खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे युवा रेलकर्मी : शिव गोपाल

5वें टी0एन0बाजपेई खेल सप्ताह का समापन खबर है..लखनऊ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि युवा रेलकर्मी खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे हैं।श्री मिश्र शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा रेल कर्मचारियों की खेल गतिविधियों तथा यूनियन में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस खेल सप्ताह के आयोजक लखनऊ मण्डल को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर श्री मिश्र ने यूनियन की लोको रनिंग शेड में कार्यरत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होने जरूरतमंदों को रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की।नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने 16 से 21 फरवरी के बीच 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया था, जबकि समापन शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समापन समारोह के मौके पर सहायक मण्डलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रभात ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन लखनऊ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सुधीर तिवारी, मण्डल मंत्री विभूति मिश्रा, सहायक मण्डल मंत्री शुभ्रांशु तिवारी एवं रंजन सिंह, कारखाना मण्डल के मण्डल मंत्री अनूप बाजपेई, एआईआरएफ की महिला चेयरपर्सन श्रीमती प्रवीणा सिंह, जोनल सेक्रेटरी एसयू शाह और लखनऊ मण्डल के निवर्तमान मण्डल मंत्री आरकेपाण्डेय, एलएन पाठक, श्रीमती प्रीति सिंह के साथ-साथ लखनऊ मण्डल, कारखाना मण्डल, ब्रिज मण्डल एवं लेखा मण्डल के समस्त शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इंजीनियरिंग पीवे शाखा क्रिकेट में बनी चैंपियन : इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए इंजीनियरिंग पीवे शाखा ने गत तीन वर्षो की लगातार चैम्पियन रही सुल्तानपुर को सेमीफाइनल में ही हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में डीजल शेड की टीम को हराकर विजेता बनी। इस खेल सप्ताह के दौरान शतरंज, बैडमिंटन, 100 मी दौड, महिला क्रिकेट मैच इत्यादि अन्य खेलों की भी प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। महिला क्रिकेट मैच में विजेता टीम को श्रीमती प्रवीणा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम एवं खिलाड़ियों को महामंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।खेल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अनूप बाजपेई, मण्डल मंत्री/कारखाना ने धन्यवाद दिया और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं यूनियन के पदाधिकारी शुभ्रांशु तिवारी, रंजन सिंह, मनोज गुप्ता को प्रयासों से खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Read More

मोज़ाम्बिक की पटरियों पर दौड़ेगा बनारस का रेल इंजन

बरेका का दसवां स्वदेशी 3300 एचपी लोकोमोटिव मोजाम्बिक रवाना वाराणसी बन रहा है रेलवे लोकोमोटिव निर्यात कें खबर है..वाराणसीबनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर लोकोमोटिव निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। बरेका द्वारा निर्मित स्वदेशी 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की दसवीं इकाई को 21 फरवरी 2026 को मोज़ाम्बिक के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि बरेका को मोज़ाम्बिक के लिए 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के कुल 10 इंजनों का निर्यात आदेश प्राप्त हुआ था।इन लोकोमोटिवों की आपूर्ति एम/एस राइट्स (RITES) के माध्यम से 10 लोकोमोटिवों के निर्माण एवं निर्यात के अनुबंध के अंतर्गत की गई है। पहले दो लोकोमोटिव जून 2025 में, तीसरा सितंबर में, चौथा अक्टूबर में तथा पाँचवाँ लोकोमोटिव 12 दिसंबर को भेजा गया था। इसके पश्चात छठा लोकोमोटिव 15 दिसंबर 2025, सातवां 8 जनवरी 2026, आठवां 23 जनवरी 2026, नौवां लोकोमोटिव 17 फरवरी 2026 को रवाना किया गया था। यह निर्यात वैश्विक मंच पर लोकोमोटिव निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।बरेका द्वारा निर्मित ये अत्याधुनिक 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से संचालन में सक्षम हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चालक-अनुकूल सुविधाएँ जैसे रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर तथा आधुनिक केबिन डिजाइन उपलब्ध हैं, जो चालक सुविधा और परिचालन दक्षता को और अधिक बेहतर बनाते हैं।

Read More

27 वर्षों बाद राज्य चुनाव आयुक्त का गोलमेज सम्मेलन भारत मंडपम में 24 फरवरी को

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता खबर है..नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मंगलवार 24 फरवरीको नई दिल्ली के भारत मंडपम में ईसीआई और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (एसईसी) के राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। पिछला सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।इस सम्‍मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ भाग लेंगे। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी सम्मेलन में शामिल होंगे।इस गोलमेज सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में अपने-अपने कानूनी ढांचों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍तों (एसईसी) के कामकाज में तालमेल को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि विचार-विमर्श रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा और निर्वाचन प्रबंधन में सहकारी संघवाद की भावना को सुदृढ़ करेगा।दिन भर चलने वाले इस सम्मेलन के दौरान, निर्वाचन प्रक्रियाओं को मजबूत करने के अलावा, प्रौद्योगिकी, ईवीएम और मतदाता सूचियों को साझा करने पर चर्चा होगी।आयोग के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में शुरू किए गए ईसीआईएनईटी डिजिटल प्लेटफॉर्म और निर्वाचन सेवाओं को सुव्यवस्थित करने में इसकी परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रमुख तकनीकी और परिचालन पहलों पर प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की मजबूती, पारदर्शिता और सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया जाएगा।जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1950 के संदर्भ में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार मतदाताओं की पात्रता पर एक तुलनात्मक प्रस्तुति भी दी जाएगी ताकि विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करने को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे पर जानकारीपूर्ण विचार-विमर्श को आसान बनाया जा सके।राज्य निर्वाचन आयोगों का गठन संबंधित राज्यों के कानून द्वारा 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के अधिकार प्रदान करने वाले प्रावधानों के तहत किया जाता है। अनुच्छेद 243के और 243जेडए के तहत पंचायतों और नगर निकायों के सभी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने का दायित्व राज्य निर्वाचन आयुक्‍तों को सौंपा गया है।

Read More

गुंटूर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन, पार्सल क्रांति पर जोर

ग्रामीण डाक सेवक भारत माता के चमकते रत्न’ : सिंधिया खबर है..गुंटूर/विजयवाड़ा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुंटूर में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण और पार्सल-आधारित विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 9,000 से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण डाक सेवकों को “भारत माता के चमकते रत्न” बताया और कहा कि देश के गांवों तक सेवा और संचार पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 6.5 लाख से अधिक गांवों में ग्रामीण डाक सेवक शासन और जनसेवा की विश्वसनीय कड़ी हैं। सिंधिया ने बताया कि देशभर में डाकघर बचत बैंक के 38 करोड़ से अधिक खाते संचालित हैं, जिनमें लगभग 22 लाख करोड़ रुपये जमा हैं, जो लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के विशाल नेटवर्क के साथ इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नई भूमिका निभाने को तैयार है।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Reform, Perform, Transform” मंत्र के अनुरूप इंडिया पोस्ट का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और आंध्र प्रदेश पार्सल क्रांति का नेतृत्व करेगा। कृषि निर्यात, एमएसएमई और ई-कॉमर्स के विस्तार के साथ अंतिम मील डिलीवरी की मांग तेजी से बढ़ रही है।उन्होंने सुधार के लिए ABCD सूत्र भी प्रस्तुत किया।A (Accuracy): सटीक और समयबद्ध सेवा।B (Behaviour): शिष्ट और पेशेवर व्यवहार।C (Commitment): समय पर डिलीवरी।D (Delivery Excellence): उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता।सिंधिया ने कहा कि आधुनिक पार्सल हब, डिजिटल ट्रैकिंग, बेहतर रूटिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसी तकनीक से इंडिया पोस्ट को मजबूत बनाया जाएगा, लेकिन डाक सेवकों का मानवीय जुड़ाव इसकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। उन्होंने सभी ग्रामीण डाक सेवकों से नए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया।

Read More

श्रमिकों के हितों के लिए हिंद मजदूर सभा का विस्तार जरूरी : शिव गोपाल

खबर है..लखनऊ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि अगले एक महीने में प्रदेश के सभी जनपदों और मंडलों में समितियों के गठन का कार्य पूरा करें। श्रमिकों के हितों के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है, इसके लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।श्री मिश्र शनिवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय में आयोजित हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में संगठन और कार्यालय के संचालन के लिए सभी यूनियनों और रेलवे यूनियनों की शाखाओं से प्रतिमाह/ वार्षिक अंशदान कर संगठन को आर्थिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी की हड़ताल में हिंद मजदूर सभा की भागीदारी, और कार्ययोजना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पूर्व कार्यवाहक महामंत्री एलएन पाठक ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष आरके पांडेय और राजाराम यादव ने रायबरेली में जनपद इकाई के गठन के संबंध में की गई बैठक की जानकारी दी। उपाध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी ने एनई रेलवे, संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी ने प्रदेश की चीनी मिलों और कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर मिश्रा बिजली उद्योग, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह राठौर और क्षेत्रीय मंत्री गाजियाबाद एसबी सराेज ने निर्माण और असंगठित क्षेत्र के कामगारो के बीच यूनियनो की स्थिति और समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक को प्रांतीय मंत्री अविनाश पांडेय और अरुण गोपाल मिश्रा, श्रीमती प्रवीण सिंह, संगठन मंत्री पीयूष मिश्रा और एसयू शाह, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, एनबी सिंह, आरएन गर्ग, शैलेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार तिवारी, जय बर्धन राय, रितेश कुमार झा, रेलवे एक्ट अप्रेन्टिस के नेता आशीष मिश्रा ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अविनाश पांडेय ने बताया कि हिन्द मज़दूर सभा, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने की । बैठक में देश- प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More

शरारती तत्वों पर निगरानी और चोरी रोकने में मदद मिलेगी सीसीटीवी कैमरों से

खबर है..नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम आरंभ कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था से शरारती तत्वों की गतिविधियों, तोड़फोड़ और चोरी रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही इन घटनाओं की जांच में भी सहायता मिलेगी। इसी अनुसार जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों ने डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे खरीदने और लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अब तक भारतीय रेलवे नेटवर्क पर चलने वाले लगभग 12,300 कोच (वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के सभी परिचालन रेक सहित) और 460 लोकोमोटिव में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बयान कहा कि भारतीय रेल परिचालन में यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों से रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर वर्ष 2013-14 में 39,200 करोड रुपए खर्च किए गए थे जबकि वर्ष 2025-26 में 1,17,693 करोड रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है।

Read More

एआई इम्पैक्ट समिट में मानव-केंद्रित एआई पर चर्चा

खबर है..नई दिल्लीइंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने “मानव-केंद्रित एआई” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें एआई आधारित कौशल विकास और भविष्य के कार्यबल पर चर्चा हुई।मुख्य वक्ता भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि एआई नेतृत्व केवल तकनीक नहीं, बल्कि विश्वास और प्रतिभा पर भी निर्भर करेगा। पैनल में अरुण कुमार पिल्लई समेत विशेषज्ञों ने बताया कि एआई प्रशिक्षण प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारोन्मुख बना रहा है।कौशल विकास सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि एआई कौशल विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ना जरूरी है। विशेषज्ञों ने सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग से मानव-केंद्रित एआई विकास पर जोर दिया।

Read More

होली स्पेशल ट्रेनों से मुसाफिरों की राह होगी आसान

खबर है..लखनऊरंगों के पर्व होली पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने पुलिस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मुसाफिरों की राह आसान होगी। फिरोजपुर कैंट-दानापुर और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 04616/4617 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल फिरोजपुर कैंट से 12 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह दानापुर से 06.17 बजे 27 फरवरी व 03 और 07 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन एसी स्पेशल है।04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ऋषिकेश से 22.20 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह कोलकाता से 13.55 बजे 28 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी टू की बोगियां लगाई जाएंगी।इसी क्रम में बडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 23 फरवरी, 02, 09, 16 एवं 23 मार्च को प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। वापसी में गोरखपुर से 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर से 05.00 बजे चलेगी।09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 21 एवं 28 फरवरी और 07, 14, 21 एवं 28 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वापसी में यह मऊ से 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को प्रत्येक रविावार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में मऊ से 23.15 बजे चलेगी। दोनों ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी। इनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी के कोच लगाए जाएंगे।

Read More

लखनऊ से हनुमानगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू

खबर है..लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने शुक्रवार को लखनऊ से चित्रकूट (हनुमानगढ़) के लिए नई बस सेवा शुरू की। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 1। मॉल एवेन्यू रोड लखनऊ से नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा जनपद चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी।इस अवसर पर आशीष पटेल ने कहा कि चित्रकूट के लोगों को इस बस सेवा के प्रारंभ होने से बहुत लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों की सुगम आवागमन आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इसकी मांग की गई थी। उन्होंने इस बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। यह बस लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू एवं महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर से होते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। यह बस सेवा मध्य प्रदेश की सीमा के करीब लगभग 3 किलोमीटर पहले तक संचालित की जा रही है। अब चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लखनऊ से नई बस सेवा का प्रारंभ की जा रही है। यह बस प्रतिदिन लखनऊ से चलकर विभिन्न जगहों पर रूकते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1540 नई रूटो का चिन्हांकन किया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी विभाग कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी गांवो को आवश्यक परिवहन सेवा से जल्द ही जोड़ दिया जाएगा।क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ और जनसंपर्क अधिकारी अमर सहाय ने बताया कि लखनऊ से यह बस आलमबाग से सुबह 08ः30 बजे रवाना होगी और हनुमानगंज दोपहर 02ः15 पर पहुंचेगी। यह बस रायबरेली 10ः30 बजे, उंचाहार 11ः30 बजे, सिराथू 12ः15 बजे और राजापुर 13ः15 बजे पहुंचेगी । इसी प्रकार हनुमानगंज से 15ः30 बजे चलकर आलमबाग रात्रि 21ः15 पर पहुंचेगी। लौटते समय यह बस राजापुर 16ः30 बजे, सिराथू 17ः30 बजे, उचांहार 18ः15 बजे और रायबरेली 19ः15 बजे पहुंचेगी। उन्होेंने बताया कि लखनऊ से हनुमानगंज तक लगभग 234 किमी की दूरी यह बस तय करेगी। लखनऊ से हनुमानगढ़ का किराया 335 निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

तिरुपति में कचरे से संसाधन बनाने की अनोखी पहल

खबर है..नई दिल्ली स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के अंतर्गत **तिरुपति नगर निगम ने कचरा प्रबंधन को सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए एक अनुकरणीय मॉडल विकसित किया है। इस पहल के तहत फेंकी जाने वाली वस्तुओं को उपयोगी उत्पादों में बदलकर पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।शहर में विशेष रूप से तैयार किए गए अपसाइक्लिंग ड्रॉप बॉक्स लगाए गए हैं, जहां नागरिक पुरानी किताबें, कपड़े और जूते अलग-अलग सेक्शन में जमा कर सकते हैं। इन वस्तुओं को नियमित रूप से आरआरआर (रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल) केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, जहां उपयोग योग्य और अनुपयोगी सामग्री को अलग किया जाता है।अच्छी स्थिति वाले कपड़े और जूते जरूरतमंद लोगों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों को वितरित किए जाते हैं, जबकि पुरानी किताबों से नगर निगम स्कूलों में पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं। वहीं अनुपयोगी कपड़ों को स्वयं सहायता समूहों को दिया जाता है, जो उन्हें डोरमैट, फुटमैट और कपड़े के थैलों जैसे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों में बदलते हैं। इन उत्पादों की बाजार में बिक्री से महिलाओं की आय बढ़ रही है।इस पहल के तहत अब तक हजारों उपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग किया जा चुका है और बड़ी मात्रा में कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका गया है। तिरुपति का यह मॉडल दिखाता है कि सही सोच और जनभागीदारी से कचरे को संसाधन में बदला जा सकता है और स्वच्छ शहर का सपना साकार किया जा सकता है।

Read More