श्रमिकों के हितों के लिए हिंद मजदूर सभा का विस्तार जरूरी : शिव गोपाल

  • हिन्द मज़दूर सभा, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक
  • बैठक में देश- प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं समेत और मुद्दों पर हुई चर्चा
  • महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति की दी जानकारी
  • पूर्व कार्यवाहक महामंत्री एलएन पाठक ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसे सर्व सम्मति से किया गया पारित

खबर है..
लखनऊ

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि अगले एक महीने में प्रदेश के सभी जनपदों और मंडलों में समितियों के गठन का कार्य पूरा करें। श्रमिकों के हितों के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है, इसके लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।
श्री मिश्र शनिवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय में आयोजित हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में संगठन और कार्यालय के संचालन के लिए सभी यूनियनों और रेलवे यूनियनों की शाखाओं से प्रतिमाह/ वार्षिक अंशदान कर संगठन को आर्थिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का आह्वान किया।


बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी की हड़ताल में हिंद मजदूर सभा की भागीदारी, और कार्ययोजना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पूर्व कार्यवाहक महामंत्री एलएन पाठक ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष आरके पांडेय और राजाराम यादव ने रायबरेली में जनपद इकाई के गठन के संबंध में की गई बैठक की जानकारी दी। उपाध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी ने एनई रेलवे, संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी ने प्रदेश की चीनी मिलों और कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर मिश्रा बिजली उद्योग, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह राठौर और क्षेत्रीय मंत्री गाजियाबाद एसबी सराेज ने निर्माण और असंगठित क्षेत्र के कामगारो के बीच यूनियनो की स्थिति और समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक को प्रांतीय मंत्री अविनाश पांडेय और अरुण गोपाल मिश्रा, श्रीमती प्रवीण सिंह, संगठन मंत्री पीयूष मिश्रा और एसयू शाह, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, एनबी सिंह, आरएन गर्ग, शैलेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार तिवारी, जय बर्धन राय, रितेश कुमार झा, रेलवे एक्ट अप्रेन्टिस के नेता आशीष मिश्रा ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।
हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अविनाश पांडेय ने बताया कि हिन्द मज़दूर सभा, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने की । बैठक में देश- प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *