दुनिया में ऐसा संग्रहालय कहीं नहीं : लोहानी

खबर है..
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि दुनिया में ऐसा संग्रहालय कहीं नहीं है जो लोकतंत्र की विविधता और विशालता को संग्रहित करके रखे हुए हैं। इसको देखने, समझने और अध्ययन करने की जरूरत है। लिहाजा यहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय आना चाहिए और भारत के लोकतंत्र का भागीदार बनना चाहिए।
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 2000 से अधिक विजिटर पहुंच रहे हैं। संग्रहालय के पुराने भवन और नवनिर्मित भवन में सहेज कर वर्षों से रखे गए लोकतंत्र के उन तमाम पांडुलिपियों और अब तक के प्रधानमंत्रियों के जीवन एवं कार्यशैली और को दर्शा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *