खबर है..
नई दिल्ली
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जैसे नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिली, उसी दृढ़ता से ड्रग्स की समस्या भी खत्म की जाएगी।
गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने बताया कि जुलाई 2026 से जुलाई 2029 तक का तीन वर्षीय रोडमैप तैयार किया गया है। इसकी रणनीति चार स्तंभों—इंटेलिजेंस एवं ऑपरेशन आधारित एन्फोर्समेंट, प्रीकर्सर व सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण, डिमांड एवं हार्म रिडक्शन तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय—पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि 2014-2026 के दौरान 1.19 करोड़ किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त किए गए, जिनका मूल्य लगभग ₹1.89 लाख करोड़ है। इसी अवधि में 48.68 लाख किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किए गए।
‘नशामुक्त भारत’ अभियान के तहत 25 करोड़ नागरिकों को शपथ दिलाई गई और 5.70 लाख लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से नशामुक्त किया गया। नशामुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,751 की जाएगी। शाह ने कहा कि सरकार ड्रग तस्करी के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों पर कार्रवाई करते हुए 2029 तक लक्ष्य हासिल करेगी।
2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का संकल्प: अमित शाह
