करीबी कार्यकर्ता धारा जाटव के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई : जोगिंदर सिंह अवाना

राष्ट्रीय लोकदल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं नदबई के पूर्व विधायक ने अखेगढ़ पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस खबर है..नदबई (राजस्थान)राष्ट्रीय लोकदल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने अपने करीबी कार्यकर्ता धारा जाटव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बीती रात हुई एक दुखद घटना में धारा जाटव का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर अवाना सोमवार 16 नवंबर को अखेगढ़, नदबई स्थित उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। अवाना ने कहा कि धारा जाटव उनके बेहद करीबी कार्यकर्ता थे। उनके साथ उनका आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। उनका असामयिक निधन उनके लिए केवल एक कार्यकर्ता को खोना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत क्षति है। इस दुखद घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।उन्होंने कहा कि किसी अपने का अचानक इस तरह बिछड़ जाना बेहद पीड़ादायक होता है। धारा जाटव के निधन से परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों को भी गहरा दुख पहुंचा है। इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।इस अवसर पर अवाना ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दिवंगत धारा जाटव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Read More