देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त होने के बाद श्रमिकों के समक्ष संभावित चुनौतियां से निपटने की रणनीति पर होगी चर्चा

हिंद मजदूर सभा की आज राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक

खबर है..
लखनऊ
हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के मंडल कार्यालय आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र करेंगे। बैठक में देश प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतकश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दैनिक राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र की अघोषित बंदी तथा उसके पत्रकार गैर पत्रकार कर्मियों के संघर्षों और स्थिति पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
यह जानकारी शनिवार को हिंद मजदूर सभा के मंत्री अविनाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर दिल्ली में 29 जुलाई को सम्पन्न राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित पस्तावो और आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। बैठक में प्रदेश के चीनी उद्योग, इंजीनियरिंग, डिस्टलरी, और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सा आच्छादित 78 नियोजनों के वेतन पुनरीक्षण में हो रहे विलंब के कारण आंदोलन पर भी फैसला लिया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *