कमानी ऑडिटोरियम में इलेषा सिंह का गरिमामय कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम्

खबर हैनई दिल्लीराजधानी के प्रतिष्ठित कमानी ऑडिटोरियम में 15 वर्षीय इलेषा सिंह ने अपने प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर शास्त्रीय नृत्य जगत की कई प्रमुख हस्तियों और देश के अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।इलेषा ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत वेंकटेश स्तोत्रम् से की। इसके बाद दशावतारम्, सांसों की माला और समापन में शिव तरंगिणी प्रस्तुत कर अपनी भाव-भंगिमा, अभिनय और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पीतल की थाली के किनारे पर किया गया उनका लयबद्ध नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि इलेषा की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इलेषा के गुरुओं पद्म भूषण डॉ. राजा रेड्डी, डॉ. राधा रेड्डी और श्रीमती कौशल्या रेड्डी के मार्गदर्शन की भी सराहना की।साढ़े चार वर्ष की आयु से कुचिपुड़ी का प्रशिक्षण ले रही इलेषा का यह रंगप्रवेशम् उनकी औपचारिक एकल नृत्य यात्रा की शुरुआत है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, उद्योग, मीडिया, कला और संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर युवा नृत्यांगना का उत्साहवर्धन किया।

Read More

देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त होने के बाद श्रमिकों के समक्ष संभावित चुनौतियां से निपटने की रणनीति पर होगी चर्चा

हिंद मजदूर सभा की आज राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक खबर है..लखनऊहिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के मंडल कार्यालय आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र करेंगे। बैठक में देश प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतकश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दैनिक राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र की अघोषित बंदी तथा उसके पत्रकार गैर पत्रकार कर्मियों के संघर्षों और स्थिति पर भी चर्चा प्रस्तावित है।यह जानकारी शनिवार को हिंद मजदूर सभा के मंत्री अविनाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर दिल्ली में 29 जुलाई को सम्पन्न राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित पस्तावो और आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। बैठक में प्रदेश के चीनी उद्योग, इंजीनियरिंग, डिस्टलरी, और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सा आच्छादित 78 नियोजनों के वेतन पुनरीक्षण में हो रहे विलंब के कारण आंदोलन पर भी फैसला लिया जाना प्रस्तावित है।

Read More

डिजिटल क्रिएटर्स समाज में सकारात्मक बदलाव के सशक्त माध्यम : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान खबर है..ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड-2026” समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डिजिटल क्रिएटर्स और समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज के आधुनिक डिजिटल युग में भारतीय संस्कृति, पर्यटन, लोककलाओं, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इन प्लेटफॉर्मों को प्रभावशाली बनाने का कार्य डिजिटल क्रिएटर्स अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से कर रहे हैं। उनकी रचनात्मक सोच आज युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को प्रेरित कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स का सम्मान नई पीढ़ी को रचनात्मक और जिम्मेदार दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।समारोह में स्पेस अवेयरनेस, शिक्षा, रक्तदान, गौ सेवा, स्वच्छता अभियान, हेल्थकेयर, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, सिनेमैटोग्राफी, साहित्य, रियल एस्टेट, क्षेत्रीय भाषा संरक्षण, ग्रामीण पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, टेक्नोलॉजी, पर्यटन, संस्कृति, कॉमेडी तथा फेक न्यूज़ जागरूकता सहित अनेक श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिजिटल क्रिएटर्स को “चेंज मेकर ऑफ द ईयर”, “क्रिएटर ऑफ द ईयर” और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरु के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डिप्टी डायरेक्टर तथा नमस्कार फाउंडेशन के संरक्षक अभिषेक सिंह, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ स्वदेश सिंह, नमस्कार फाउंडेशन के संयोजक सौम्य वत्सल मिश्रा, स्वागताध्यक्ष अजय बरनवाल, अभिषेक दुबे, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह में ब्रजेशपाठक ने कहा कि डिजिटल क्रिएटर्स केवल कंटेंट नहीं बना रहे, बल्कि समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और विकास की नई धारा भी प्रवाहित कर रहे हैं। ऐसे रचनाकारों का सम्मान पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Read More