अजय प्रताप सिंह बने ऑपरेटिंग शाखा के सचिव

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल की ऑपरेटिंग शाखा का चुनाव सम्पन्न

खबर है..
लखनऊ
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) लखनऊ मंडल की ऑपरेटिंग शाखा का चुनाव बुधवार को चारबाग स्थित यूनियन के मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन/ यूनियन के जोनल अध्यक्ष एसयू शाह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। इनकी मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें अजय प्रताप सिंह को शाखा सचिव निर्वाचित किया गया।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा ने बताया कि ऑपरेटिंग शाखा के चुनाव में शाखा सचिव अजय प्रताप सिंह, शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार, सहायक शाखा सचिव दिलीप द्विवेदी, सुनील गुप्ता एवं अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, शैलेश पाठक, , सत्येंद्र कुमार एवं संजीव वर्मा और कोषाध्यक्ष बबिता साही को निर्वाचित किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम ऑपरेटिंग शाखा के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।
ऑपरेटिंग शाखा चुनाव के दौरान नॉर्दर्न रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राकेश कनौजिया समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *