नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने महाप्रबंधक के समक्ष उठाया कर्मचारी हितों का मुद्दा

खबर है..
लखनऊ
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे के लखनऊ प्रथम आगमन पर डीआरएम कार्यालय में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया । कर्मचारी पक्ष का प्रतिनिधित्व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने की। यूनियन के नेताओं ने महाप्रबंधक के समक्ष कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आवास संबंधी समस्याओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की । महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण ही संगठन की प्रगति और कार्यक्षमता की आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *