रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्ष 2026-27 में सिर्फ दो रेल दुर्घटनाएं

खबर है..
नई दिल्ली
भारतीय रेल ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। रेल मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक केवल दो परिणामी (Consequential) रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ा सुधार दर्शाती हैं।
रेल मंत्रालय ने बताया कि आधुनिक तकनीक, बेहतर रखरखाव, ट्रैक नवीनीकरण, उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली और ‘कवच’ जैसी स्वदेशी ट्रेन टक्कर-रोधी प्रणाली के विस्तार से रेल सुरक्षा लगातार मजबूत हुई है।
मंत्रालय के अनुसार, 20 जुलाई 2026 तक कवच वर्जन 4.0 को 2,569 रूट किलोमीटर पर सफलतापूर्वक चालू किया जा चुका है। इसमें देश के सबसे व्यस्त दिल्ली–मुंबई और दिल्ली–हावड़ा रेल कॉरिडोर के प्रमुख खंड शामिल हैं।
इसके अलावा, भारतीय रेल ने 21,858 रूट किलोमीटर पर ट्रैक-साइड कवच प्रणाली के कार्यान्वयन का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, 11,253 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल, 1,668 दूरसंचार टावरों सहित अन्य सुरक्षा अवसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय का कहना है कि प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के संयुक्त प्रयासों से भारतीय रेल का लक्ष्य यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध कराना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *