ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से दी मंजूरी

खबर है..
नई दिल्ली
भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि घोषणापत्र पर किसी भी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं जताई। इसे भारत की कूटनीतिक सफलता और सहमति बनाने की क्षमता के रूप में देखा जा रहा है।
घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की गई है। ब्रिक्स नेताओं ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की भी निंदा करते हुए आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।
पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताते हुए ब्रिक्स देशों ने अधिकतम संयम बरतने तथा विवादों के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण उपायों को प्राथमिकता देने की अपील की।
घोषणापत्र में एकतरफा टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों पर चिंता जताते हुए WTO में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और विकासशील देशों, विशेषकर ग्लोबल साउथ, की भूमिका बढ़ाने का समर्थन किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *