सैलानियों के लिए गुजरात और कर्नाटक का नया टूर पैकेज

आईआरसीटीसी ने लांच किया दो नए हवाई टूर पैकेज
लखनऊ के पर्यटकों को दोनों राज्यों के धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

खबर है..
लखनऊ
भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम ( आईआरसीटीसी) ने सैलानियों के लिए दो नए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। गुजरात और कर्नाटक के धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण पर्यटकों को कराया जाएगा। लखनऊ से आने जाने की व्यवस्था विमान से की गई है।
यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से ‘’खुशबू गुजरात की’’ हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है। यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है। 1 से 8 अगस्त तक इस टूर पैकेज में सैलानियों को राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव, द्वारका का भ्रमण कराया जाएगा । इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से राजकोट आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट से तथा खानपान और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है।
श्सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को बाला हनुमान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, बेट द्वारका, रुख्मणी मंदिर, शिवराजपुर बीच, कीर्ति मंदिर (महात्मा गांधी का जन्म स्थान), सुदामा मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भालका तीर्थ, दीव किला, दीव समुद्र तट, नायडा गुफाएं और गंगेश्वर महादेव मंदिर आदि का भ्रमण कराया जाएगा। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 61900/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 47200/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 42700/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 37400/- बिना बेड के होगा। उन्होंने बताया कि इस पैकेज की ‘बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। इस टूर की जानकारी मोबाइल नम्बरों 8287930911/8287930902/9236391911 पर ली जा सकती है।
सिन्हा ने बताया कि दूसरा हवाई टूर पैकेज मानसून स्पेशल बदामी विरासत ओडिसी (05 रात/06 दिन) का हैं। यह टूर पैकेज 30 जुलाई से 04 अगस्त के बीच आयोजित होगा। इस विशेष टूर पैकेज में सैलानियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सैलानियों को लखनऊ से विमान के साथ आने जाने तथा होटल में रुकने और खानपान की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर तथा चित्रदुर्ग किला का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने टूर के टैरिफ के बारे में बताया कि (प्रति व्यक्ति): एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹53,100/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹43,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति होगा। माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹35,500/- (बेड सहित) एवं ₹32,100/- (बिना बेड) होगा। 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹17,600/- प्रति बच्चा निर्धारित है। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग की जानकारी मोबाइल नंबरों से 9236391909 / 9305111765/ 9236391911 ले सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *