हापुड़ में निषाद पार्टी की बैठक, 21 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
तालकटोरा, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
खबर है..
हापुड़
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज के अधिकारों की आवाज को बुलंद बनाना ही उनका संकल्प है। इस सिलसिले में निषाद पार्टी
निरंतर निषाद समाज को एकजुट करने में लगा हुआ है। लिहाजा पार्टी संगठन की मजबूती और समाज के अधिकार के लिए आगामी 21 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री डॉ निषाद आज 13 अक्टूबर को जनपद हापुड़ स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आज निषाद पार्टी के आगामी 21 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस सिलसिले में बैठक में बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
उन्होंने इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन की एकजुटता को मजबूत करने और समाज के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों, बेहतर समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए अपनी भूमिका का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
