सिक्योरिटी हंटर्स बनी चैंपियन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026

खबर है..
लखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच इंजिनियरिंग डेयर डेविल्स व सिक्योरिटी हंटर्स मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनी।


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इंजिनियरिंग डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज़ी में सचिन चौधरी ने 33 रन, अब्बुस खान ने 21 रन व सचिन कुमार ने 08 रन का उपयोगी योगदान दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वास यादव ने 02 विकेट व रामआशीष यादव ने 03 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्योरिटी हंटर्स की टीम ने 10.5 ओवर में 02 विकेट खो कर 86 रन बनाकर विजय प्राप्त की। रामआशीष यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 39 रन बनाए, जबकि आखिलेश यादव ने 23 रन और अमित सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। इंजिनियरिंग डेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित व रामदेव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्णायक मैच में सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित किया।
फाइनल मैच में शील्ड देने के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्रीमती नीतू (परिचालन) ने कहा कि दोनों टीमों के मध्य खेला गया फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी था। उन्होने दोनों टीमों के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए रामआशीष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के प्लेयर आफ द सिरीज अत्ताउल्ला खान, बेस्ट बैट्स मैन मनीष झा तथा बेस्ट बोलर का पुरस्कार सिद्धांत सिंह को प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *