व्यापारियों की आवश्यकताओं का त्वरित निदान करें : नीलिमा

विभिन्न गुड्स टर्मिनलों/साइडिंगों से जुड़े औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
रेल माल परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम : प्रशांत
गुड्स ट्रैफिक को गति देने के मंडल में किया जा रहे कई प्रयास : रजनीश

खबर है..
लखनऊ
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की एडीआरएम श्रीमती नीलिमा सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान होने के साथ ही माल परिवहन अधिक सुगम, त्वरित एवं ग्राहक-अनुकूल बनाने पर विशेष बल दिया।
श्रीमती सिंह बुधवार को बुधवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में आयोजित विभिन्न गुड्स टर्मिनल के अपग्रेडेशन पर व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जरूरतों के अनुरूप गुड्स साइडिंगों के अपग्रेडेशन और आधुनिक सुविधाओं के विकास के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की आवश्यकताओं को सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान के निर्देश दिए।
बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) प्रशांत कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि Merchants की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा रेल माल परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने गुड्स ट्रैफिक को गति देने के मंडल में किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में माल ढुलाई को नई गति देने के लिए श्रीराज नगर रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट साइडिंग पर प्रथम माल रेक का सफल प्लेसमेंट किया गया था। इस रेक में 42 BCN वैगनों के माध्यम से 2,751 टन गेहूँ परिवहन किया गया जिससे
उत्तर रेलवे के खजाने में 27 लाख 76 हजार से अधिक की धनराशि माल भाड़े के रूप में मिली है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि बैठक में लखनऊ मंडल की फूलपुर, गौरीगंज, टांडा, ऊँचाहार, अमौसी, जैतीपुर, कुंदनगंज एवं सिंदुरवा गुड्स टर्मिनल से जुड़े प्रमुख उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (IFFCO), इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (ACC), टांडा थर्मल पावर हाउस, फिरोज गांधी थर्मल पावर प्रोजेक्ट, आरसीसीपीएल प्रा. लि., अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय खाद्य निगम (FCI), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एचपीसीएल तथा अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक के दौरान प्रत्येक गुड्स साइडिंग से संबंधित लंबित (Outstanding) मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई। व्यापारियों द्वारा लोडिंग-अनलोडिंग, परिचालन सुविधा, आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, प्रकाश व्यवस्था, वैगन उपलब्धता तथा अन्य परिचालन संबंधी आवश्यकताओं से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *