केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में क्लॉक लीडर एडवांस प्रशिक्षण सिविर-2026 शुरू

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन के 5 संभाग वाराणसी, जबलपुर, आगरा, भोपाल एवं लखनऊ संभाग के 30 केंद्रीय विद्यालयों के 30 फ्लॉक लीडर्स ले रहे हैं भाग
  • 30 जनवरी तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

खबर है..
लखनऊ

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, केंद्रीय विद्यालय संगठन राज्य लखनऊ मंडल में फ्लॉक लीडर एडवांस प्रशिक्षण शिविर- 2026 का शनिवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ लखनऊ में शुभारंभ हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के 5 संभाग वाराणसी, जबलपुर, आगरा, भोपाल एवं लखनऊ संभाग के 30 केंद्रीय विद्यालयों के 30 फ्लॉक लीडर्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार,सहायक आयुक्त, के.वि.सं. लखनऊ संभाग ने लॉर्ड बैंडन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों का विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने हरित पौधे से स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिविर निदेशक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किए। शिविर नायक श्रीमती दया मधानी, एल.टी. राजस्थान राज्य , समन्वयक श्रीमती वर्षा मलिक, ए.एल.टी , सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) लखनऊ संभाग, प्रशिक्षक रूप में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अतिथियों का पुस्तकोपहार से स्वागत किया गया। यह सात दिवसीय शिविर 30 जनवरी तक चलेगा।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्काउट गाइड का विद्यालयी शिक्षण में महत्व पर प्रकाश डाला एवं अपने जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उनके संबोधन से सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा दिया। सहायक आयुक्त ने शिक्षण के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं और उसमें स्काउट गाइड को सर्वोपरि मानते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। एल ओ सी गाइड ने कैंप रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय के उप प्राचार्य महेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाओं के साथ पूरी तन्यमयता एवं शिद्दत के साथ इस परीक्षण में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती दीपिका एवं एचएन दुबे ने मंच संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *