सफर होगा सुहाना, एलएचबी रेक से चलेगी दैनिक यात्रियों की दो ट्रेन

खबर है.. लखनऊ। दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ– वाराणसी शटल सुपरफास्ट (24203/24204) एवं वाराणसी – बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस (14213/14214) का संचालन अब लिंके होफमैन बुश (एलएचबी) रेक से करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से हजारों मुसाफिरों का सफर पहले से सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित होगा। साथ ही दोनों ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता भी बढ़ जाएगी।मुसाफिरों को नई सुविधा 25 जून से मिलेगी।मौजूदा वक्त में दोनों ट्रेनों का संचालन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) रेक से किया जा रहा है। दैनिक यात्रियों के लिए दोनों ट्रेन महत्वपूर्ण हैं। प्रतिदिन इन दोनों ट्रेनों के जरिए हजारों मुसाफिर सफर करते हैं। दैनिक यात्रियों का सफर अब और सुहाना होगा क्योंकि अब पारंपरिक रेक के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रेक से दोनों ट्रेनों का संचालन 25 जून से किया जाएगा।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि एलएचबी रेक आधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक होती है। इन कोचों में झटके और कंपन कम महसूस होते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम बनती है। इनकी अधिकतम गति क्षमता पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक होती है, जिससे बेहतर परिचालन में सहायता मिलती है। शोर कम होता है और बेहतर सस्पेंशन से झटके ज्यादा महसूस नहीं होते। दुर्घटना की स्थिति में एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि इनमें एंटी-क्लाइम्बिंग (एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकने वाली) व्यवस्था होती है। एलएचबी कोचों में बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली एवं उन्नत कपलिंग व्यवस्था होने से ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनता है।

Read More

गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ से करें शक्तिपीठ की यात्रा

— आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया नया हवाई टूर पैकेज, शक्तिपीठ यात्रा 6 दिन वी 7 रात की होगी — पर्यटकों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण, 24 जून से शुरू होगी यात्रा खबर है..लखनऊ। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) उत्तर क्षेत्र कार्यालय लखनऊ ने गर्मियों की छुट्टियों को लेकर पर्यटकों की सुविधा के लिए शक्तिपीठ यात्रा का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह यात्रा छह रात और सात दिनों के लिए 24 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगी। इस विशेष टूर पैकेज में सैलानियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को लेकर शक्तिपीठ यात्रा को लांच किया गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटलों में की जाएगी। पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है। शक्तिपीठ यात्रा के तहत यात्रियों को कटरा,माता वैष्णो देवी मंदिर ,धर्मशाला),मैक्लोडगंज), ज्वालाजी मंदिर),श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी एवं चामुंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन के साथ-साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।श्री सिन्हा ने बताया कि शक्तिपीठ यात्रा के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹71,600/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹59,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹57,500/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹50,300/- (बेड सहित) एवं ₹48,400/- (बिना बेड) होगा। वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹32,900/- प्रति बच्चा निर्धारित है।इस टूर की बुकिंग “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग मोबाइल नंबरों 9236391909 / 8287930902 पर हो सकती है।

Read More

सातवें बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन

— हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद खबर है..लखनऊ । सातवें बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को लक्ष्मी विहार कॉलोनी, केसरीखेड़ा मोड के सामने स्थानीय दुकानदारों ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। शाम तक चले इस भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।लक्ष्मी विहार कॉलोनी मोड़ के सामने बन रहे निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के सामने स्थित दुकानदारों दिनेश सिंह, इंजीनियर मंजेश, चुन्नीलाल पाल, वीरेंद्र कुमार और लक्ष्मी विहार कॉलोनी के निवासियों ने सुबह संकट मोचन बजरंगबली का पूजा अर्चना किया। इसके बाद पवन पुत्र हनुमान को भंडारे का भोग लगाया गया। दोपहर 12:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की शुरुआत की गई, जो शाम तक चली। इस भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं को बूंदी, चावल-छोले, फल आदि का वितरण किया गया। भंडारे के आयोजन से जुड़े दिनेश सिंह ने बताया कि कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं नजर आई बल्कि शाम तक चले इस भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Read More

रेलमंत्री ने व्यस्त रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान की समीक्षा की

निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा ना हो : अश्विनी वैष्णव पुनर्विकास में अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, ज़्यादा एंट्री पॉइंट, चौड़े फुट ओवर ब्रिज और बेहतर संपर्क की योजना खबर है..नई दिल्लीरेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में बोरीवली, अंबाला और मंगलुरु जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए मास्टर प्लान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।रेल मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पुनर्विकास का काम यात्रियों को कम से कम असुविधा पहुँचाए और ट्रेनों के संचालन में बिना किसी रुकावट के किया जाए। उन्होंने स्टेशन के रोज़मर्रा के कामकाज को सुचारू रूप से चलाते हुए भविष्य के लिए तैयार रेलवे प्रणाली तैयार करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इस बैठक का मकसद मौजूदा भीड़-भाड़ की समस्या को हल करना और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से क्षमता बढ़ाना था। चर्चा में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दिया गया, जिसके लिए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म के बीच बेहतर आवाजाही, स्टेशन में आने-जाने के अतिरिक्त रास्ते, बेहतर सर्कुलेशन एरिया, बेहतर मल्टीमॉडल एकीकरण और यात्रियों की आसान आवाजाही जैसे उपाय शामिल थे।बोरीवली-कांदिवली पुर्नविकास :बोरीवली स्टेशन पर क्षमता बढ़ाने, यात्रियों की आवाजाही को बेहतर करने और भीड़ कम करने के लिए, एक बड़े मास्टर प्लान के तहत कांदिवली स्टेशन को भी साथ-साथ विकसित करने का फ़ैसला किया गया है। कांदिवली स्टेशन, बोरीवली स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। रेलवे के पास काफ़ी ज़मीन उपलब्ध होने के कारण, कांदिवली स्टेशन भविष्य में ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद करेगा। इससे बोरीवली स्टेशन पर भीड़ कम होगी और ऑपरेशन की क्षमता, यात्रियों की सुविधा और पहुँच बेहतर होगी। बोरीवली और कांदिवली के एकीकृत विकास से पूर्वी-दक्षिणी संपर्क मज़बूत होने, इंटरचेंज की क्षमता बेहतर होने, मेट्रो और सड़क नेटवर्क के साथ बेहतर तालमेल बनने और लंबे समय तक विकास में मदद करने वाली एक आसान मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बनने की उम्मीद है। इस योजना में रेलवे की ज़मीन का सही इस्तेमाल करने के लिए बहु स्तरीय पार्किंग, पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ़ के लिए खास ज़ोन, बेहतर सड़क संपर्क और पारगमन आधारित विकास भी शामिल है। अंबाला का पुनर्विकास :बैठक में अंबाला कैंट स्टेशन की पुर्नविकास योजना की भी समीक्षा की गई। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं को संभालने के लिए, पुर्नविकास योजना में दो नए पूरे लंबाई के प्लेटफ़ॉर्म और 12 मीटर चौड़े नए फ़ुट ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव है। इस प्रस्तावित पुर्नविकास का मकसद स्टेशन तक पहुँच को आसान बनाना, यात्रियों के आने-जाने की जगह को बेहतर करना, संपर्क में सुधार, स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएँ देना और भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करना है।मंगलुरु का पुनर्विकास :इस समीक्षा में मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन की पुर्नविकास योजना पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बोरीवली, अंबाला और मंगलुरु में पुर्नविकास की कोशिशों से यात्रियों के अनुभव, परिचालन क्षमता और ढ़ांचागत क्षमता में काफ़ी सुधार होगा। अब इन प्रस्तावों पर आगे की विस्तृत जाँच और हितधारकों के साथ बातचीत की जाएगी, जिसके बाद की योजना और उसे लागू करने के अगले चरण पर काम किया जाएगा।

Read More

लखनऊ–नोएडा के बीच सीधी उड़ान सेवा15 जून से

पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ और नोएडा के बीच खबर है..नई दिल्लीउत्तर प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट सोमवार 15 जून से शुरू हो रही है। पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ और नोएडा के बीच उड़ान भरेंगी। इस नई सेवा से व्यापारियों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों तथा आम यात्रियों को दोनों शहरों के बीच सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।इस रूट पर पहली उड़ान 15 जून 2026 को संचालित की जाएगी, जबकि नियमित उड़ान सेवाएं 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी। यह सेवा यात्रियों को एक ही दिन में आने-जाने का विकल्प भी उपलब्ध कराएगी। उड़ान समय-सारिणी इस प्रकार है:

Read More

हिमाचल में ड्रोन से डाक सेवा शुरू, 7 मिनट में पहुंचेगा पार्सल

हिमाचल में ड्रोन से डाक सेवा शुरू, 7 मिनट में पहुंचेगा पार्सल खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल सेवा शुरू की है। यह सेवा 12 जून 2026 से मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच शुरू की गई है।करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में पारंपरिक माध्यमों से दो घंटे से अधिक समय लगता था, लेकिन ड्रोन सेवा से अब यह दूरी लगभग 7 मिनट में पूरी हो रही है।डाक विभाग अगले 2–3 महीनों में हिमाचल प्रदेश और असम के लगभग 150 चिन्हित मार्गों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल से दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में डाक सेवाएं तेज, कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनेंगी, साथ ही कनेक्टिविटी और सामाजिक-आर्थिक समावेशन को भी बढ़ावा मिलेगा

Read More

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की

खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए भर्ती में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और तेज़ी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी तथा रेलवे टैबलेट-आधारित टेस्टिंग सिस्टम का दायरा भी बढ़ाएगा।समीक्षा बैठक में भारतीय रेलवे की तकनीक-आधारित भर्ती प्रणाली और वार्षिक भर्ती कैलेंडर की प्रगति पर चर्चा की गई। रेल मंत्री ने कहा कि वार्षिक भर्ती कैलेंडर के तहत समयबद्ध तरीके से जारी होने वाली भर्तियों को उम्मीदवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 47,084 पदों के लिए प्रक्रिया पूरी की और 43,781 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी। इनमें 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), 14,298 टेक्नीशियन, 452 सब-इंस्पेक्टर, 4,208 कॉन्स्टेबल, 7,951 जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA तथा 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती शामिल है।रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को समयबद्ध और निष्पक्ष अवसर मिल सकें।

Read More

एमएनआईटी जयपुर में एडवांस्ड क्वांटम और एआई लैब होंगी स्थापित : वैष्णव

खबर है..जयपुरकेंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने 11 जून गुरुवार को जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड क्वांटम कंप्यूटिंग एवं क्वांटम कम्युनिकेशन लैब स्थापित करने की घोषणा की।यह लैब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईसीटी अकादमिक परियोजना के तहत स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन और क्वांटम सेंसिंग हार्डवेयर में स्वदेशी क्षमताओं का विकास करना होगा।छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित हो रहा है, जबकि आने वाला बड़ा तकनीकी परिवर्तन क्वांटम टेक्नोलॉजी के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी, विशेषकर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में।वैष्णव ने कहा कि उद्योग के अनुमान के अनुसार दुनिया में 10 लाख से अधिक सेमीकंडक्टर डिजाइन विशेषज्ञों की मांग है और भारत इस कमी को आसानी से पूरा कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की चिप्स टू स्टार्टअप योजना के तहत देशभर के 323 से अधिक विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन टूल्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उपकरणों का उपयोग कर देशभर के संस्थानों द्वारा डिजाइन की गई 100 से अधिक छात्र-निर्मित चिप्स का निर्माण सेमीकंडक्टर लैबोरेट्री मोहाली में किया जा चुका है।वैष्णव ने यह भी घोषणा की कि एमएनआईटी जयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब भी स्थापित की जाएगी। यह लैब अनुसंधान और नवाचार के लिए उन्नत कंप्यूटिंग सुविधाएं एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराएगी। इसे IndiaAI मिशन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बाद में केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर तथा विधायक गोपाल शर्मा के साथ मिलकर एमएनआईटी जयपुर में मेकर्स लैब का उद्घाटन किया।

Read More

मोदी ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ा

पंडित जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा दिन बने हुए मोदी प्रधानमंत्रीकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों की निरंतर सेवा पूरी कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में इसे भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा गया कि यह जनविश्वास, लोकतांत्रिक चेतना और जनभागीदारी की शक्ति का प्रतीक है। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और शासन प्रमुख के रूप में लगभग 25 वर्षों की सेवा का भी उल्लेख किया गया।प्रस्ताव में गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इकोसिस्टम, कृषि सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया।मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Read More

जयंत चौधरी ने 5 नई सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को दिखाई हरी झंडी

खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्री जयंत चौधरी ने देश में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच नई सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य कम संसाधनों वाले समुदायों तक डिजिटल शिक्षा, एआई-सक्षम प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल पहुंचाना है।ये नई स्किल वैन उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में संचालित होंगी। सौर ऊर्जा से संचालित इन वैन में लैपटॉप, इंटरैक्टिव स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी और एआई-सक्षम शिक्षण उपकरण उपलब्ध होंगे। इनके माध्यम से 50 से अधिक व्यावसायिक, उच्च शिक्षा और सामुदायिक संस्थानों को तकनीकी सहायता तथा संरचित रोजगार मार्ग प्रदान किए जाएंगे।इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि ये स्किल वैन केवल डिजिटल स्पेस नहीं बल्कि “आकांक्षाओं के केंद्र” हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा, एआई आधारित शिक्षा और उद्योग-अनुरूप कौशल विकास को जोड़ते हुए युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए डेल टेक्नोलॉजीज और एनएसडीसी की सराहना करते हुए इसे समावेशी विकास और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।मनीष गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया ने कहा कि यह पहल सरकार, उद्योग और समुदायों के संयुक्त प्रयास का उदाहरण है, जो युवाओं और कामगारों को उनके अपने समुदायों में भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेगी।वित्त वर्ष 2023 में भारत में पहली सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन शुरू होने के बाद से यह कार्यक्रम 14 राज्यों के 18 जिलों तक पहुंच चुका है और अब तक 26.7 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल चुका है। वैश्विक स्तर पर यह पहल 12 देशों में 63 स्किल वैन संचालित कर रही है।

Read More