देशभर में 1337 अमृत भारत स्टेशनों की पहचान, उत्तर प्रदेश में 157 स्टेशन

खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1337 स्टेशन चिह्नित किए गए हैं, इनमें उत्तर प्रदेश के 157 स्टेशन शामिल हैं।रेलमंत्री ने बतौर उदाहरण बताया कि कांठ स्टेशन एक अनुपनगरीय ग्रेड (एनएसजी)-6 कोटि का स्टेशन है, जहाँ प्रतिदिन लगभग 1000 यात्री आते-जाते हैं। न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओं (एमईए) के नियमों के अनुसार, एनएसजी-6 कोटि के स्टेशन पर 15 वर्ग मीटर का प्रतीक्षालय क्षेत्र होना चाहिए। बहरहाल, वर्तमान में इस सुविधा के तहत 167 वर्ग मीटर का प्रतीक्षालय क्षेत्र उपलब्ध है, जो न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओं के निर्धारित मानदंडों से अधिक है। इसके अलावा, स्टेशन के परिचलन क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध है। इस स्टेशन पर प्लेटफार्म शेल्टर, पीने के पानी के नल, वॉटर कूलर, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, ऊपरी पैदल पुल, ऊँची सतह के प्लेटफार्म आदि जैसी पर्याप्त यात्री सुविधाएँ उपलब्ध हैं।बहरहाल, रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का संवर्धन/उन्नयन और सुधार एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

Read More

अमर नाथ सहाय बने लखनऊ परिक्षेत्र के नये क्षेत्रीय प्रबंधक

खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने मंगलवार को लखनऊ परिक्षेत्र के नये क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में अमर नाथ सहाय की तैनाती की है। बीते 31 जनवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के रिटायरमेंट के बाद खाली पड़े पद पर रोडवेज मुख्यालय पर तैनात प्रभारी प्रधान प्रबंधक (एमआईएस) के पद पर तैनात अमर नाथ सहाय को लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2015 में श्री सहाय ने रोडवेज में कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्र प्रबंधक के रूप में सेवा शुरू की थी। मौजूदा समय में रोडवेज के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी श्री सहाय कामकाज देख रहे हैं। इसके अलावा कैसरबाग डिपो में जितेंद्र प्रसाद और चारबाग डिपो की कमान बनारसी राम को सौंपी गई है।

Read More

सिंधिया ने एक घंटे में हटवाया खेल मैदान से अतिक्रमण फिर खुद खेला युवाओं के साथ क्रिकेट

खबर है..अशोकनगर/मध्य प्रदेश केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान युवाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराया। ग्राम डूंगरसरा में सबस्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा दी गई शिकायत पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासन ने मात्र एक घंटे में मैदान से अतिक्रमण हटा दिया। इसके पश्चात सिंधिया ने हटाए गए अतिक्रमण वाले मैदान पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

Read More

माघी पूर्णिमा : प्रयाग जं. पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

खबर हैलखनऊ माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटिंग व्यवस्था, एम-यूटीएस (M-UTS) के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग की प्रगति, श्रद्धालुओं के आवागमन, होल्डिंग एरिया की व्यवस्थाएँ, डिजिटल लॉकर सुविधा, यात्री सूचना प्रणाली, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएँ, प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ नियंत्रण, तथा सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं को परखा ।श्री तिवारी ने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से प्रयाग जंक्शन एवं प्रयाग–फाफामऊ रेलवे स्टेशन की रियल-टाइम निगरानी कर भीड़ प्रबंधन, ट्रेन परिचालन एवं यात्री सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए व्यवस्थाओं पर नजर रखें ताकि आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो सके। उन्होंने बताया कि माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा उत्तर रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएँ 24×7 निगरानी में संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो सके।

Read More

कर्तव्य भवन में तैयार किया पहला केंद्रीय बजट, तीन कर्तव्यों से प्रेरित

खबर है..नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को संसद में आम बजट पेश किया। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट युवा शक्ति संचालित बजट है। बजट में गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार का यह पहला बजट नवनिर्मित कर्तव्य होने तैयार किया गया है जहां वित्त मंत्रालय काम कर रहा है।कर्तव्य भवन में तैयार आम बजट तीन कर्तव्यों से प्रेरित है। पहला कर्तव्य है आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना। दूसरा कर्तव्य है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना और तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न से जुड़ा है।बजट के अनुसार नया आयकर अधिनियम, 2025; अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा, सरलीकृत आयकर नियम और फॉर्म जल्द ही अधिसूचित किए जाएगे। जुर्माना और अभियोजन को युक्तिसंगत बनाने के लिए प्रक्रियाओं की गुणत्मकता को कम करना जरूरी बनाया गया है।बजट में कुछ प्राथमिक सहकारी समितियों को प्राप्त रियायत को पशु खाद्य और कपास बीच तक विस्तारित करने का प्रावधान है। 15.5 प्रतिशत साझा सेफ हार्बर मार्जिन के साथ सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की एकल श्रेणी बनाई गई है। आईटी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर सुविधा हेतु 300 करोड़ रुपये की सीमा को बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये किया गया है औरविदेशी क्लाउड सेवा प्रदात्ता को 2047 तक टैक्स हॉलीडे दिया जाएगा। अनुमान आधार पर टैक्स देने वाले सभी अप्रवासियों को न्यूनतम वैकल्पिक टैक्स से छूट मिलेगी। कर निर्धारण वर्ष 2027-28 से आईसीडीएस पर आधारित पृथक लेखा जरूरत को समाप्त करने के लिए मंत्रालय इंडएएस को संशोधित करने हेतु संयुक्त समिति का गठन करेगा।वायदा सौदों पर एसटीटी को वर्तमान के 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया जाएगा।बैटरी के लिथियम आयन सेल के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पूंजीगत वस्तुओं को प्राप्त मूल सीमा शुल्क छूट को विस्तार दिया जाएगा। महत्वपूर्ण खनिज के प्रसंस्करण के लिए आवश्यक पूंजीगत वस्तु के आयात के सीमा शुल्क पर छूट दी जाएगी। व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। 17 औषधियों या दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी।बायोफॉर्मा शक्ति, जिसका कुल परिव्यय 10,000 करोड़ रुपये है बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन के लिए इको-सिस्टम का निर्माण करेगी। भविष्य के चैम्पियन के रूप में एमएसएमई बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एसएमई विकास निधि का प्रस्ताव है। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बीई-2025-26 के 11.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2026-27 में 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है।पर्यावरण की दृष्टि से सतत यात्री प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच सात उच्च गति रेल गलियारे ‘वृद्धि परिवहन सम्पर्क’ के रूप में विकसित किए जाएंगे। भारतीय रचना प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई 15,000 उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेट निर्माण लैब की स्थापना करेगा। उच्च शिक्षा और एसटीईएम संस्थानों में छात्राओं की चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि आईआईएम की साझेदारी में, हाईब्रिड मोड में एक मानक, उच्च गुणवत्ता वाले 12-सप्ताह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के माध्यम से 20 पर्यटन स्थलों में 10,000 गाइड के कौशल का उन्नयन किया जाएगा। खेलो इंडिया मिशन अगले दशक में खेल क्षेत्र को परिवर्तित कर देगा। एक बहु-भाषी एआई उपकरण के रूप में भारत-विस्तार कृषि पोर्टलों और कृषि तौर-तरीकों पर आईसीएआर पैकेज को एआई प्रणालियों के साथ एकीकृत करेगा। विदेशी यात्रा पैकेज पर वर्तमान के 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है। सीमा शुल्क भंडार गृह रूपरेखा का बदलाव भंडार गृह संचालक केन्द्रित प्रणाली के किया जाएगा, जिसमें स्व-घोषणा, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और जोखिम आधारित लेखा की व्यवस्था होगी। वित्त वर्ष के अंत तक विभिन्न सरकारी एजेंसियों से कार्गो निकासी मंजूरियों को एकल और आपस में जुड़े डिजिटल विंडो के जरिए निर्बाध रूप से प्रसंस्कृत किया जाएगा।

Read More

सुमित्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

खबर है..मुंबईसुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री) बनी हैं। उन्होंने 31 जनवरी 2026 को शाम को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी इसलिए सौंपी गई क्योंकि उनके पति अजित पवार, जो कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय स्तर पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता थे, 28 जनवरी 2026 को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

Read More

सभी स्टेकहोल्डर्स अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करें : राधेश्याम

खबर है..लखनऊलखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने सभी स्टेकहोल्डर्स से अपने अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वाहन किया गया तथा इस अभियान को निरंतर चलाते रहने के लिए अनुरोध किया।श्री राधेश्याम शनिवार को फिटनेस सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि सबकी भागीदारी से सड़क सुरक्षा का मिशन पूरा होगा।समापन समारोह में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग, प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ट्रांसगोमती) हिमांशु जैन, मोटर वाहन निरीक्षक, प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं प्रतिनिधि, जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन प्राकर के सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में टेंपो टैक्सी एसोसिएशन, ई रिक्शा एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन एवं यातायात पुलिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा सभी विद्यालय प्रतिनिधियों, टेंपो टैक्सी/ई रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी अमन तिवारी के सहयोग से 10 कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Read More

39 साल के सेवा के बाद रिटायर हुए क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी

खबर है..लखनऊलखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी शनिवार को सेवानिवृत हो गए। श्री त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर शानदार करीब 39 साल की सेवा की। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की, जबकि शानदार व्यक्तित्व के अधिकारी के सेवानिवृत्त पर गम भी दिखा। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने लखनऊ परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया। श्री त्रिपाठी 16 अप्रैल 1987 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सेवा शुरू की थी। इनके नेतृत्व में ही लखनऊ परिक्षेत्र ने 67 करोड़ के रिकॉर्ड लाभ के साथ प्रदेश में पिछले साल प्रथम स्थान हासिल किया था। स्टेशन इंचार्ज से सेवा का शुरू हुआ सफर क्षेत्रीय प्रबंधक पर समाप्त हुआ। यातायात अधीक्षक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के दौरान बेहतरीन कार्य सेवा के रोडवेज प्रबंधतंत्र श्री त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। विदाई समारोह में रोडवेज के नोडल अधिकारी, परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी के साथ-साथ कई सेवानिवृत्त अफसर भी मौजूद रहे।

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

खबर है.. लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की जयंती एवं पावन पर्व माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन और उनके विचार भारतीय समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जो सदियों बाद भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी बने हुए हैं।श्री महाना ने कहा कि संत रविदास जी के विचार कालातीत, सार्वभौमिक और समाज को सही दिशा देने वाले हैं। उन्होंने अपनी वाणी और कर्म के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया। संत रविदास जी ने जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों, असमानताओं और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज़ उठाई। उनके विचारों ने समाज को जागृत करने के साथ-साथ आत्मचिंतन और सुधार की प्रेरणा भी दी।श्री सतीश महाना ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएँ आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं, जब समाज को आपसी सौहार्द, सहिष्णुता और भाईचारे की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक समतामूलक, संवेदनशील एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Read More