खोया सामान मिला, रेल यात्रियों को मिली खुशी नई दिल्ली के स्टेशन प्रबंधक राकेश शर्मा लगे हैं खुशियां बांटने में

खबर है..
नई दिल्ली
ऐसे हजारों लोग ऐसे होते हैं जो कि यात्रा के दौरान अपनी कीमती सामान ट्रेन में भूल जाते हैं। फिर जब उन्हें याद आता है तो ट्रेन उनसे बहुत दूर निकल चुकी होती है। वे मन मसोस के रह जाते हैं और अपनी लापरवाही के लिए खुद को कोसने लगते हैं। लेकिन उनके चेहरे पर उस समय खुशी लौट आती है जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अनजानी सी कॉल आती है कि आपका सामान मिल गया है। कृपया स्टेशन जाकर ले जाइए।
जी हां, यह अनजानी सी मोबाइल कॉल करने वाले शख्सियत का नाम अब अपरिचित नहीं है बल्कि सभी जानते हैं कि नई दिल्ली स्टेशन के प्रबंधक राकेश शर्मा जी हैं। जो कि भारतीय रेलवे की नौकरी निभाने के साथ-साथ यात्रियों के ट्रेन में छूट गया सामान को उन तक पहुंचाने का काम करते हैं। बीते एक दशक में श्री शर्मा ने करीब 2000 यात्रियों को उनके छूट गए सामान जैसे मोबाइल लैपटॉप ब्रीफकेस अटैची पर्स आदि उन पहुंचाया है। उनके निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें लगातार प्रशंसा और बतौर सम्मान प्रशस्ति पत्र मिलते रहे हैं।
अभी हाल में ही श्री शर्मा को अहमदाबाद से नई दिल्ली स्टेशन को आई अहमदाबाद राजधानी में एक अटैची मिली, जो कि जांच करने पर पता चला कि यह केंद्र सरकार में तैनात की आलाधिकारी श्याम कपूर की है। स्टेशन प्रबंधक श्री शर्मा ने उनसे संपर्क किया और उन्हें उनका खोया हुआ अटैची वापस कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए श्री कपूर ने श्री शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्टेशन प्रबंधक श्री शर्मा का कहना है कि यह कार्य उनके लिए बहुत सुकून देने वाला है जबकि जिनका सामान मिलता है उनके लिए यह खुशी जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *