आईआरसीटीसी के नए सीएमडी राहुल हिमालयन,सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

निवर्तमान वर्तमान सीएमडी संजय कुमार जैन के इस्तीफे के बाद राहुल हिमालय को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
राहुल हिमालय को रेलवे की कामकाज का 26 वर्षों का बेहतरीन अनुभव

खबर है..
नई दिल्ली
भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में वरिष्ठ आईआईटीएस अधिकारी राहुल हिमालयन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। आईआरसीटीसी में डायरेक्टर टूरिज्म एंड मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हिमालयन 20 जुलाई को सोमवार को सीएमडी पद का कार्यभार संभालेंगे। रेल मंत्रालय ने अपनी निवर्तमान सीएमडी संजय कुमार जैन के इस्तीफे के बाद यह नई जिम्मेदारी उन्हें दी है। हिमालयन को भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर 26 वर्षों के कार्य अनुभव है और वह वर्तमान में आईआरसीटीसी में सबसे वरिष्ठ अधिकारी है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में राहुल हिमालयन को नियुक्त किया गया है। राहुल हिमालयन भारतीय रेलवे यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे अपने छात्र जीवन में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। रेलवे और पर्यटन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, पर्यटन उत्पादों और विपणन रणनीतियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मौजूदा प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष संजय कुमार जैन 20 जुलाई तक पद पर रहेंगे। लिहाजा सोमवार इस पद की जिम्मेदारी राहुल हिमालयन संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी रेलवे की ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग, ई-कैटरिंग, रेल पर्यटन, भारत गौरव ट्रेनों और महाराजा एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम सेवाओं का संचालन करता है। ऐसे समय में जब भारतीय रेलवे डिजिटल सेवाओं, पर्यटन विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रहा है, राहुल हिमालयन की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे लगातार ई टिकट प्रणाली को बेहतर करने के लिए कार्य कर रही है। अभी हाल में ही बीटा प्रणाली को लॉन्च किया गया है। रेलवे पर्यटन और खान-पान को लेकर निरंतर विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। इसको आगे बढ़ाने में आईआरसीटीसी की बड़ी भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *