दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषा का प्रयोग करना गर्व की बात : कल्पना अवस्थी

केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में हिंदी साहित्य के भूत, वर्तमान और भविष्य विषय पर कार्यशाला
प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत कर अंगवस्त्रं भेंट कर किया अभिनंदन

खबर है..
लखनऊ
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में 14 अक्टूबर बुधवार को हिंदी साहित्य के भूत, वर्तमान और भविष्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि शहर की प्रसिद्ध कवियत्री डॉ कल्पना अवस्थी ने कहा कि हम सब को अपनी मातृभाषा का अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने पर गर्व का अनुभव होना चाहिए। डॉ. अवस्थी ने पुरुषों के व्यक्तित्व और उनकी मजबूरियों पर केंद्रित कविताएँ प्रस्तुत की।उन्होंने माता पर, पिता पर और एक स्वाभिमानी पुत्री जैसे विषयों पर भी भावविभोर कर देने वाली कई कविताएँ सुनाई। कवियत्री ने कई कविता पाठ के जरिए पूरे सदन को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया एवं अंगवस्त्रं से उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन एचएन दुबे ने बखूबी ढंग से किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *