योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, जमीन के रिकॉर्ड होंगे पारदर्शी, तहसीलों से यूएलबी तक तकनीक की पहुंच, किसानों की फसलों को नहीं होगा नुकसान350 तहसीलों में रोवर के जरिए काम शुरू, जंजीर-फीते से सेंटीमीटर की सटीकता तक आया बड़ा बदलाव143 रोवर से 10 यूएलबी की नक्शा परियोजनाओं को मिली रफ्तार, लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग पूरी हुईसहारनपुर से सीएम योगी ने शुरू किया था धारा-24 महा-अभियान, अब डिजिटल तकनीक से तेज होगा सीमांकन खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश में जमीन की पैमाइश और सीमांकन की प्रक्रिया अब तकनीक की नई रफ्तार पकड़ रही है। योगी सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आधुनिक बनाने के लिए जीएनएसएस रोवर तकनीक को बड़े स्तर पर जमीन पर उतार रही है। प्रदेश में उपलब्ध 504 जीएनएसएस रोवर में से 350 रोवर तहसीलों तक पहुंचाए जा चुके हैं और इनसे काम भी शुरू हो गया है। वहीं 143 रोवर 10 यूएलबी की नक्शा परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हरदोई के केटीएस (चकबंदी प्रशिक्षण केंद्र) में दो रोवर लगाए गए हैं, जबकि लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों के लिए खरीदे गए 9 रोवर से सभी प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं। यह बदलाव जमीन की पैमाइश को पारंपरिक तरीकों से निकालकर अधिक तेज, सटीक और डिजिटल व्यवस्था की ओर ले जा रहा है।खेत-खलिहान से नक्शे तक, एक ही तकनीक से कई काम : राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कि जीएनएसएस रोवर की तैनाती केवल तहसीलों तक सीमित नहीं है। 350 रोवर सीधे तहसीलों में पहुंचने के बाद फील्ड सर्वेक्षण में इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके साथ 143 रोवर 10 यूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय) की नक्शा परियोजनाओं के लिए लगाए गए हैं। हरदोई के केटीएस को भी दो रोवर उपलब्ध कराए गए हैं। दूसरी ओर, लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों के लिए खरीदे गए 9 रोवर का इस्तेमाल प्रशिक्षण में किया गया और सभी प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं। यानी राजस्व विभाग में तकनीक के इस्तेमाल के साथ कर्मचारियों को इसके संचालन के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया गया है।सीएम योगी ने सहारनपुर से रखी थी अभियान की नींव : कंचन वर्मा ने कहा कि भूमि की सीमाओं और पैमाइश से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए धारा-24 का विशेष महाअभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जुलाई को सहारनपुर से इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान को प्रभावी और एक समान तरीके से संचालित करने के लिए राजस्व विभाग ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की। अब इसी व्यवस्था को आधुनिक सर्वे तकनीक का सहारा मिलने से जमीन से जुड़े कामों में तकनीकी क्षमता बढ़ी है।

Read More

बच्चे देश का भविष्य, निभाएंगे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : अनूप

केन्द्रीय विद्यालय आरडीएसओ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 समपन समारोहसमारोह के दूसरे दिन कैम्प फायर का आयोजन जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं किया निर्माणसमापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका बढ़ाया हौसला खबर है..लखनऊकेन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त अनूप अवस्थी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चलकर देश के निर्माण में अपना सहयोग देंगे तथा राष्ट्र को सही दिशा और दशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।अवस्थी रविवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस शिविर में भाग लेने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ हुआ था। रविवार को समापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौसला बढाया |शुक्ल ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं निर्माण किया। | इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें ससम्मान शिविर में शामिल किया | श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीमती सोना सेठ, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, हमारी संरक्षक हैं एवं हर समय वह अपने निर्देशों और सहयोग से हम सभी का मार्गदर्शन करके लाभान्वित करती रहती हैं | उन्होंने मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।तीन दिवसीय इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के कुल 24 विद्यालयों के 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी तथा 01 क्वार्टर मास्टर यानी कुल मिलाकर 386 लोगों ने इसमें प्रतिभागिता की | शिविर के संयोजक विद्यालय के संस्कृत अध्यापक दिनेश कुमार यादव रहे, जबकि उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने समारोह को सफल बनाने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Read More

ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से दी मंजूरी

खबर है..नई दिल्लीभारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि घोषणापत्र पर किसी भी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं जताई। इसे भारत की कूटनीतिक सफलता और सहमति बनाने की क्षमता के रूप में देखा जा रहा है।घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की गई है। ब्रिक्स नेताओं ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की भी निंदा करते हुए आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताते हुए ब्रिक्स देशों ने अधिकतम संयम बरतने तथा विवादों के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण उपायों को प्राथमिकता देने की अपील की।घोषणापत्र में एकतरफा टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों पर चिंता जताते हुए WTO में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और विकासशील देशों, विशेषकर ग्लोबल साउथ, की भूमिका बढ़ाने का समर्थन किया गया।

Read More

लखनऊ से करें “जन्नत-ए-कश्मीर” की सैर

खबर है..लखनऊभारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी ने सैलानियों की अत्यधिक मांग पर एक बार फिर लखनऊ से जन्नत-ए-कश्मीर का सैर कराने का निर्णय लिया है। आईआरसीटीसी लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को नया हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया। यह पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है। इस दौरान सैलानियों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा । यह टूर पैकेज तीन से आठ अक्टूबर के बीच होगा।यह जानकारी शुक्रवार को आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खानपान एवं ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल एवं हाउस बोट में किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जाएगा।श्री सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 43000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 41500/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 33100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 30500/-, बिना बेड के होगा।उन्होंने बताया कि इस पैकेज की ‘बुकिंग पहले-आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

Read More

विद्यार्थी जीवन का अनुशासन आज भी आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : द्विवेदी

खबर है..लखनऊकेंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन राज्य भारत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारम्भ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन रविवार को होगा। पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक (फाइनेंस) विनीत द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का अनुशासन आज भी जीवन को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्विवेदी का हरित स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने किया एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें सम्मान के साथ शिविर में शामिल किया।इस मौके पर द्विवेदी ने शिविर में भाग लेने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागियों को अनुशाशन और लगन के महत्त्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि अपने विद्यार्थी जीवन उन्होंने एनसीसी में हिस्सा लिया था और उसका अनुशासन का संदेश आज भी उन्हें प्रेरित करता है तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के कुल 24 विद्यालयों के 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी मुख्य रूप से अजय कुमार वर्मा (प्री एएलटी, एलओसी) तथा श्रीमती वर्षा मलिक (एलटी, एलओसी) इस शिविर के लीडर के रूप में तीन दिन अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही एक क्वार्टर मास्टर समेत कुल 386 लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।इस शिविर के संयोजक विद्यलाय के संस्कृत अध्यापक दिनेश कुमार यादव है, जबकि विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने समारोह में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी एचएन दुबे और श्रीमती दीपिका ने बखूबी ढंग से निभाया । शिविर के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ होगी। शिविर का समापन रविवार को होगा।

Read More

IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20.06 लाख से अधिक टिकट बुक

खबर है..नई दिल्लीभारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था को लगातार आधुनिक और मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच IRCTC ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 7 सितंबर 2026 को एक ही दिन में 20,06,353 आरक्षित टिकटों की बुकिंग दर्ज की गई। यह IRCTC की अब तक की सबसे अधिक एक-दिवसीय टिकट बुकिंग है।वर्तमान में कुल आरक्षित टिकटों में से करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक किए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग के बावजूद टिकटिंग सिस्टम ने लगातार भारी लोड को सफलतापूर्वक संभाला। इसका प्रमाण अगले दिन 8 सितंबर को 19,50,699 टिकटों की बुकिंग से भी मिलता है।पिछले वर्ष त्योहारी सीजन में 19 अगस्त को 18,40,203 टिकट एक दिन में बुक हुए थे। इस लिहाज से इस वर्ष की नई उपलब्धि टिकटिंग सिस्टम की बढ़ी क्षमता को दर्शाती है।पहले घंटे में ही नहीं होती अधिकांश बुकिंग : वर्तमान ट्रेंड के अनुसार दिन की कुल बुकिंग में से केवल 8.43 से 14.14 प्रतिशत बुकिंग सुबह 8 से 9 बजे के बीच होती है। यानी 85 प्रतिशत से अधिक टिकटों की बुकिंग दिन के बाकी समय में सफलतापूर्वक पूरी होती है। सुबह 8 से 8:15 बजे के बीच लगातार सबसे अधिक बुकिंग दर्ज होती है, जो इस अवधि में अत्यधिक समवर्ती मांग को दर्शाती है।सर्वर क्षमता लगभग दोगुनी : इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे NGeT सिस्टम के रिफ्रेश को महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। पुराने सर्वरों की जगह नए सर्वर लगाए गए हैं, जिससे पूरे सिस्टम की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और आर्किटेक्चर में सुधार के माध्यम से भी सिस्टम की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।नया यूजर इंटरफेस बना अधिक सुविधाजनक : 15 जुलाई 2026 से IRCTC के नए यूजर इंटरफेस का बीटा वर्जन शुरू किया गया। ग्लासमॉर्फिज्म जैसे आधुनिक ग्लोबल डिजाइन ट्रेंड से प्रेरित यह नया इंटरफेस लॉगिन से लेकर टिकट कन्फर्मेशन तक यात्रियों को अधिक व्यवस्थित अनुभव प्रदान करता है। नए इंटरफेस में स्लीपर, AC 3-Tier और AC 2-Tier जैसी विभिन्न श्रेणियों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखने की सुविधा दी गई है। इससे यात्री विभिन्न विकल्पों की आसानी से तुलना कर तेजी से निर्णय ले सकते हैं।Anti-BOT से फर्जी ट्रैफिक पर लगाम : IRCTC ने Anti-BOT और CDN (Content Delivery Network) क्षमताओं को लागू करने के लिए एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ काम किया है। इसके परिणामस्वरूप हाल के महीनों में दुर्भावनापूर्ण BOT ट्रैफिक में 55 से 65 प्रतिशत तक कमी आई है। CDN के इस्तेमाल से स्टैटिक कंटेंट का लोड NGeT सिस्टम पर कम हुआ है, जिससे वास्तविक और सत्यापित यात्रियों के लिए बुकिंग अनुभव बेहतर हुआ है। साथ ही नेटवर्क सुरक्षा टीम फर्जी वेबसाइटों और IRCTC की नकल करने वाले मोबाइल ऐप्स के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। लगातार सर्वर अपग्रेड, नए यूजर इंटरफेस, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन, Anti-BOT और CDN जैसी तकनीकी पहलों के चलते IRCTC का NGeT सिस्टम त्योहारी सीजन की रिकॉर्ड मांग को संभालने में सक्षम साबित हो रहा है।

Read More

पांच रन से जीता Insane Performer, Star XI को मिली रोमांचक हार

एवीएस क्रिकेट क्लब राज नगर एक्सटेंशन व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आखिरी तक बरकरार रहा रोमांच खबर है..गाजियाबादएवीएस क्रिकेट क्लब व्हाइट बॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 सितंबर 2026 को सुबह 6:30 बजे Insane Performer और Star XI के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस कांटे के मुकाबले में आखिरी समय तक जीत-हार को लेकर रोमांच बना रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए Insane Performer ने Star XI को पांच रन से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को एक यादगार क्रिकेट मैच देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में Star XI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी Insane Performer की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। Insane Performer के बल्लेबाजों ने Star XI के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद Star XI के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा गया।लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी Star XI की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। टीम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल करने के लिए आखिरी गेंद तक प्रयास किया, लेकिन Insane Performer के गेंदबाजों ने निर्णायक समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। Star XI की टीम निर्धारित पारी में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। इस तरह Insane Performer ने मुकाबला पांच रन से जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि अंतिम ओवरों तक दोनों टीमों के समर्थकों की धड़कनें बढ़ी रहीं।Insane Performer की जीत के प्रमुख नायक निशांत ठाकुर रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। निशांत ठाकुर की महत्वपूर्ण पारी ने Insane Performer को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Star XI की ओर से चिराग कसाना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 38 गेंदों में 58 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। चिराग की शानदार बल्लेबाजी ने Star XI को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया।गेंदबाजी में Star XI के कप्तान अरुण मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। अपनी कसी हुई गेंदबाजी से उन्होंने Insane Performer के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। उनके प्रभावी प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बॉलर के सम्मान से नवाजा गया।वहीं Star XI के सिद्धार्थ राज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुकाबले में रोमांच और बढ़ा दिया। उन्होंने केवल 23 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। सिद्धार्थ राज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्य शर्मा और मनन भट्ट जी मौजूद रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक भवेश वाधवा और रोहित वाधवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों आयोजकों ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए काफी मेहनत की और इसे भव्य एवं यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खिलाड़ियों, दर्शकों और सभी सहयोगियों के सहयोग से फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।एवीएस क्रिकेट क्लब व्हाइट बॉल टूर्नामेंट का यह फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहा। एक ओर Insane Performer ने पांच रन की रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं Star XI ने भी आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन, आयोजकों की मेहनत और सभी के सहयोग से टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ।

Read More

केन्द्रीय विद्यालय आरडीएसओ में छात्र अलंकरण समारोह-2026 आयोजित

विद्यालय के प्राचार्य श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की चारों सदनों सुभाष, टैगोर, अशोक और रमन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर किया सम्मानित खबर है..लखनऊकेंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में गुरुवार को छात्र अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल थे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों का सैस एवं बैज पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।अलंकरण समारोह-2026 के मुख्य अतिथि राजेश कुमार शुक्ल एवं वन्दना चौहान, पीजीटी. रसायन शास्त्र ने मास्टर तेजस मिश्र, विद्यालय कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा 12-ए) और सुश्री समिधा अग्रहरि विद्यालय कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12-सी) को सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया।इसी क्रम में उप प्राचार्य महेंद्र कुमार एवं मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने अजस्रमेधा, उप कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा-11 ए) तथा मास्टर युग्म शर्मा, उपकप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 11-ए) को सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया। सुश्री रिया कुशवाहा क्रीड़ा कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12 डी) तथा मास्टर पीयूष कुमार गोंड, क्रीड़ा कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 12 सी) को बैज एवं सैस पहनाकर सम्मनित किया गया। इसी प्रकार सभी चारों सदनों- सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार प्राथमिक विभाग के सभी चारों सदनों के विद्यार्थी पदाधिकारियों को मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया।समारोह के अंत में मुख्य अतिथि शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे सत्र विद्यालय का अनुशासन इन्हीं विद्यार्थी पदाधिकारियों के सहयोग से क्रियान्वित होगा। श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती दीपिका, पीजीटी, अंग्रेजी, ने मंच संचालन किया। अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती देने की दिशा में भारत की बड़ी पहल

12–13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, भारत की अध्यक्षता में विकास, नवाचार और सहयोग पर रहेगा जोर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद बनाने भारत की बड़ी पहल12–13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलनभारत की अध्यक्षता में विकास, नवाचार और सहयोग पर रहेगा जोरखबर है..नई दिल्लीब्रिक्स आज प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक नीतियों के समन्वय और वैश्विक शासन से जुड़े मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। निरंतर संवाद और सहयोग के माध्यम से यह समूह ग्लोबल साउथ के हितों और आकांक्षाओं को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।भारत वर्ष 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में करेगा। वर्ष 2026 में यह ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का भारत का चौथा अवसर है। भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” को मार्गदर्शक विषय बनाया है।भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के एजेंडे में विकास, वित्त, प्रौद्योगिकी, व्यापार, सतत विकास और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विषयों को प्रमुखता दी जा रही है। भारत का लक्ष्य ब्रिक्स को एक रचनात्मक, समाधान-केंद्रित और परिणामोन्मुख मंच के रूप में और अधिक प्रभावी बनाना है।11 देशों का मजबूत वैश्विक समूह : वर्तमान में ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 देश शामिल हैं। सामूहिक रूप से ये देश दुनिया की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी के करीब 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के लगभग 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।ब्रिक्स के विस्तार से इसकी भौगोलिक पहुंच एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका तक मजबूत हुई है। इससे विभिन्न देशों के बड़े बाजार, प्राकृतिक संसाधन, तकनीकी क्षमताएं और विकास के अनुभव एक साझा मंच पर आए हैं।‘ब्रिक’ से ‘ब्रिक्स’ तक का सफर : ‘BRIC’ शब्द वर्ष 2001 में गोल्डमैन सैक्स के शोध-पत्र ‘The World Needs Better Economic BRICs’ में सामने आया था। इसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन की तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता को रेखांकित किया गया था। बाद में इन चार देशों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ा तथा 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के साथ BRIC, BRICS बन गया।आज ब्रिक्स केवल आर्थिक सहयोग का मंच नहीं है, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और विकासात्मक सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।साझा चुनौतियों के समाधान पर जोर : ब्रिक्स के सहयोग का दायरा लगातार बढ़ा है। आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, कृषि, श्रम एवं रोजगार, दूरसंचार, अंतरराष्ट्रीय वित्त और वैश्विक आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषय इसके एजेंडे में शामिल हैं। ब्रिक्स देश विश्व व्यापार संगठन और वैश्विक वित्तीय संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व, समानता और विकासशील देशों की बेहतर भागीदारी की वकालत करते हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक शासन व्यवस्था को अधिक समावेशी, संतुलित और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के प्रति जवाबदेह बनाना है।भारत की अध्यक्षता से नई उम्मीदें : भारत की 2026 की अध्यक्षता ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीकी बदलाव और विकास से जुड़ी नई चुनौतियां सामने हैं। ऐसे में नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से ग्लोबल साउथ के हितों को नई मजबूती, आर्थिक सहयोग को नई दिशा और विकास एवं नवाचार के क्षेत्र में नए अवसरों की उम्मीद की जा रही है। ब्रिक्स का बढ़ता प्रभाव इस बात का संकेत है कि उभरती अर्थव्यवस्थाएं अब वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी और संतुलित भूमिका निभाने के लिए एकजुट हो रही हैं।

Read More

मध्यप्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात

मोदी ने वडोदरा से धार के टांडा रोड स्टेशन के बीच नई ट्रेन सेवा का किया शुभारंभमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई रेल सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का आभार जताया खबर है..भोपालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धार जिले के टांडा रोड स्टेशन और वडोदरा के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क पर चार मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई रेल सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवा से मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच यात्री एवं माल परिवहन संपर्क मजबूत होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रेल परिवहन की क्षमता बढ़ेगी तथा रेल मार्ग पर भीड़ और अन्य बाधाएं कम होंगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी परिवहन के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के लिए सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Read More