खबर है..
नई दिल्ली
भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ावा देते हुए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T), कट्टुपल्ली द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (MPV) ‘समर्थक’ आज भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
‘समर्थक’ में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसे विभिन्न परीक्षण एवं मूल्यांकन कार्यों के लिए बहु-उपयोगी प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
यह पोत समुद्री निगरानी एवं टोह, अपतटीय गश्त तथा आवश्यकता पड़ने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम होगा।
‘समर्थक’ नाम का अर्थ ‘समर्थन करने वाला’ है। इसका नामकरण पोत की बहु-भूमिकीय प्रकृति और विभिन्न अभियानों में एक भरोसेमंद सहयोगी के रूप में इसकी भूमिका को दर्शाता है।
‘समर्थक’ की नौसेना को सुपुर्दगी आत्मनिर्भर भारत और देश में मजबूत स्वदेशी रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा को भी और मजबूती प्रदान करती है।
भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत ‘समर्थक’ सौंपा गया
