बच्चे देश का भविष्य, निभाएंगे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : अनूप

केन्द्रीय विद्यालय आरडीएसओ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 समपन समारोह
समारोह के दूसरे दिन कैम्प फायर का आयोजन जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं किया निर्माण
समापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका बढ़ाया हौसला

खबर है..
लखनऊ
केन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त अनूप अवस्थी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चलकर देश के निर्माण में अपना सहयोग देंगे तथा राष्ट्र को सही दिशा और दशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अवस्थी रविवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस शिविर में भाग लेने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ हुआ था। रविवार को समापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौसला बढाया |
शुक्ल ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के टेंट, पकवान इत्यादि का स्वयं निर्माण किया। | इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें ससम्मान शिविर में शामिल किया | श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीमती सोना सेठ, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, हमारी संरक्षक हैं एवं हर समय वह अपने निर्देशों और सहयोग से हम सभी का मार्गदर्शन करके लाभान्वित करती रहती हैं | उन्होंने मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
तीन दिवसीय इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के कुल 24 विद्यालयों के 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी तथा 01 क्वार्टर मास्टर यानी कुल मिलाकर 386 लोगों ने इसमें प्रतिभागिता की | शिविर के संयोजक विद्यालय के संस्कृत अध्यापक दिनेश कुमार यादव रहे, जबकि उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने समारोह को सफल बनाने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *