खबर है..
गुना
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार 14 मार्च को गुना के उमरी गांव में देश के पहले समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया।
दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं पहल के तहत यह देश का पहला ऐसा गांव है जहाँ ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और कृषि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सिंधिया ने स्वयं वीआर डिवाइसेज को पहनकर देखा और ग्रामीणों को इसके उपयोग के बारे में बताया।
