टिकट चेकिंग अभियान में 206 मामलों में 1.24 लाख की वसूली

— उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में उतरेटिया पर चला जांच अभियान

खबर है..
लखनऊ
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार को राजधानी के निकटवर्ती रेलवे स्टेशन उतरेटिया में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में इस अभियान में 206 मामले पकड़े गए जिसे मौके पर ₹1.24 लाख की वसूली की गई। इसके अलावा जुर्माना अदा न करने वाले 14 यात्रियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए रेलवे के समक्ष भेजा गया।
उतरेटिया रेलवे स्टेशन पर चल जांच अभियान के दौरान आरपीएफ, जीआरपी की मौजूदगी में टिकट चेकिंगकर्मियों ने नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी- लखनऊ शटल सुपरफास्ट, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 206 अनियमित टिकट/यात्रा के मामले पकड़े गए। इन मामलों में किराए के रूप में ₹20,870 तथा जुर्माने के रूप में ₹1,03,000, कुल ₹1,23,870 की राशि वसूल की गई। श्री गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *