विद्यार्थी जीवन का अनुशासन आज भी आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : द्विवेदी

  • केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर – 2026
  • शिविर के दूसरे दिन आज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ

खबर है..
लखनऊ
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन राज्य भारत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारम्भ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन रविवार को होगा। पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक (फाइनेंस) विनीत द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का अनुशासन आज भी जीवन को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्विवेदी का हरित स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने किया एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें सम्मान के साथ शिविर में शामिल किया।
इस मौके पर द्विवेदी ने शिविर में भाग लेने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागियों को अनुशाशन और लगन के महत्त्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि अपने विद्यार्थी जीवन उन्होंने एनसीसी में हिस्सा लिया था और उसका अनुशासन का संदेश आज भी उन्हें प्रेरित करता है तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के कुल 24 विद्यालयों के 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी मुख्य रूप से अजय कुमार वर्मा (प्री एएलटी, एलओसी) तथा श्रीमती वर्षा मलिक (एलटी, एलओसी) इस शिविर के लीडर के रूप में तीन दिन अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही एक क्वार्टर मास्टर समेत कुल 386 लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
इस शिविर के संयोजक विद्यलाय के संस्कृत अध्यापक दिनेश कुमार यादव है, जबकि विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने समारोह में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी एचएन दुबे और श्रीमती दीपिका ने बखूबी ढंग से निभाया । शिविर के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ होगी। शिविर का समापन रविवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *