गिरीश चन्द्र मिश्र 13वीं बार निर्विरोध चुने गये महामंत्री

रोडवेज़ परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी बने तीसरी बार अध्यक्ष

खबर है..
लखनऊ
रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 की केन्द्रीय प्रबंध समिति की, प्रदेश भर में स्थापित 200 से अधिक प्राथमिक इकाईयों व 20 क्षेत्रीय इकाईयों तथा विशिष्ट इकाईयों के वार्षिक चुनाव होने के बाद शुक्रवार को केन्द्रीय प्रबंध समिति/कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों ने आलमबाग बस टर्मिनल में बैठक की। प्रदेश भर से आये प्रतिनिधियों ने परिषद के केन्द्रीय/प्रान्तीय पदाधिकारियों का चुनाव किया। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इनकी देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी को तीसरी बार प्रान्तीय अध्यक्ष तथा गिरीश चन्द्र मिश्र को 13वीं बार प्रान्तीय महामंत्री निर्विरोध चुना गया।
इस मौके पर निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुख्य अतिथि एवं निगम महासंघ के महासचिव घनश्याम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही रविन्द्र कुमार, (बरेली) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द कुरील (कानपुर), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), सुरेश चन्द्र पाण्डेय (प्रयागराज) व धर्मेन्द्र कुमार सिंह (अयोध्या) उपाध्यक्ष, संजय कुमार राणा (मेरठ) अपर महामंत्री, चन्द्र हंस (आगरा), सुरेश चन्द्र मिश्र (इटावा), सतीश कुमार (निगम मुख्यालय) व वेदरत्न वर्मा (लखनऊ) उपमहामंत्री, बी0 के0 शुक्ल (लखनऊ) कोषाध्यक्ष, अभिनव श्रीवास्तव (गोरखपुर), संगठन मंत्री तथा रवि प्रताप मिश्रा (देवीपाटन) प्रचार व सांस्कृतिक मंत्री एवं 42 सदस्य कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *