीड़ा कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12 डी) तथा मास्टर पीयूष कुमार गोंड, क्रीड़ा कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 12 सी) को बैज एवं सैस पहनाकर सम्मनित किया गया। इसी प्रकार सभी चारों सदनों- सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार प्राथमिक विभाग के सभी चारों सदनों के विद्यार्थी पदाधिकारियों को मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे सत्र विद्यालय का अनुशासन इन्हीं विद्यार्थी पदाधिकारियों के सहयोग से क्रियान्वित होगा। श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती दीपिका, पीजीटी, अंग्रेजी, ने मंच संचालन किया। अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
