‘रेलवन ऐप’ के प्रयोग के लिए यात्रियों को किया गया जागरूक

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में किया औचक टिकट जांच

खबर है..
लखनऊ
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने गुरुवार को लखनऊ – प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रयागराज संगम तक टिकट जांच स्क्वाड एवं आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ औचक टिकट जांच अभियान चलाया। उन्होंने जांच अभियान के दौरान रेलवन (RailOne) ऐप के प्रयोग के लिए मुसाफिरों को जागरूक किया। साथ ही यात्रियों को सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए अपील की।
विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न कोचों में टिकट जांच की गई तथा बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान श्री गुप्ता ने यात्रियों से संवाद कर रेलवे की डिजिटल सेवाओं का अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रेलवन ऐप के उपयोग से टिकट प्राप्त करना अधिक सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक हो जाता है तथा यात्रियों का समय भी बचता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *