दिल्ली-एनसीआर में “चक्का जाम” का दूसरा दिन भी प्रभावी रहने का दावाट्रकों की आवाजाही लगभग ठप, कीमतों पर दिखने लगा असर

खबर है..नई दिल्लीदिल्ली-एनसीआर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय “चक्का जाम” आंदोलन का दूसरा दिन शुक्रवार को भी पूरी तरह प्रभावी रहने का दावा किया गया है। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार, राजधानी में ट्रकों की आवाजाही लगभग ठप रही, जिससे फल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है तथा कीमतों पर भी असर दिखाई देने लगा है।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) की प्रेस विज्ञप्ति में ट्रांसपोर्ट संगठनों का दावा किया गया है कि सामान्य दिनों में करीब 70 हजार ट्रक विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से प्रतिदिन दिल्ली में प्रवेश करते हैं, लेकिन आंदोलन के दूसरे दिन राजधानी में ना के बराबर ट्रक पहुंच सके। दिल्ली की मंडियों में मालवाहक वाहनों की कमी के चलते फल-सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन दिल्ली की जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि परिवहन व्यवसाय को प्रभावित करने वाली नीतियों के विरोध में है। संगठन ने दिल्ली सरकार और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की नीतियों को ट्रांसपोर्ट कारोबार विरोधी बताते हुए कहा कि बढ़े हुए ईसीसी शुल्क, कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध और बढ़ती परिचालन लागत ने छोटे ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों, ट्रक मालिकों और ड्राइवरों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। संगठन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में जारी हड़ताल को ट्रांसपोर्टरों, ट्रक ऑपरेटरों, ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आंदोलन को लेकर परिवहन बिरादरी में सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। इस बीच, दिल्ली सरकार में खाद्य, आपूर्ति एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की मध्यस्थता से कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के साथ बैठक की संभावना जताई जा रही है। ट्रांसपोर्ट संगठनों को उम्मीद है कि सरकार बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाएगी। हालांकि, अब तक किसी ठोस समाधान के अभाव में परिवहन बिरादरी में निराशा बढ़ रही है। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को देशव्यापी अनिश्चितकालीन “चक्का जाम” में बदला जा सकता है।

Read More

जोधपुर से रेलवे को बड़ी सौगात

वंदे भारत अब 20 कोच के साथ, साबरमती एक्सप्रेस जैसलमेर तक खबर है..नई दिल्लीरेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन से कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोच के साथ संचालित करने और साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस को जैसलमेर तक विस्तार देने की घोषणा की गई। साथ ही जैसलमेर में ₹67 करोड़ की लागत से बने नए कोच केयर कॉम्पलेक्स का उद्घाटन भी किया गया।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 04871 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि नियमित गाड़ी संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में 24 मई 2026 से 20 कोच लगाए जाएंगे। इसमें दो एग्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 एसी चेयरकार और दो ड्राइवर पावर कार शामिल होंगी। इससे यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेल सेवा का विस्तार जैसलमेर तक करने की भी घोषणा की गई। गाड़ी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 मई से प्रतिदिन सुबह 7 बजे साबरमती से रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और रात 8:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे रवाना होकर रात 8 बजे साबरमती पहुंचेगी।रेल मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के प्रवासियों की लंबे समय से नई रेल सेवाओं की मांग रही है, जिसे देखते हुए चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर में नया कोचिंग टर्मिनल और भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। अगले 10 महीनों में जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की तैयारी भी चल रही है।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं और राजस्थान को रेलवे विकास की कई बड़ी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि रेल केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा है। इस अवसर पर जैसलमेर में बने अत्याधुनिक कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया गया, जिससे ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी और अधिक रेल सेवाओं के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में इस समय लगभग ₹10,000 करोड़ के रिकॉर्ड बजट से रेलवे परियोजनाओं पर काम हो रहा है। साथ ही राज्य में कई रेलखंडों पर डबलिंग, गेज कन्वर्जन और नई रेल लाइन परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूरा हो चुका है, जबकि जयपुर स्टेशन को पिंक सिटी थीम पर विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन अब पर्यटन केंद्रों के रूप में भी विकसित किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Read More

रेलयात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और सावधान रहने का आग्रह

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उसमें लिप्त व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें रेलमंत्री ने नई दिल्ली में फील्ड अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की खबर है..नई दिल्ली रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, सीसीटीवी जैसे नवीनतम तकनीकी उपकरणों का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहा है। रेलगाड़ियों, यात्रियों, स्टेशन परिसर और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीट स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देश भर के फील्ड अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। रेल भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी इस बैठक में उपस्थित थे।हाल ही में हुई आगजनी की कुछ घटनाओं सहित कई मामलों की प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। भारतीय रेलवे ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इनकी सक्रिय रूप से जांच कर रहा है। कई मामलों में, रेलवे की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली है। खुफिया प्रणालियों को मजबूत करने और सूचनाओं को तेजी से संसाधित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के अलावा, रेलवे मंत्रालय यात्रियों को यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा करते समय असामाजिक गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने को कहा गया है।सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान हुई चर्चाओं में, बेहतर रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से जमीनी स्तर से खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा प्रणालियों को बेहतर बनाने, रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज का विस्तार करने और रेलवे बोर्ड मुख्यालय तथा फील्ड जोन के बीच परिचालन सुरक्षा तालमेल को सुधारने पर भी बल दिया गया। बैठक में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, कैमरों की विशिष्टताओं को उन्नत करने और एआई-आधारित निगरानी प्रणालियों को तैनात करने पर भी विचार किया गया। बैठक में रेलवे नेटवर्क में अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन के लिए आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच सूचना साझाकरण तंत्र को बेहतर बनाकर आपसी तालमेल को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

Read More

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का दावा दिल्ली में ट्रकों की आवाजाही लगभग बंद चक्का जाम को मिल रहा भारी समर्थन दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठक में नहीं निकला कोई नतीजा

खबर है..नई दिल्ली ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दावा किया है कि ट्रांसपोर्ट विरोधी नीतियों के विरोध में तीन दिवसीय चक्का जाम को व्यापक समर्थन मिल रहा है। चक्का जाम के पहले दिन दिल्ली में ट्रकों की आवाजाही करीब लगभग बंद रही। इस आंदोलन को लेकर आज दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला है। लिहाजा अगले दो दिन भी चक्का जाम जारी रहेगा।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार और CAQM की अन्यायपूर्ण एवं परिवहन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में चल रही तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल को ट्रांसपोर्टरों, ट्रक ऑपरेटरों, ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े सभी वर्गों का भारी समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में करीब 70,000 ट्रक विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से प्रतिदिन दिल्ली में प्रवेश करते हैं। लेकिन आज विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल लगभग 100–200 ट्रक ही दिल्ली में प्रवेश कर पाए, जिनमें से अधिकांश पहले से रास्ते में थे या हड़ताल शुरू होने से पहले चल चुके थे। यह इस आंदोलन की बड़ी सफलता और परिवहन बिरादरी में अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ भारी रोष को दर्शाता है।एआईएमटीसी में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह आंदोलन उन नीतियों के खिलाफ शुरू किया गया है, जो छोटे ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों, ट्रक मालिकों, ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र पर निर्भर लाखों परिवारों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव डाल रही हैं। लगातार बढ़ते संचालन खर्च, बढ़े हुए ECC शुल्क, कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध और अव्यावहारिक नीतियां परिवहन उद्योग को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं।इस सिलसिले में आज मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री, खाद्य, आपूर्ति एवं पर्यावरण, दिल्ली सरकार द्वारा एक बैठक बुलाई गई। बैठक से हमें उम्मीद थी कि परिवहन बिरादरी द्वारा उठाए गए मुद्दों, विशेष रूप से कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशों और अन्य संबंधित समस्याओं का कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। बैठक में उनके मंत्रालय और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न परिवहन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया और माननीय मंत्री जी को परिवहन क्षेत्र की गंभीर समस्याओं और परेशानियों से अवगत कराया।मंत्री जी ने सभी बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा माना कि परिवहन बिरादरी की मांगें और समस्याएं वास्तविक एवं जायज़ हैं। हालांकि, बैठक में किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। मंत्री ने कहा कि सरकार परिवहन बिरादरी के साथ है, लेकिन कुछ मामलों में राहत के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो परिवहन बिरादरी पूरे देश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने के लिए मजबूर हो सकती है।

Read More

एनसीवीईटी ने साक्ष्य-आधारित कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया कदम

अनुसंधान सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित खबर है..नई दिल्ली,नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन और ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) ने कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी अनुसंधान सलाहकार समिति (आरएसी) की पहली बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सचिव तथा एनसीवीईटी की अध्यक्ष देबाश्री मुखर्जी ने की।बैठक का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (वीईटी) प्रणाली में अनुसंधान और डेटा-आधारित नीति निर्माण को संस्थागत स्वरूप देना था। इसमें सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और शोध संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रमुख संस्थानों में नीति आयोग, सीआईआई, आईआईएम कोलकाता, नेशनल कौंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकोनामिक रिसर्च, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस और अशोका यूनिवर्सिटी शामिल रहे।बैठक में अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक अनुसंधान प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। समिति ने संस्थागत सहयोग मजबूत करने, अनुसंधान प्रयासों को एकीकृत करने, नियामक प्रभावशीलता बढ़ाने और पत्रिकाओं, सम्मेलनों व व्याख्यान श्रृंखलाओं के माध्यम से ज्ञान साझाकरण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। राज्यों की अधिक भागीदारी, कौशल अंतर विश्लेषण, उभरती तकनीकों को अपनाने और युवाओं के दृष्टिकोण को कौशल विकास एजेंडे में शामिल करने पर भी चर्चा हुई।एनसीवीईटी के भीतर प्रस्तावित अनुसंधान प्रभाग को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय ज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रभाग नीति निर्माण, नियामक सुधार, गुणवत्ता आश्वासन, श्रम बाजार विश्लेषण और मूल्यांकन प्रणालियों को विश्वसनीय आंकड़ों पर आधारित शोध के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा।इस अवसर पर देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि भारत के वैश्विक कौशल राजधानी बनने की दिशा में अनुसंधान और डेटा-आधारित अंतर्दृष्टियां भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वहीं, एनसीवीईटी के कार्यकारी सदस्य अशोक कुमार गाबाने कहा कि अनुसंधान सलाहकार समिति की स्थापना देश के कौशल विकास इको-सिस्टम के लिए मजबूत साक्ष्य आधार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में आयोजित एनसीवीईटी की 12वीं बैठक में अनुसंधान प्रभाग की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी, जिसे बाद में आम सभा ने अनुमोदित किया। समिति अब त्रैमासिक बैठकें कर प्रगति की समीक्षा और भविष्य की प्राथमिकताओं का निर्धारण करेगी।

Read More

दिल्ली एनसीआर में व्यावसायिक वाहनों की बुधवार आधी रात से चक्का जाम

जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने का आशंका सरकार को अपनी बात पहुंचानी है, चक्का जाम हमारी मजबूरी है : सभरवाल खबर है..नई दिल्लीऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और यूनाइटेड फ्रंट का ऑल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार आधी रात से व्यावसायिक वाहनों का चक्का जाम का ऐलान किया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 21 से 23 में तक तीन दिवसीय चक्का जाम के ऐलान से जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इस तीन दिन दिवसीय चक्का जाम आंदोलन में ट्रांसपोर्टेशन के संयुक्त मोर्चा में दिल्ली एनसीआर की 68 संगठन शामिल हैं।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल कहा है कि हम प्रभावित वाहन चालकों एवं वाहन व्यवसायिक के सामने सरकार तक अपनी बात पहुंचने के लिए चक्का जाम का रास्ता तैयार करना पड़ा है पूर्ण ग्राम यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में 21 दिन की नोटिस देकर देशव्यापी चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि वैसे तो ट्रांसपोर्टों की कई मुद्दों की पर लंबी लड़ाई है लेकिन मौजूदा तीन दिवसीय चक्का जाम में प्रमुख तौर पर बीएस वाहनों की दिल्ली में एक नवम्बर से प्रवेश पर पाबंदी और पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क में बढ़ोतरी का ही मुद्दा उठाया गया है।उन्होंने बताया कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क में 55% की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कमर टूट गई। उनका कहना है कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले हल्के कमर्शियल वाहनों पर शुल्क 1400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये तथा भारी ट्रकों पर 2600 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का दावा है कि देशभर के लगभग 95 लाख ट्रक चालक, 50 लाख बस, टैक्सी और मैक्सी कैब ऑपरेटर तथा 3500 से अधिक ट्रांसपोर्ट संगठन आंदोलन से जुड़े हैं। उनका कहना है कि तीन दिन के दौरान 16 से 20 लाख वाहनों के पहिए थम सकते हैं, जिनमें मंडियों से जुड़ी करीब 10 हजार गाड़ियां शामिल हैं।उन्होंने कहा कि यदि ट्रांसपोर्ट वाहनों से 12% दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो सरकार 88% से बढ़ाने वाले प्रदूषण के कारणों को दूर क्यों नहीं? ट्रांसपोर्टरों पर ही प्रदूषण को लेकर भारी भरकम शुल्क लगाने का काम किया जा रहा है। सरकार इस क्षति पूर्ति शुल्क के नाम पर वर्ष 2023 तक 1500 करोड रुपए ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों से वसूल चुकी है। लेकिन उनका अभी तक कोई ऐसा काम नहीं किया गया है जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को और प्रदूषण से राहत मिले। सरकार को ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को सहुलियत देने का काम करना चाहिए ना कि उन्हें परेशान करने का।

Read More

रेलमंत्री बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया रवानाबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द होगी शुरू

खबर है..नई दिल्लीकेंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 मई रविवार को बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।रेल मंत्री ने बताया कि कर्नाटक में रेलवे ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 61 स्टेशनों का पुनर्विकास जारी है, जबकि बेंगलुरु कैंटोनमेंट और यशवंतपुर स्टेशनों का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 2014 के बाद राज्य में लगभग 1,750 किमी नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।उन्होंने कहा कि बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना के चारों कॉरिडोर पर काम प्रगति पर है और यह नेटवर्क एयरपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक सिटी व अन्य प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। साथ ही बेंगलुरु-मंगलुरु मार्ग पर वंदे भारत सेवा का परीक्षण जारी है।रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने नई ट्रेन सेवा के लिए रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे व्यस्त बेंगलुरु-मुंबई मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में रेलवे परियोजनाओं, सिग्नलिंग, दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहे हैं तथा राज्य को रिकॉर्ड ₹7,748 करोड़ का रेलवे बजट आवंटन मिला है।

Read More

गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ से करें सिंगापुर और मलेशिया की सैर

खबर है.. लखनऊ। भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गर्मी की छुट्टियों को सैलानियों के लिए नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय की ओर से इंटरनेशनल टूर पैकेज के तहत लखनऊ से पर्यटकों को सिंगापुर एवं मलेशिया की यात्रा कराने का निर्णय लिया है। स्पेशल टूर में सैलानियों को सिंगापुर एवं मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह टूर 12 से 19 जून के बीच आयोजित होगा जिसमें पर्यटकों को 07 दिवसीय विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से इंडिगो की उड़ान से कुआलालंपुर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी। पैकेज में भारतीय भोजन (06 नाश्ता, 06 दोपहर का भोजन एवं 07 रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है। श्री सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को मलेशिया एवं सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिसमें कुआलालंपुर का प्रसिद्ध पुतराजाया, किंग पैलेस, नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, ओल्ड रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, ट्विन टावर्स, केएल टॉवर ऑब्जर्वेटरी डेक एवं बुकीत बिंटांग मार्केट शामिल हैं। इसके अलावा जेंटिंग हाईलैंड्स की मनोरम केबल कार राइड एवं बाटू केव्स का सैर कराया जाएगा। सिंगापुर में नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार राइड, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया, बुगिस मार्केट तथा प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे (02 डोम्स सहित) का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 157000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 131000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 130000/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 127000/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 98000/- बिना बेड के होगा। इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर होगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। हेल्पलाइन नंबरों 8287930922/9236391909/8287930902 से सैलानी इंटरनेशनल टूर पैकेज की जानकारी ले सकते हैं।

Read More

विशेष जांच अभियान में 245 बेटिकट धरे गए

खबर है. लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के आदेश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देश पर ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर शिकंजा करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 245 मुसाफिर बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि विशेष जांच अभियान के दौरान 22684 लखनऊ – यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 14241 नौचंदी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर शाम तक जांच किया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में टिकट चेकिंग के 07 तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 06 कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान अनाधिकृत एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 245 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे ₹1,00,800/- किराया तथा ₹82,570/- जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार अभियान के माध्यम से कुल ₹1,83,370/- का राजस्व अर्जित किया गया। श्री गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करते हुए रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Read More

यूआइडीएआई की ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाएं नागरिकों को सुरक्षित, सहज एवं गोपनीयता-सम्मत पहचान सत्यापन : विवेक

खबर है.. लखनऊ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने कहा कि यूआइडीएआई की ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाएं नागरिकों को सुरक्षित, सहज एवं गोपनीयता-सम्मत पहचान सत्यापन सुविधा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था विभिन्न संस्थाओं को बिना आधार संख्या साझा किए पहचान सत्यापित करने में सक्षम बनाती है, जिससे उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होती है। श्री वर्मा शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ दौरा के दौरान आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आए निवासियों से संवाद के दौरान बातें कही। उन्होंने प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक संस्थाएं यूआइडीएआई की डिजिटल एवं सुरक्षित पहचान सत्यापन सेवाओं को अपनाएंगी, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त हो पाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वर्मा ने आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आए निवासियों से आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं से संबंधित उनकी समस्याओं को भी सुना। श्री वर्मा ने त्वरित, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल सेवा प्रदान करने के महत्व पर बल देते हुए सभी निवासियों को सहज एवं निर्बाध आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूआइडीएआई की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा की निवासी आधार संबंधित सेवाओं के निवारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आने के लिए https://generatetoken.page/index.html पर लॉग इन करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है और निर्धारित तिथि और समय पर आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। *सीईओ ने एआई ट्रान्सफॉर्मैशन कान्क्लैव में भी लिया हिस्सा :* भारतीय विशेष पहचान पत्र प्राधिकरण के सीईओ ने राजधानी के एक होटल में आयोजित एआई ट्रान्सफॉर्मैशन कान्क्लैव में भी हिस्सा लिया जहां उन्होंने आधार ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह डिजिटल पहचान सत्यापन को सरल बनाने के साथ-साथ गोपनीयता और उपयोगकर्ता की सहमति को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आधार ऐप को “डेटा मिनिमाइजेशन” के सिद्धांत पर विकसित किया गया है, जिससे उपयोगकर्ता केवल वही जानकारी साझा करते हैं जो किसी विशेष सेवा के लिए आवश्यक हो। इससे निजता की सुरक्षा बढ़ती है और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग की संभावना कम होती है।

Read More