नेपाल त्रासदी के प्रति संवेदना, सादगी के साथ नई ट्रेन का शुभारंभ

बहराइच–नेपालगंज रोड के लिए चली ट्रेन

खबर है..
बहराइच
नेपाल में हुई त्रासदी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक नई ट्रेन सेवा का सादगीपूर्ण शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल त्रासदी में दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। संवेदना के सम्मान में कार्यक्रम में किसी प्रकार की सजावट या औपचारिक उत्सव नहीं किया गया।
बिना हरी झंडी दिखाए और बिना किसी सजावट के ट्रेन को रवाना किया गया। कार्यक्रम में सादगी और संवेदनशीलता के माध्यम से नेपाल के लोगों के प्रति भारत की एकजुटता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *