सीपी वर्मा मंडल अध्यक्ष तो संजय यादव बने मंडल मंत्री

  • पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन

खबर है..
लखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ मंडल का मंगलवार को द्विवार्षिक अधिवेशन महामंत्री रामाश्रय यादव की अध्यक्षता एवं ज़ोनल पर्यवेक्षक बीएन यादव की मौजूदगी में हुई। लखनऊ मण्डल के सभी पंजीकृत व आजीवन सदस्यों एवं शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों की उपस्थित में मंडल कार्यकारिणी के 20 पदाधिकारीयो को निर्विरोध और सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
चुनाव में सीपी वर्मा मंडल अध्यक्ष, संजय यादव मंडल मंत्री, विजय प्रताप यादव मंडल कोषाध्यक्ष, प्रभात मौर्या मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, आरके यादव वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार, अनुराग वर्मा, राजाराम यादव को मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश चन्द्र, रंजीत कुमार , रामसमुझ यादव , अशोक कुमार को संयुक्त मंडल मंत्री,
विनय कुमार मंडल संगठन मंत्री अवधेश कुमार यादव, बलवंत प्रजापति, हरिओम सिंह, ओम नारायण मौर्य, मनोज कुमार को सहायक मंडल मंत्री , आरसी यादव मंडल कार्यालय मंत्री, राधे श्याम मौर्य को मंडल ऑडिटर के पद पर नवनिर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित मंडल मंत्री संजय यादव ने अपने संबोधन में सभी ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों द्वारा पुनः मंडल मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया साथ ही सभी ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को साथ लेकर चलने एवं उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *