उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए 16 टिकट चेकिंगकर्मी सम्मानित

डीआरएम ने टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खबर है..
लखनऊ
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 16 टिकट जांच कर्मियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है |

सम्मानित होने वालों में श्याम बिहारी यादव टीटीआई वाराणसी, संतोष कुमार-II टीटीआई वाराणसी, अनिल कुमार पाल टीटीआई वाराणसी, रितेश कुमार दिवाकर एचटीटीई बाराबंकी, आरपी जुवेल सीटीआई लखनऊ, रितेश कुमार टीटीआई लखनऊ, हिंगलांशु कुमार टीटीआई लखनऊ, राहुल कुमार राय टीटीआई लखनऊ, लोकेश आनंद सीटीआई लखनऊ, मनीष पांडेय एसटीई लखनऊ, अनुज कुमार सिंह टीटीआई लखनऊ, राज मंगल यादव टीटीआई अयोध्या कैंट, समर बहादुर सिंह टीटीआई अयोध्या कैंट, हिरेंद्र कुमार गुप्ता एसटीई माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जगजीवन पांडे सीटीआई लखनऊ, सोमेश कुमार सीनियर सीसीटीसी सुल्तानपुर शामिल है।
इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *