दिल्ली में झमाझम बारिश, पारा भी लुढ़का

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने का आसार

खबर है..
नई दिल्ली

अचानक मौसम के बदले मिजाज ने दिल्ली को झमाझम बारिश से बराबोर और कर दिया। इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवा के झोंकों ने ठंड पर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिस तरह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तड़के से बारिश हो रही है उससे लगता है की बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलने वाला है।
मौसम विभाग की माने तो बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 24 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली गाजियाबाद नोएडा में गुरुवार की देर रात से तेज हवाएं चल रही थी और शुक्रवार की सुबह बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। आकाश में काले-काले बादल भी छाए रहे। तेज हवाओं और बादलों के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Name

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *