नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन/ हिंद मजदूर सभा की ओर से 40 क्वार्टर सामुदायिक केंद्र में श्रद्धांजलि सभा
खबर है..
लखनऊ
हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पलता मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को 40 क्वार्टर सामुदायिक केंद्र आलमबाग लखनऊ सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और हिंद मजदूर सभा ने किया था जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ब्रह्मलीन श्रीमती पुष्पलता मिश्रा के चित्र पर सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि 26 अगस्त को श्रीमती पुष्पलता मिश्रा का लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान देहावसान हो गया था और वह ब्रह्मलीन हो गयीं थीं।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता HMS, उप्र के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन/ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने की। श्रद्धांजलि सभा को अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा , शोकाकुल उमाशंकर मिश्रा, उनके ज्येष्ठ पुत्र राजीव मिश्रा (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), एलएन पाठक (कार्यवाहक महामंत्री), आरके पाण्डेय, अरुण गोपाल मिश्रा, एसयू शाह (सभा संचालक), ताड़नी कुमार पासवान , श्रीमती प्रवीणा सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, राजाराम यादव, अरविन्द सिंह राठौर , जितेन्द्र तिवारी, चन्द्रमोहन लोहानी, पीयूष मिश्रा (पुत्र), टिटू मिश्रा (पौत्र), हिंद मजदूर सभा के प्रदेश संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी, सीटू के प्रदेश महामंत्री प्रेमनाथ राय , सेवा की महिला नेत्रियों, हर्ष यादव, फूलचंद्र चौरसिया, हर्षवर्धन, उत्तम यादव, कुबेर यादव, राष्ट्रीय सहारा अखबार के स्टेट हेड कलानिधि मिश्रा वह उनकी टीम के सदस्यों, पत्रकार साथियों, रेलवे एवं HMS के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंत मे हिन्द मजदूर सभा ( शुगर फेडरेशन) ओर से भी दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
