दिल्ली मेट्रो की लाइन 7 और लाइन 8 का विस्तार शुरू

एल्सटॉम की ट्रेन और सिग्नल सिस्टम से होगा संचालन खबर है..नई दिल्ली एल्सटॉम ने लाइन 7 के एक्सटेंशन के लिए सिग्नलिंग समाधान उपलब्ध कराए हैं और लाइन 7 तथा लाइन 8 के एक्सटेंशन के लिए मेट्रो ट्रेनें भी प्रदान की हैं।लाइन 7, जिसे पिंक लाइन के नाम से भी जाना जाता है, भारत की पहली सर्कुलर मेट्रो लाइन बनने जा रही है। यह देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन भी होगी, जहां बिना ड्राइवर के चलने वाली ट्रेन तकनीक (जीओए4) का उपयोग किया जाएगा।एल्सटॉम की आधुनिक तकनीकों से लैस दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक बनने की ओर बढ़ रही है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को सुगम, तेज और पर्यावरण के अनुकूल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 9 मार्च 2026 – स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी एल्सटॉम ने आज दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के साथ मिलकर दिल्ली मेट्रो की लाइन 7 और लाइन 8 के विस्तार पर यात्री सेवा शुरू होने का जश्न मनाया। इसके तहत मजलिस पार्क से मौजपुर (लाइन 7 – पिंक लाइन) और मजलिस पार्क से दीपाली चौक (लाइन 8 – मैजेंटा लाइन) के बीच सेवा शुरू कर दी गई है। भविष्य में इस लाइन का विस्तार आरके आश्रम और जनकपुरी तक किया जाएगा।इन एक्सटेंशन के लिए एल्सटॉम आधुनिक मेट्रोपोलिस मेट्रो ट्रेनसेट और अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम उपलब्ध करा रहा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को और अधिक सुगम, तेज और पर्यावरण-अनुकूल कनेक्टिविटी मिलेगी। लाइन-8 के इस मौजूदा विस्तार का विशेष महत्व है, क्योंकि यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की तीन लाइनों येलो लाइन (बदली पर), रेड लाइन (मधुबन चौक पर) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क पर) के बीच इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करता है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए एल्सटॉम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवियर लोइसन ने कहा कि हम डीएमआरसी के लंबे समय से साझेदार होने पर सम्मानित और गर्व महसूस करते हैं। दिल्ली मेट्रो आज दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस यात्रा का हिस्सा होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम मिलकर यात्रियों को सुरक्षित, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read More

पर्यटन परिवहन की समस्याओं के समाधान के संबंध में शेखावत से मिले

एआईएमटीसी ने राजस्थान में लैगेज करियर पर प्रतिबंध और उत्तराखंड में ग्रीन कार्ड का मुद्दा उठाया खबर है..नई दिल्ली ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर राजस्थान में छोटे पर्यटक वाहनों पर लैगेज करियर पर प्रतिबंध और उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में बाहरी राज्यों के वाहनों के साथ ग्रीन कार्ड के भेदभाव का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री ने ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल की बातों को ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।डॉ सभरवाल ने कहा कि बताया कि राजस्थान में पर्यटक वाहनों पर रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर (छत पर यात्री सामान रखने की व्यवस्था) को अचानक बंद कर दिए जाने से पर्यटन वाहन संचालकों, विशेषकर छोटे वाहनों जैसे अर्बानिया, टेम्पो ट्रैवलर और टोयोटा क्रिस्टा आदि के ऑपरेटरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन छोटे पर्यटक वाहनों में यात्रियों के सामान के लिए पर्याप्त आंतरिक स्थान उपलब्ध नहीं होता, ऐसे में लगेज कैरियर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से पर्यटन संचालन में गंभीर व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कई स्थानों पर पर्यटक वाहनों को रास्ते में रोका जा रहा है, जिससे संचालकों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी असुविधा और अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।डॉ. सभरवाल ने स्पष्ट किया कि एआईएमटीसी बसों में अवैध वाणिज्यिक माल ढुलाई के लिए यात्री वाहनों के दुरुपयोग का कड़ा विरोध करता है और सरकार के इस उद्देश्य का पूरा समर्थन करता है। किंतु पर्यटकों के वैध सामान को ले जाने की अनुमति देना पर्यटन संचालन का एक आवश्यक हिस्सा है। इसलिए छोटे पर्यटक वाहनों में यात्रियों के सामान के लिए रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि पर्यटन गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।डॉ. सभरवाल ने मंत्री का ध्यान उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान अन्य राज्यों में पंजीकृत पर्यटक वाहनों के साथ किए जा रहे कथित भेदभाव की ओर भी आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में पंजीकृत वाहनों को छह माह की ग्रीन कार्ड वैधता दी जाती है, जबकि अन्य राज्यों के वाहनों को केवल 15 दिन की वैधता दी जाती है, जिससे देशभर से आने वाले पर्यटन ऑपरेटरों को बार-बार आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

Read More

एजी सोलर सॉल्यूशन और विटसिनको के बीच क्रिकेट मैच संपन्न

खबर है..ग्रेटर नोएडा क्रिकेट का जुनून हर किसी पर सवार रहता है और उन्हें जब भी मौका मिलता है वे क्रिकेट मैदान पर उतर आते हैं। शनिवार हो या रविवार क्रिकेट स्टेडियम में ऐसे खिलाड़ियों का मेला देखने को जरूर मिल जाएगा। बीते रविवार को ग्रेटर नोएडा के रॉयल क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर एजी सोलर सॉल्यूशन और की विटसिनको कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी टीम जमकर क्रिकेट खेला। जीत-हार के अनुभव के साथ खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की और अगले मैच में फिर मिलने के वादे के साथ विदा हुए।

Read More

राष्ट्रपति ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में हुईं शामिल

एक महिला तभी सशक्त होगी जब वह स्वतंत्र निर्णय ले सके : मुर्मु खबर है..नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2 मार्च, 2026 को दिल्ली में आयोजित ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया था।राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सैनिक के रूप में वे देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। वैज्ञानिक के रूप में वे प्रयोगशालाओं में शोध कर रही हैं। खेल-प्रतियोगिताओं में वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन और व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि देशभर में दीक्षांत समारोहों में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की बढ़ती संख्या एक प्रेरणादायक तस्वीर प्रस्तुत करती है। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि महिलाओं को आज भी हिंसा, आर्थिक असमानता, सामाजिक रूढ़िवादिता और स्वास्थ्य संबंधी उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य इन बाधाओं को दूर करके ही प्राप्त किया जा सकता है। एक महिला सशक्त तभी होगी जब वह स्वतंत्र निर्णय ले सके, आत्मसम्मान से जी सके और उसे समान अवसर व सुरक्षा मिले। एक सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बदल सकती है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों की दिशा भी बदल सकती है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिक्षा और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। लखपति दीदी योजना जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी पहल महिलाओं के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सभी प्रयासों से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि हमें यह याद रखना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यह समाज के प्रत्येक सदस्य और संस्था की जिम्मेदारी है। महिलाओं को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहन एवं सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हमें महिलाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि वे सपने देख सकती हैं और उन्हें साकार कर सकती हैं और हम उनके सपनों को साकार करने में उनके साथ खड़े हैं।

Read More

अलीगढ़ के आरटीओ, एआरटीओ समेत तीन निलंबित

शनिवार को अलीगढ़ में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची की हो गई थी मौत खबर है..लखनऊ परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी से शनिवार को अलीगढ़ में स्कूल बस फर्श टूटने से एक लड़की की गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, श्रीमती बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव परिवहन श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने आदेश जारी किए गए हैं।परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनपद अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस संख्या- यूपी-81 बीटी-8873 का फर्श टूटने से एक बच्ची की सड़क पर गिरने एवं टायर चढ़ जाने के कारण मृत्यु हो गयी। उक्त वाहन अलीगढ़ दादो अवस्थित माउण्ट देवा इण्टरनेशनल स्कूल में संचालित हो रही थी, जिसका बीमा एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी थी।उक्त दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), आगरा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), कासगंज, यात्रीकर अधिकारी, अलीगढ़ से 03 दिवस में स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त प्रकरण में चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, शासकीय कार्यों में उदासीनता व शिथिलता के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्रीमती बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को शासकीय कार्यों में शिथिलता व पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन न करने के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। साथ ही साथ स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने हेतु तहरीर दी गयी है।श्री सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में त्योहार के दृष्टिगत लगातार भ्रमण पर रहे। साथ ही साथ मुख्यालय पर सड़क दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना प्राप्त करने एवं आम जनमानस के सुगम परिवहन के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए चक्रानुक्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है।

Read More

रिटायर्ड 28 रेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

खबर है..लखनऊ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 28 कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा भाव के साथ रेलवे की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस मौके पर मंडल कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए गए। संबंधित समस्त देयकों का भुगतान कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे प्रेषित किया जाएगा, जिससे राशि स्वतः उनके खातों में जमा हो जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया गया। एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Read More

उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए 16 टिकट चेकिंगकर्मी सम्मानित

डीआरएम ने टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 16 टिकट जांच कर्मियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है | सम्मानित होने वालों में श्याम बिहारी यादव टीटीआई वाराणसी, संतोष कुमार-II टीटीआई वाराणसी, अनिल कुमार पाल टीटीआई वाराणसी, रितेश कुमार दिवाकर एचटीटीई बाराबंकी, आरपी जुवेल सीटीआई लखनऊ, रितेश कुमार टीटीआई लखनऊ, हिंगलांशु कुमार टीटीआई लखनऊ, राहुल कुमार राय टीटीआई लखनऊ, लोकेश आनंद सीटीआई लखनऊ, मनीष पांडेय एसटीई लखनऊ, अनुज कुमार सिंह टीटीआई लखनऊ, राज मंगल यादव टीटीआई अयोध्या कैंट, समर बहादुर सिंह टीटीआई अयोध्या कैंट, हिरेंद्र कुमार गुप्ता एसटीई माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जगजीवन पांडे सीटीआई लखनऊ, सोमेश कुमार सीनियर सीसीटीसी सुल्तानपुर शामिल है।इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More

गोमतीनगर-मालतीपाटपुर होली स्पेशल आज से

खबर है.. लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत दिलाने के लिए गोमती नगर से मालतीपाटपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों मुसाफिरों की राह आसान होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर का संचालन गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जाएगा। वापसी में मालतीपाटपुर से 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इसमें जनरल, स्लीपर सहित एसी के कोच होंगे। उन्होंने बताया कि 05064 गोमतीनगर से 18.55 बजे चलेगी। तीसरे दिन कटक से 01.02 बजे, भुवनेश्वर से 01.45 बजे, खोरधा रोड से 02.05 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 03.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर से 11.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोमतीनगर 20.00 बजे पहुंचेगी। *जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन* : 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन जोधपुर से 01 से 29 मार्च को प्रत्येक रविवार को जाएगा। वापसी में मऊ से 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। 04823 जोधपुर से 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04824 मऊ से 04.00 बजे चलेगी। लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन जोधपुर 08.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी के कोच होंगे। *4 मार्च को निरस्त रहेगी तेजस एक्सप्रेस :* देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस होली वाले दिन 4 मार्च को निरस्त रहेगी। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन 82501/82502 लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलती है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ जं0-नई दिल्ली-लखनऊ जं0 तेजस एक्सप्रेस का संचलन 04 मार्च को निरस्त रहेगी ।

Read More

लखनऊ से करें अमेजिंग केरल की सैर

खबर है..लखनऊ । भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मुसाफिरों की मांग पर लखनऊ से केरल के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने अमेजिंग केरल का हवाई टूर पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है जिसमें सैलानियों को कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण कराया जाएगा ।आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हवाई टूर पैकेज 22 से 28 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।उन्होंने बताया कि टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 55200/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 45900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39500/- बिना बेड के होगा।श्री सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबरों 8287930911/ 9236391911/8287930902पर सम्पर्क कर सकते है।

Read More

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने महाप्रबंधक के समक्ष उठाया कर्मचारी हितों का मुद्दा

खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे के लखनऊ प्रथम आगमन पर डीआरएम कार्यालय में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया । कर्मचारी पक्ष का प्रतिनिधित्व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने की। यूनियन के नेताओं ने महाप्रबंधक के समक्ष कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आवास संबंधी समस्याओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की । महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण ही संगठन की प्रगति और कार्यक्षमता की आधारशिला है।

Read More