होली पर बसों के संचालन में बेहतर व्यवस्था करें : प्रबंध निदेशक

  • प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों की समीक्षा बैठक
  • सभी वाहनों की नियमानुसार 13 एवं 31 बिंदुओं पर नियमित एवं अनिवार्य जाँच सुनिश्चित की जाए

खबर है..
लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। प्रबंध निदेशक ने बैठक में बसों के संचालन व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ-साथ आगामी होली पर्व के अवसर पर विशेष परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने होली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त बसों का संचालन, सुचारु यातायात व्यवस्था, चालक-परिचालकों की सतर्कता एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने कहा कि सभी वाहनों की नियमानुसार 13 एवं 31 बिंदुओं पर नियमित एवं अनिवार्य जाँच सुनिश्चित की जाए, जिससे बसों की तकनीकी स्थिति सुदृढ़ रहे और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, सभी चालकों एवं परिचालकों को प्रत्येक निर्धारित स्टॉप पर बस को अनिवार्य रूप से रोककर ,यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाए, जिससे यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सबकों नागरिकों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक बसों की यात्रा कराया जाना सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *