39 साल के सेवा के बाद रिटायर हुए क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी

खबर है..
लखनऊ
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी शनिवार को सेवानिवृत हो गए। श्री त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर शानदार करीब 39 साल की सेवा की। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की, जबकि शानदार व्यक्तित्व के अधिकारी के सेवानिवृत्त पर गम भी दिखा। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने लखनऊ परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया। श्री त्रिपाठी 16 अप्रैल 1987 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सेवा शुरू की थी। इनके नेतृत्व में ही लखनऊ परिक्षेत्र ने 67 करोड़ के रिकॉर्ड लाभ के साथ प्रदेश में पिछले साल प्रथम स्थान हासिल किया था। स्टेशन इंचार्ज से सेवा का शुरू हुआ सफर क्षेत्रीय प्रबंधक पर समाप्त हुआ। यातायात अधीक्षक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के दौरान बेहतरीन कार्य सेवा के रोडवेज प्रबंधतंत्र श्री त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। विदाई समारोह में रोडवेज के नोडल अधिकारी, परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी के साथ-साथ कई सेवानिवृत्त अफसर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *