भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की यात्रा

आईआरसीटीसी ने सावन को लेकर लॉन्च किया नया टूर पैकेज
उत्तर प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों से पर्यटकों को भारत गौरव ट्रेन में सफर की सुविधा
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 17 से 26 अगस्त के बीच होगा
सैलानियों को इस यात्रा मे LTC एवं EMI की भी सुविधा

खबर है..
लखनऊ
भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने सावन को लेकर सैलानियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की यात्रा कराने का निर्णय लिया है। आईआरसीटीसी ने बुधवार को नया टूर प्लान लॉन्च किया।गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों से पर्यटकों को भारत गौरव ट्रेन में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
यह जानकारी बुधवार को आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी। गोमती नगर पर्यटन भवन में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सैलानियों को महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटक गोरखपुर के अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ , कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन से सफर कर सकते हैं। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 17 से 26 अगस्त (09 रात एवं 10 दिन) के बीच किया जाएगा। इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास में यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है।
श्री सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में पैकेज का मूल्य रू0-18,380/- प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में पैकेज का मूल्य रू0-29,570/- प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज मूल्य रू0-38,870/- प्रति व्यक्ति है। इस यात्रा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रेसवार्ता में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता भी मौजूद थे। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। साथ ही मोबाइल नम्बरों पर 9305111765, 9236391923, 9236391908, 8287930908, 8303555714, 8287930926, 9415042930 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *