योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, जमीन के रिकॉर्ड होंगे पारदर्शी, तहसीलों से यूएलबी तक तकनीक की पहुंच, किसानों की फसलों को नहीं होगा नुकसान350 तहसीलों में रोवर के जरिए काम शुरू, जंजीर-फीते से सेंटीमीटर की सटीकता तक आया बड़ा बदलाव143 रोवर से 10 यूएलबी की नक्शा परियोजनाओं को मिली रफ्तार, लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग पूरी हुईसहारनपुर से सीएम योगी ने शुरू किया था धारा-24 महा-अभियान, अब डिजिटल तकनीक से तेज होगा सीमांकन खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश में जमीन की पैमाइश और सीमांकन की प्रक्रिया अब तकनीक की नई रफ्तार पकड़ रही है। योगी सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आधुनिक बनाने के लिए जीएनएसएस रोवर तकनीक को बड़े स्तर पर जमीन पर उतार रही है। प्रदेश में उपलब्ध 504 जीएनएसएस रोवर में से 350 रोवर तहसीलों तक पहुंचाए जा चुके हैं और इनसे काम भी शुरू हो गया है। वहीं 143 रोवर 10 यूएलबी की नक्शा परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हरदोई के केटीएस (चकबंदी प्रशिक्षण केंद्र) में दो रोवर लगाए गए हैं, जबकि लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों के लिए खरीदे गए 9 रोवर से सभी प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं। यह बदलाव जमीन की पैमाइश को पारंपरिक तरीकों से निकालकर अधिक तेज, सटीक और डिजिटल व्यवस्था की ओर ले जा रहा है।खेत-खलिहान से नक्शे तक, एक ही तकनीक से कई काम : राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कि जीएनएसएस रोवर की तैनाती केवल तहसीलों तक सीमित नहीं है। 350 रोवर सीधे तहसीलों में पहुंचने के बाद फील्ड सर्वेक्षण में इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके साथ 143 रोवर 10 यूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय) की नक्शा परियोजनाओं के लिए लगाए गए हैं। हरदोई के केटीएस को भी दो रोवर उपलब्ध कराए गए हैं। दूसरी ओर, लेखपाल प्रशिक्षण संस्थानों के लिए खरीदे गए 9 रोवर का इस्तेमाल प्रशिक्षण में किया गया और सभी प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं। यानी राजस्व विभाग में तकनीक के इस्तेमाल के साथ कर्मचारियों को इसके संचालन के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया गया है।सीएम योगी ने सहारनपुर से रखी थी अभियान की नींव : कंचन वर्मा ने कहा कि भूमि की सीमाओं और पैमाइश से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए धारा-24 का विशेष महाअभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जुलाई को सहारनपुर से इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान को प्रभावी और एक समान तरीके से संचालित करने के लिए राजस्व विभाग ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की। अब इसी व्यवस्था को आधुनिक सर्वे तकनीक का सहारा मिलने से जमीन से जुड़े कामों में तकनीकी क्षमता बढ़ी है।

Read More

बच्चे देश का भविष्य, निभाएंगे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : अनूप

केन्द्रीय विद्यालय आरडीएसओ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 समपन समारोहसमारोह के दूसरे दिन कैम्प फायर का आयोजन जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं किया निर्माणसमापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका बढ़ाया हौसला खबर है..लखनऊकेन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त अनूप अवस्थी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चलकर देश के निर्माण में अपना सहयोग देंगे तथा राष्ट्र को सही दिशा और दशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।अवस्थी रविवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस शिविर में भाग लेने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ हुआ था। रविवार को समापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौसला बढाया |शुक्ल ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं निर्माण किया। | इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें ससम्मान शिविर में शामिल किया | श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीमती सोना सेठ, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, हमारी संरक्षक हैं एवं हर समय वह अपने निर्देशों और सहयोग से हम सभी का मार्गदर्शन करके लाभान्वित करती रहती हैं | उन्होंने मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।तीन दिवसीय इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के कुल 24 विद्यालयों के 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी तथा 01 क्वार्टर मास्टर यानी कुल मिलाकर 386 लोगों ने इसमें प्रतिभागिता की | शिविर के संयोजक विद्यालय के संस्कृत अध्यापक दिनेश कुमार यादव रहे, जबकि उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने समारोह को सफल बनाने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Read More

केन्द्रीय विद्यालय आरडीएसओ में छात्र अलंकरण समारोह-2026 आयोजित

विद्यालय के प्राचार्य श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की चारों सदनों सुभाष, टैगोर, अशोक और रमन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर किया सम्मानित खबर है..लखनऊकेंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में गुरुवार को छात्र अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल थे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों का सैस एवं बैज पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।अलंकरण समारोह-2026 के मुख्य अतिथि राजेश कुमार शुक्ल एवं वन्दना चौहान, पीजीटी. रसायन शास्त्र ने मास्टर तेजस मिश्र, विद्यालय कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा 12-ए) और सुश्री समिधा अग्रहरि विद्यालय कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12-सी) को सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया।इसी क्रम में उप प्राचार्य महेंद्र कुमार एवं मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने अजस्रमेधा, उप कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा-11 ए) तथा मास्टर युग्म शर्मा, उपकप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 11-ए) को सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया। सुश्री रिया कुशवाहा क्रीड़ा कप्तान (बालिका वर्ग, कक्षा 12 डी) तथा मास्टर पीयूष कुमार गोंड, क्रीड़ा कप्तान (बालक वर्ग, कक्षा- 12 सी) को बैज एवं सैस पहनाकर सम्मनित किया गया। इसी प्रकार सभी चारों सदनों- सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के विद्यार्थी पदाधिकारियों को सदन के मास्टर्स ने सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार प्राथमिक विभाग के सभी चारों सदनों के विद्यार्थी पदाधिकारियों को मुख्य अध्यापिका सुश्री अंजू अरोड़ा ने सैस एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया।समारोह के अंत में मुख्य अतिथि शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे सत्र विद्यालय का अनुशासन इन्हीं विद्यार्थी पदाधिकारियों के सहयोग से क्रियान्वित होगा। श्री शुक्ल ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती दीपिका, पीजीटी, अंग्रेजी, ने मंच संचालन किया। अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

मध्यप्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात

मोदी ने वडोदरा से धार के टांडा रोड स्टेशन के बीच नई ट्रेन सेवा का किया शुभारंभमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई रेल सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का आभार जताया खबर है..भोपालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धार जिले के टांडा रोड स्टेशन और वडोदरा के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क पर चार मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई रेल सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवा से मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच यात्री एवं माल परिवहन संपर्क मजबूत होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रेल परिवहन की क्षमता बढ़ेगी तथा रेल मार्ग पर भीड़ और अन्य बाधाएं कम होंगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी परिवहन के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के लिए सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Read More

2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का संकल्प: अमित शाह

खबर है..नई दिल्लीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जैसे नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिली, उसी दृढ़ता से ड्रग्स की समस्या भी खत्म की जाएगी।गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने बताया कि जुलाई 2026 से जुलाई 2029 तक का तीन वर्षीय रोडमैप तैयार किया गया है। इसकी रणनीति चार स्तंभों—इंटेलिजेंस एवं ऑपरेशन आधारित एन्फोर्समेंट, प्रीकर्सर व सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण, डिमांड एवं हार्म रिडक्शन तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय—पर आधारित है।उन्होंने कहा कि 2014-2026 के दौरान 1.19 करोड़ किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त किए गए, जिनका मूल्य लगभग ₹1.89 लाख करोड़ है। इसी अवधि में 48.68 लाख किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किए गए।‘नशामुक्त भारत’ अभियान के तहत 25 करोड़ नागरिकों को शपथ दिलाई गई और 5.70 लाख लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से नशामुक्त किया गया। नशामुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,751 की जाएगी। शाह ने कहा कि सरकार ड्रग तस्करी के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों पर कार्रवाई करते हुए 2029 तक लक्ष्य हासिल करेगी।

Read More

श्रद्धांजलि सभा में पुष्पलता मिश्रा को याद कर सजल हुईं आंखें

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन/ हिंद मजदूर सभा की ओर से 40 क्वार्टर सामुदायिक केंद्र में श्रद्धांजलि सभा खबर है..लखनऊहिन्द मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पलता मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को 40 क्वार्टर सामुदायिक केंद्र आलमबाग लखनऊ सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और हिंद मजदूर सभा ने किया था जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ब्रह्मलीन श्रीमती पुष्पलता मिश्रा के चित्र पर सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि 26 अगस्त को श्रीमती पुष्पलता मिश्रा का लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान देहावसान हो गया था और वह ब्रह्मलीन हो गयीं थीं।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता HMS, उप्र के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन/ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने की। श्रद्धांजलि सभा को अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा , शोकाकुल उमाशंकर मिश्रा, उनके ज्येष्ठ पुत्र राजीव मिश्रा (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), एलएन पाठक (कार्यवाहक महामंत्री), आरके पाण्डेय, अरुण गोपाल मिश्रा, एसयू शाह (सभा संचालक), ताड़नी कुमार पासवान , श्रीमती प्रवीणा सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।इस मौके पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, राजाराम यादव, अरविन्द सिंह राठौर , जितेन्द्र तिवारी, चन्द्रमोहन लोहानी, पीयूष मिश्रा (पुत्र), टिटू मिश्रा (पौत्र), हिंद मजदूर सभा के प्रदेश संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी, सीटू के प्रदेश महामंत्री प्रेमनाथ राय , सेवा की महिला नेत्रियों, हर्ष यादव, फूलचंद्र चौरसिया, हर्षवर्धन, उत्तम यादव, कुबेर यादव, राष्ट्रीय सहारा अखबार के स्टेट हेड कलानिधि मिश्रा वह उनकी टीम के सदस्यों, पत्रकार साथियों, रेलवे एवं HMS के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंत मे हिन्द मजदूर सभा ( शुगर फेडरेशन) ओर से भी दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

Read More

बीएलओ भारत के लोकतंत्र के आधारभूत स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक बीएलओ और 30 बीएलओ पर्यवेक्षकों ने बातचीत में भाग लिया खबर है..लखनऊभारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बातचीत की। राज्य के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक बीएलओ और 30 बीएलओ पर्यवेक्षकों ने बातचीत में भाग लिया।अपने उद्घाटन भाषण में, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधारभूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारत में मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने का काम भारत के संविधान, कानून और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सख्ती से किया जाता है।सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बीएलओ चुनावी प्रक्रियाओं के विश्वास और पारदर्शिता के भंडार हैं और वे नागरिकों के साथ भारत निर्वाचन आयोग का पहला इंटरफेस हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे उत्तर प्रदेश के बीएलओ ने मतदाता सूची तैयार करने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस वर्ष अप्रैल में राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ से अधिक मतदाताओं को शामिल किया गया था। यह कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के माध्‍यम से नियुक्त 5.82 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) द्वारा समवर्ती लेखा परीक्षा के साथ 1.77 लाख बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) द्वारा किया गया था। बैठक के हिस्से के रूप में बीएलओ ने सीईसी के साथ सवाल-जवाब सत्र भी किया। बीएलओ को बातचीत के माध्यम से सीधे अपनी शंकाओं को स्पष्ट करने का अवसर मिला।

Read More

हर चुनौती खोलती है सफलता के नए रास्ते : शिव गोपाल मिश्रा

हिन्द मजदूर सभा राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक खबर है..लखनऊऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि 44 श्रम के पुराने कानूनों को समाप्त कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चारों श्रम कानूनों में जहां तमाम मजदूर विरोधी प्राविधान हैं, वहीं तमाम प्राविधान श्रमिकों के बेहतरी के भी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हर चुनौती सफलता के नए रास्ते खोलती है ।श्री मिश्रा रविवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल में कार्यालय में आयोजित हिन्द मजदूर सभा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कानूनों का लाभ श्रमिकों को कैसे दिलाया जाय, विपरीत प्रभावों को कैसे निष्प्रभावी किया जाए। इसके लिए श्रम संगठनों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कराना जरूरी है।हिंद मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्रा ने यूपी के संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं, हिंद मजदूर सभा द्वारा किये जा रहे प्रयासों और संगठन की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। नोएडा के श्रमिकों के आंदोलन की पृष्ठिभूमि, शासन, प्रशासन और श्रम विभाग की कार्य प्रणाली पर अपनी बात रखते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि यदि शासन हिन्द मजदूर सभा द्वारा समय समय पर सरकार को दिये प्रतिवेदनों और श्रमिकों की स्थिति पर गंभीरता से कार्यवाही की होती तो कभी ऐसी अप्रिय घटना का कारण नहीं होता। पिछले 12 सालों से मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी की दरों के पुनरीक्षण में सरकार टाल मटोल करती रही, हिन्द मजदूर सभा और अन्य श्रम संगठनों के बार बार ज्ञापन दिए जाने पर भी ध्यान नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि जब आंदोलन उग्र हो गया तो तत्काल पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई और एडहॉक वृद्धि करके शांत करने का प्रयास किया गया । इतना ही नहीं,मजदूरी की दरें पुनरीक्षित करने के लिए सलाहकार समिति का गठन तक नहीं किया। यही हाल चीनी, डिस्टलरी, होटल, इंजीनियरिंग, बीड़ी और अन्य उद्योगों का है, जिनकी मजदूरी की दरें वर्षों पहले पुनरीक्षित होनी थी पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। श्री मिश्र ने राष्ट्रीय सहारा सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों द्वारा समय से मजदूरी का भुगतान न करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक प्रावधानों के भुगतान किये कर्मचारियों की सेवा समाप्ति किए जाने की प्रवृत्ति पर श्रम विभाग को कठोर कार्यवाही करना चाहिए।इसके अलावा बैठक को एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके पाण्डेय, वसंत चतुर्वेदी, तारणी कुमार पासवान, रविपाल शिरोही, कार्यवाहक महामंत्री एल एन पाठक, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी एस यू शाह, मंडल मंत्री विभूति मिश्र, उपेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनूप बाजपेई, प्रदेश मंत्री अरुण गोपाल मिश्रा, अविनाश पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार, संगठन मंत्री पीयूष मिश्रा , विद्याकांत तिवारी, अश्वनी पांडेय, कुंजलता कौशिक, जितेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आरपी सिंह, आरके ।मिश्रा, आर एन गर्ग, नीलम पाण्डेय आदि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कार्यकारिणी सदस्यों ने संबोधित किया।

Read More

व्यापारियों की आवश्यकताओं का त्वरित निदान करें : नीलिमा

विभिन्न गुड्स टर्मिनलों/साइडिंगों से जुड़े औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकरेल माल परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम : प्रशांतगुड्स ट्रैफिक को गति देने के मंडल में किया जा रहे कई प्रयास : रजनीश खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की एडीआरएम श्रीमती नीलिमा सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान होने के साथ ही माल परिवहन अधिक सुगम, त्वरित एवं ग्राहक-अनुकूल बनाने पर विशेष बल दिया।श्रीमती सिंह बुधवार को बुधवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में आयोजित विभिन्न गुड्स टर्मिनल के अपग्रेडेशन पर व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जरूरतों के अनुरूप गुड्स साइडिंगों के अपग्रेडेशन और आधुनिक सुविधाओं के विकास के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की आवश्यकताओं को सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान के निर्देश दिए।बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) प्रशांत कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि Merchants की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा रेल माल परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने गुड्स ट्रैफिक को गति देने के मंडल में किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में माल ढुलाई को नई गति देने के लिए श्रीराज नगर रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट साइडिंग पर प्रथम माल रेक का सफल प्लेसमेंट किया गया था। इस रेक में 42 BCN वैगनों के माध्यम से 2,751 टन गेहूँ परिवहन किया गया जिससेउत्तर रेलवे के खजाने में 27 लाख 76 हजार से अधिक की धनराशि माल भाड़े के रूप में मिली है।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि बैठक में लखनऊ मंडल की फूलपुर, गौरीगंज, टांडा, ऊँचाहार, अमौसी, जैतीपुर, कुंदनगंज एवं सिंदुरवा गुड्स टर्मिनल से जुड़े प्रमुख उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (IFFCO), इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (ACC), टांडा थर्मल पावर हाउस, फिरोज गांधी थर्मल पावर प्रोजेक्ट, आरसीसीपीएल प्रा. लि., अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय खाद्य निगम (FCI), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एचपीसीएल तथा अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक के दौरान प्रत्येक गुड्स साइडिंग से संबंधित लंबित (Outstanding) मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई। व्यापारियों द्वारा लोडिंग-अनलोडिंग, परिचालन सुविधा, आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, प्रकाश व्यवस्था, वैगन उपलब्धता तथा अन्य परिचालन संबंधी आवश्यकताओं से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए गए।

Read More

देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त होने के बाद श्रमिकों के समक्ष संभावित चुनौतियां से निपटने की रणनीति पर होगी चर्चा

हिंद मजदूर सभा की आज राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक खबर है..लखनऊहिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के मंडल कार्यालय आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र करेंगे। बैठक में देश प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतकश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दैनिक राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र की अघोषित बंदी तथा उसके पत्रकार गैर पत्रकार कर्मियों के संघर्षों और स्थिति पर भी चर्चा प्रस्तावित है।यह जानकारी शनिवार को हिंद मजदूर सभा के मंत्री अविनाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर दिल्ली में 29 जुलाई को सम्पन्न राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित पस्तावो और आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। बैठक में प्रदेश के चीनी उद्योग, इंजीनियरिंग, डिस्टलरी, और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सा आच्छादित 78 नियोजनों के वेतन पुनरीक्षण में हो रहे विलंब के कारण आंदोलन पर भी फैसला लिया जाना प्रस्तावित है।

Read More