भारत की पहली ब्रांडेड ट्रेन ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ रवाना

  • लखनऊ जं. पर आयोजित समारोह में GGM/T-CO श्रीमती प्रोमिला गुप्ता ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
  • NFR पालिसी के तहत स्प्राइट ब्रांड (CocaCola) को तेजस ट्रेन में छह महीने के लिए की गई है साझेदारी
  • प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों के सफर को और सुखद बनाने की दिशा में एक और नई पहल : अजीत कुमार सिन्हा

खबर है..
लखनऊ।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को भारत की पहली ब्रांडेड ट्रेन ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ बनकर नए कलेवर के साथ रवाना हुई। तेजस ट्रेन में NFR पालिसी के तहत स्प्राइट ब्रांड की ब्रांडिंग की साझेदारी छह महीने के लिए की गयी है I पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन पर आयोजित समारोह में GGM/T-CO श्रीमती प्रोमिला गुप्ता ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लखनऊ से नई दिल्ली के बीच अगले छह महीनों तक चलेगी और ट्रेन के पांच कोच के बाहरी हिस्से पर स्प्राइट की ब्रांडिंग भी की गयी है।
लखनऊ जंक्शन पर आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में भारतीय रेलवे, आईआरसीटीसी और कोका-कोला इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ को रवाना किया गया। आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि “आईआरसीटीसी में हम प्रासंगिक साझेदारियों एवं पहलों के जरिये अपनी प्रीमियम ट्रेन सेवाओं में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के अवसर तलाशते रहते हैं। तेजस एक्सप्रेस पर स्प्राइट के साथ हमारी साझेदारी एक स्थापित उपभोक्ता ब्रांड को एकीकृत ऑनबोर्ड अनुभव के माध्यम से यात्रा के माहौल से जोड़ती है। हम लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के सफर को और सुखद बनाने की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”
शुक्रवार अल सुबह समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की एडीआरएम श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ शिल्पी कनौजिया समेत कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *