मानसून की धुंध के बीच चिनाब रेल पुल से गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर की मनमोहक वादियों में मानसून की धुंध से ढके पहाड़ों के बीच प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस का अद्भुत दृश्य सामने आया है। यह नज़ारा भारत की आधुनिक रेल तकनीक और प्राकृतिक सौंदर्य का शानदार संगम प्रस्तुत करता है।
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाने वाला चिनाब रेल पुल दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में भारतीय इंजीनियरिंग की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसने कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने का सपना साकार किया है।
इस मार्ग पर संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू-कश्मीर में आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। इसके माध्यम से पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह परियोजना क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *