परमिट शर्तों की अनदेखी पर चार स्लीपर बसों पर कार्रवाई

  • परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीम ने किये 11 वाहन सीज, 115 का चालान

खबर है..
लखनऊ

परिवहन विभाग ने मानक के विपरीत चलने वाले वाहनों तथा सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को अभियान चलाया गया।इस दौरान परिवहन विभाग के जांच दस्ते ने परमिट शर्तों की अनदेखी पर चार स्लीपर बसों का चालान किया गया। साथ ही सात ओवरलोड माल वाहनों को पकड़ा। 04 वाहनों को कर बकाए के अभियोग में निरुद्ध किया गया है। सड़क सुरक्षा के विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने पर 111 चालकों का चालान किया गया।

आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ओवरलोड संचालित माल वाहनों व मानक के विरुद्ध संचालित स्लीपर बसों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यात्री/मालकर अधिकारी एसपी देव, अभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा ने मय टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चला कर उक्त कार्रवाई की। बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालकों के चालान किए गए।
श्री पांडेय ने अपील की है कि सभी वाहन संचालक/चालक यातायात के नियमों का पालनकर्ता हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं। वाहनों में ओवरलोड माल न लोड करें, स्लीपर बसों को मानकों के अनुरूप ठीक कराते हुए बस का संचालन करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। गलत/उल्टी दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन को निर्धारित गति से सुरक्षित ढंग से चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सड़क पर स्टंट न करें, ताकि आपकी यात्रा व सड़क पर चल रहे अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *