रेलमंत्री बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया रवानाबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द होगी शुरू

खबर है..
नई दिल्ली
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 मई रविवार को बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
रेल मंत्री ने बताया कि कर्नाटक में रेलवे ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 61 स्टेशनों का पुनर्विकास जारी है, जबकि बेंगलुरु कैंटोनमेंट और यशवंतपुर स्टेशनों का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 2014 के बाद राज्य में लगभग 1,750 किमी नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना के चारों कॉरिडोर पर काम प्रगति पर है और यह नेटवर्क एयरपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक सिटी व अन्य प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। साथ ही बेंगलुरु-मंगलुरु मार्ग पर वंदे भारत सेवा का परीक्षण जारी है।
रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने नई ट्रेन सेवा के लिए रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे व्यस्त बेंगलुरु-मुंबई मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में रेलवे परियोजनाओं, सिग्नलिंग, दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहे हैं तथा राज्य को रिकॉर्ड ₹7,748 करोड़ का रेलवे बजट आवंटन मिला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *